ब्रेकिंग
बिहार में भूमि विवाद में मर्डर: मां को बचाने गए युवक की चाकू गोदकर हत्या, पहले ही जताई थी खुद पर हमले की आशंकाभरत तिवारी एनकाउंटर केस: मुखिया समेत 14 नामजद और 50 अज्ञात पर FIR, विरोध प्रदर्शन करना पड़ा भारीगांव की लड़की से इश्कबाजी पड़ी भारी, कब्रिस्तान में मिला नाबालिग लड़के शव; हत्या की वारदात से सनसनीभरत तिवारी एनकाउंटर केस: बीजेपी नेता अश्विनी चौबे ने बताया ‘मर्डर’, अपनी ही सरकार को दे दिया 48 घंटे का अल्टीमेटम; मंत्री ने भी उठाए सवालपूर्व विधायक मुकेश रौशन को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर धमकी, पटना SSP से सुरक्षा की मांगबिहार में भूमि विवाद में मर्डर: मां को बचाने गए युवक की चाकू गोदकर हत्या, पहले ही जताई थी खुद पर हमले की आशंकाभरत तिवारी एनकाउंटर केस: मुखिया समेत 14 नामजद और 50 अज्ञात पर FIR, विरोध प्रदर्शन करना पड़ा भारीगांव की लड़की से इश्कबाजी पड़ी भारी, कब्रिस्तान में मिला नाबालिग लड़के शव; हत्या की वारदात से सनसनीभरत तिवारी एनकाउंटर केस: बीजेपी नेता अश्विनी चौबे ने बताया ‘मर्डर’, अपनी ही सरकार को दे दिया 48 घंटे का अल्टीमेटम; मंत्री ने भी उठाए सवालपूर्व विधायक मुकेश रौशन को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर धमकी, पटना SSP से सुरक्षा की मांग

जूता उतारकर खेत में पहुंचे जमुई के डीएम, महिलाओं के साथ करने लगे धान की रोपनी

JAMUI: जमुई में डीएम का महिलाओ के साथ धान की रोपनी करने का वीडियो सामने आया है। बुधवार को सिकंदरा और अलीगंज इलाके में धान के बुआई का निरीक्षण करने के लिए डीएम साहब निकले थे। म

जूता उतारकर खेत में पहुंचे जमुई के डीएम, महिलाओं के साथ करने लगे धान की रोपनी
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

JAMUI: जमुई में डीएम का महिलाओ के साथ धान की रोपनी करने का वीडियो सामने आया है। बुधवार को सिकंदरा और अलीगंज इलाके में धान के बुआई का निरीक्षण करने के लिए डीएम साहब निकले थे। महिलाओं को धान की रोपनी करते देख वो भी खेत में जूता खोलकर पहुंच गये और महिलाओं के साथ मिलकर धान की रोपनी करने लगे। डीएम साहब को धान की रोपनी करते देख ग्रामीण भी हैरान रह गये। इस दौरान डीएम ने खेत में काम कर रही महिलाओं से बातचीत की और उनकी समस्याओं को जानने की कोशिश की। 


दरअसल बुधवार को डीएम राकेश कुमार कई पदाधिकारियों के साथ अलीगंज इलाके में धान की रोपनी का निरीक्षण करने पहुंचते हैं। यहां 10 से 15 महिलाओ को धान रोपता देखते डीएम खुद को नहीं रोक पाते हैं। जूता-मौजा उतार और कपड़ों को मोड़ते हुए महिलाओ के बीच वे भी खेत में उतर जाते हैं। धान का बिचड़ा लेकर रोपनी शुरू कर देते हैं। यह देख उनके साथ आए पदाधिकारीगण भी धान की रोपनी में लग जाते हैं। खेतों में काम कर रहे मजदूर यह देख ठिठक जाते हैं। वहीं कई महिलाओं और मजदूर उन्हें पहचान भी नहीं पा रहे थे। जब उन्हें किसी ने बताया की वह जमुई डीएम थे। 


तब महिलाओ और किसानों ने धान रोकने में हो रहे समस्या के बारे में बताया बताया। धान रोपनी कर रहे किसानों और महिलाओं ने बताया कि 4 साल के बाद इस इलाके में धान की रोपनी  की जा रही है। बुखार लगातार चार साल से इस एरिया में सूखाग्रस्त  था।पानी की व्यवस्था नहीं होने के कारण धान की खेती नही हो पा रही थी। डीएम साहब आप पानी का व्यवस्था कर दें तो इस बार धान हो जाएगी।


डीएम राकेश कुमार ने बताया कि धान रोकने का निरीक्षण करने अलीगंज और सिकंदरा इलाके में पहुंचे थे।खेतों में जाकर देख रहे थे कि कैसे लोग धन रोप रहे हैं। पानी पर्याप्त है या नहीं, 4 सालों से अलीगंज और सिकंदरा के इलाके में सुखा पड़ा हुआ रहा। नहर से पानी आने  की व्यवस्था नहीं थी। इसके लिए एक प्लान बनाया। गढ़ी डैम, कुंदर बैराज सहित तीन डैम से सिंचाई के लिए   इलाके में पानी पहुंचाया जाए।प्लान के तहत पानी पहुंचा भी,कृषि पदाधिकारी को निर्देश दिया गया,किसानों की समस्या देखिए जहां पानी नहीं है वहां बोरिंग करवाएंगे।इस बार मानसून अच्छी होने के कारण 80% हो चुका है।जूता उतारकर खेत में पहुंचे जमुई के डीएम, महिलाओं के साथ करने लगे धान की रोपनीजूता उतारकर खेत में पहुंचे जमुई के डीएम, महिलाओं के साथ करने लगे धान की रोपनीजूता उतारकर खेत में पहुंचे जमुई के डीएम, महिलाओं के साथ करने लगे धान की रोपनी

टैग्स
रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

Dhiraj Kumar Singh

FirstBihar संवाददाता