ब्रेकिंग
Bihar News: मोकामा का नया रेल पुल तैयार, ट्रायल के बाद खुला रास्ता; इन रूटों पर यात्रियों को मिलेगा फायदा✦Bihar News: गंडक का तटबंध टूटा तो सरकार ने लिया बड़ा एक्शन, 7 इंजीनियर सस्पेंड; एक चीफ इंजीनियर भी फंसे✦Bihar News : बाढ़ राहत बांटने पहुंचे थानाध्यक्ष ने ग्रामीणों पर तानी पिस्टल, वीडियो वायरल; अब एसपी ने किया सस्पेंड✦लंबे समय बाद मामा साधु यादव से मिलने पहुंची रोहिणी आचार्य, मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल✦‘JDU अब नीतीश कुमार की नहीं रही, BJP ने हाईजैक किया’, अनंत सिंह-नीरज विवाद पर बोले तेजस्वी यादव✦Bihar News: मोकामा का नया रेल पुल तैयार, ट्रायल के बाद खुला रास्ता; इन रूटों पर यात्रियों को मिलेगा फायदा✦Bihar News: गंडक का तटबंध टूटा तो सरकार ने लिया बड़ा एक्शन, 7 इंजीनियर सस्पेंड; एक चीफ इंजीनियर भी फंसे✦Bihar News : बाढ़ राहत बांटने पहुंचे थानाध्यक्ष ने ग्रामीणों पर तानी पिस्टल, वीडियो वायरल; अब एसपी ने किया सस्पेंड✦लंबे समय बाद मामा साधु यादव से मिलने पहुंची रोहिणी आचार्य, मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल✦‘JDU अब नीतीश कुमार की नहीं रही, BJP ने हाईजैक किया’, अनंत सिंह-नीरज विवाद पर बोले तेजस्वी यादव

कदमकुआं और नयागांव में हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर बनाने की तैयारी, 2 जून को मिलेगी हरी झंडी

PATNA: पटना के दो जगहों पर अर्बन हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर का निर्माण होगा। इस बार नगर निगम ये काम कराएगी। इसको लेकर दो वार्डों का चयन भी कर लिया गया है। ये सेंटर वार्ड-38 में कदमकुआं

कदमकुआं और नयागांव में हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर बनाने की तैयारी, 2 जून को मिलेगी हरी झंडी
First Bihar
2 मिनट

PATNA: पटना के दो जगहों पर अर्बन हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर का निर्माण होगा। इस बार नगर निगम ये काम कराएगी। इसको लेकर दो वार्डों का चयन भी कर लिया गया है। ये सेंटर वार्ड-38 में कदमकुआं के आसपास और वार्ड-48 के नयागांव व नंदनगर कॉलोनी में खुलेंगे। दो जून को निगम की स्थायी समिति की बैठक होगी, जिसमें इसको हरी झंडी मिलेगी। 


वहीं पटना के रोड, चौक, तालाब और पार्क के नए सिरे से नामकरण का भी प्रस्ताव बैठक में पास किया जाएगा। स्टेशन रोड और जमाल रोड के बीच पुल के नीचे शिव मंदिर के पास डॉ. विजय कुमार चौधरी के नाम पर चौक का नामकरण होगा।


वार्ड-15 के अंतर्गत कच्ची तालाब का नाम साकेत सरोवर रखा जाएगा। वार्ड-44 के अंतर्गत हनुमान नगर एलआईजी में स्थित पार्क का नाम श्यामदेव सिंह स्मृति पार्क होगा। वार्ड-22 बी में अन्नपूर्णा भवन के आगे स्थित शिव मंदिर से जहां मुख्य सड़क मिलती है, इस सड़क का नामांकरण अन्नपूर्णा पथ किया जाएगा। 


दो जून को होने वाली बैठक में वार्डों के विकास की करीब 40 योजनाओं को स्वीकृति मिलेगी। वार्ड-66 में हाई यिल्ड बोरिंग लगेगी। वार्ड-38 में उच्च प्रवाह बोरिंग लगाने के लिए जगह बदलने को लेकर मंज़ूरी मिल सकती है। वार्ड-48 के बारी पथ में नवनिर्मित उच्च प्रवाह जलकूप से गांधी चौक तक और नफिस कॉलोनी में मिसिंग जलापूर्ति पाइपलाइन विस्तार और सैदपुर मंदिर के पास क्षतिग्रस्त पाइपलाइन को बनाये जाने को भी मंज़ूरी मिलेगी। 

टैग्स