ब्रेकिंग
बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी✦Bihar News : 50 भर्तियों पर विवाद के बाद सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला! बिहार विधानसभा-विधान परिषद में अब BPSC-BSSC से होगी बहाली✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी✦Bihar News : 50 भर्तियों पर विवाद के बाद सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला! बिहार विधानसभा-विधान परिषद में अब BPSC-BSSC से होगी बहाली

ट्रक ऑनर एसोसिएशन के आगे दबाव में राज्य सरकार, जेपी सेतु पर भारी वाहनों के परिचालन पर होली के बाद लेगी फैसला

PATNA : जेपी सेतु पर भारी वाहनों के परिचालन पर रोक लगने के बाद चक्का जाम करने का ऐलान कर चुके बिहार ट्रक ओनर्स एसोसिएशन के दबाव में राज्य सरकार ने एक बार फिर से जेपी सेतु का न

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

PATNA : जेपी सेतु पर भारी वाहनों के परिचालन पर रोक लगने के बाद चक्का जाम करने का ऐलान कर चुके बिहार ट्रक ओनर्स एसोसिएशन के दबाव में राज्य सरकार ने एक बार फिर से जेपी सेतु का निरीक्षण करा कर उसकी विस्तृत रिपोर्ट तैयार करने का फैसला किया है. पथ निर्माण विभाग और रेलवे के अधिकारी 14 मार्च को जेपी सेतु का निरीक्षण करेंगे और उनकी रिपोर्ट के आधार पर ही यह तय किया जाएगा कि जेपी सेतु पर भारी वाहनों का परिचालन हो या नहीं.

जेपी सेतु पर भारी वाहनों के परिचालन को लेकर हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया है बैठक में पथ निर्माण विभाग के प्रधान सचिव अमृत लाल मीणा, परिवहन सचिव संजय कुमार अग्रवाल, परिवहन आयुक्त सीमा त्रिपाठी खनन विभाग की निदेशक हरजोत कौर और पटना डीएम कुमार रवि के साथ-साथ रेलवे के अधिकारी भी मौजूद थे. इस बैठक में बिहार प्रदेश ट्रक ओनर्स एसोसिएशन के पदाधिकारी भी शामिल हुए जिनके सामने यह सहमति बनी कि होली के बाद पुल का निरीक्षण कर रिपोर्ट तैयार की जाए.

आपको बता दें कि जेपी सेतु पर भारी वाहनों के परिचालन को लेकर रेलवे ने आपत्ति जताई थी. रेलवे के जीएम ने भारी वाहनों का परिचालन जेपी सेतु पर बंद करने के लिए बिहार के मुख्य सचिव दीपक कुमार को पत्र लिखा था. जिसके बाद भारी वाहनों के आवागमन पर रोक लगा दी गई सरकार के इस फैसले के खिलाफ ट्रक ओनर्स एसोसिएशन ने राज्य में चक्का जाम करने का फैसला किया था लेकिन अब बातचीत के जरिए समस्या का हल निकालने की कोशिश की जा रही है.