ब्रेकिंग
बाढ़ पीड़ितों के बीच राहत सामग्री बांटने पहुंची अक्षरा सिंह पत्रकार के सवाल पर भड़कीं, कहा..लोग खाने के लिए तरस रहे हैं और आपको मेरी शादी की चिंता पड़ी हुई हैबिहार में ईंट भट्ठा मालिकों को बड़ी राहत, सरकार ने ब्याज कर दिया माफबिहार कैबिनेट की अहम बैठक खत्म, विभिन्न विभागों से जुड़े 17 एजेंडों पर लगी मुहरभागलपुर में पथ निर्माण मंत्री का वीडियो वायरल, जेडीयू सांसद अजय मंडल को दी चेतावनी, कहा..'चेत जाइए, नहीं तो...'निगरानी की गिरफ्त में आया बिहार का घूसखोर BPRO, 28 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तारबाढ़ पीड़ितों के बीच राहत सामग्री बांटने पहुंची अक्षरा सिंह पत्रकार के सवाल पर भड़कीं, कहा..लोग खाने के लिए तरस रहे हैं और आपको मेरी शादी की चिंता पड़ी हुई हैबिहार में ईंट भट्ठा मालिकों को बड़ी राहत, सरकार ने ब्याज कर दिया माफबिहार कैबिनेट की अहम बैठक खत्म, विभिन्न विभागों से जुड़े 17 एजेंडों पर लगी मुहरभागलपुर में पथ निर्माण मंत्री का वीडियो वायरल, जेडीयू सांसद अजय मंडल को दी चेतावनी, कहा..'चेत जाइए, नहीं तो...'निगरानी की गिरफ्त में आया बिहार का घूसखोर BPRO, 28 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार

बिहार को जल्द मिलेगी नई सौगात: अंतिम चरण में कच्ची दरगाह-बिदुपुर सिक्स लेन गंगा पुल का निर्माण कार्य, आ गई उद्घाटन की संभावित डेट

Kacchi Dargah Bidupur Six Lane Bridge: बिहार की बहुप्रतीक्षित कच्ची दरगाह-बिदुपुर सिक्स लेन गंगा पुल परियोजना का 99.8 प्रतिशत निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। अगले सप्ताह इसके उद्घाटन की संभावना है, जिससे पटना और उत्तर बिहार के बीच यात्रा आसान होगी।

Kacchi Dargah Bidupur Six Lane Bridge
प्रतिकात्मक तस्वीर
© Google
Mukesh Srivastava
4 मिनट

Kacchi Dargah Bidupur Six Lane Bridge: उत्तर और दक्षिण बिहार के बीच सड़क संपर्क को नई रफ्तार देने वाली बहुप्रतीक्षित कच्ची दरगाह-बिदुपुर सिक्स लेन गंगा पुल परियोजना अब अपने अंतिम चरण में पहुंच गई है। परियोजना का करीब 99.8 प्रतिशत निर्माण कार्य पूरा हो चुका है और अगले सप्ताह इसके उद्घाटन की संभावना जताई जा रही है। प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां तेज कर दी गई हैं।



सूत्रों के अनुसार, पुल का उद्घाटन बिदुपुर साइड से किया जाएगा। संभावना है कि 14 से 17 जुलाई के बीच मुख्यमंत्री इस महत्वाकांक्षी परियोजना का लोकार्पण कर सकते हैं। हालांकि, उद्घाटन की आधिकारिक तिथि की घोषणा अभी नहीं की गई है।



उद्घाटन की तैयारियां तेज

पुल के उद्घाटन को लेकर जिला प्रशासन और संबंधित विभाग पूरी तरह सक्रिय हैं। कार्यक्रम स्थल के चयन, सुरक्षा व्यवस्था, वीआईपी मूवमेंट और ट्रैफिक प्रबंधन की तैयारियां युद्धस्तर पर की जा रही हैं, ताकि उद्घाटन समारोह सुचारु रूप से संपन्न हो सके।



99.8% निर्माण पूरा, अंतिम काम जारी

गुरुवार को पथ निर्माण विभाग के सचिव पंकज कुमार पाल ने वैशाली प्रशासन, बिहार राज्य सड़क विकास निगम लिमिटेड (BSRDCL) और निर्माण एजेंसी एल एंड टी (L&T) के अधिकारियों के साथ परियोजना स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने बिदुपुर से मथुरा तक पुल और उससे जुड़े निर्माण कार्यों का जायजा लिया।



निरीक्षण के दौरान सचिव ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि अंतिम चरण के कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। उन्होंने रोजाना मॉनिटरिंग करने और तय समय सीमा के भीतर सभी तकनीकी मानकों के अनुसार शेष कार्य पूरा करने को कहा।



निर्माण एजेंसी एल एंड टी के अनुसार, परियोजना का 99.8 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। फिलहाल पुल पर फिनिशिंग, एक्सपेंशन जॉइंट्स की स्ट्रेसिंग, पेंटिंग और अन्य तकनीकी कार्य तेजी से किए जा रहे हैं। एजेंसी का दावा है कि 14 जुलाई 2026 तक सभी शेष कार्य पूरे कर लिए जाएंगे।



उत्तर बिहार की यात्रा होगी आसान

पुल शुरू होने के बाद पटना, वैशाली, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, मधुबनी, सीतामढ़ी समेत उत्तर बिहार के कई जिलों के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। राजधानी पटना और उत्तर बिहार के बीच यात्रा का समय काफी कम हो जाएगा। इसके साथ ही महात्मा गांधी सेतु पर बढ़ते ट्रैफिक दबाव में भी कमी आने की उम्मीद है, जिससे लोगों को लंबे जाम से राहत मिलेगी।



व्यापार और अर्थव्यवस्था को मिलेगा बढ़ावा

कच्ची दरगाह-बिदुपुर सिक्स लेन गंगा पुल को बिहार की सबसे महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं में माना जा रहा है। इसके शुरू होने से उत्तर और दक्षिण बिहार के बीच आवागमन पहले की तुलना में अधिक तेज और सुगम होगा।



विशेषज्ञों के अनुसार, इस पुल से व्यापार, उद्योग, कृषि और पर्यटन को सीधा लाभ मिलेगा। मालवाहक वाहनों की आवाजाही आसान होगी, परिवहन लागत घटेगी और क्षेत्रीय आर्थिक गतिविधियों को नई गति मिलेगी। साथ ही महात्मा गांधी सेतु पर ट्रैफिक का दबाव कम होने से आम लोगों की यात्रा भी अधिक सुविधाजनक होगी।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता