ब्रेकिंग
खराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्ट

जमानत हुआ किसी और को रिहा हुआ कोई और, अब तीन 3 पुलिसकर्मी हुए सस्पेंड

MUZAFFARPUR : शहीद खुदीराम बोस केंद्रीय कारा से हमनाम बंदी को छोड़ने के मामले में पुलिस मुख्यालय ने कार्रवाई करते हुए सहायक जेल अधीक्षक, उपाधीक्षक सहित तीन पुलिस पदाधिकार को त

जमानत हुआ किसी और को रिहा हुआ कोई और, अब तीन 3 पुलिसकर्मी हुए सस्पेंड
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

MUZAFFARPUR : शहीद खुदीराम बोस केंद्रीय कारा से हमनाम बंदी को छोड़ने के मामले में पुलिस मुख्यालय ने कार्रवाई करते हुए सहायक जेल अधीक्षक, उपाधीक्षक सहित तीन पुलिस पदाधिकार  को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है। यह कार्रवाई केंद्रीय कारा के अधीक्षक बृजेश सिंह मेहता द्वारा मुख्यालय को भेजी गई रिपोर्ट के आधार पर हुआ है। 


दरअसल, कुछ दिन पहले शहीद खुदीराम बोस केंद्रीय कारा में बंद मीनापुर के शंकरपट्टी गांव के रामदेव सहनी के पुत्र गुड्डू कुमार को जमानत मिली थी।  मगर उसी गांव के उसके हमनाम धनेश्वर राय के पुत्र गुड्डू कुमार को जेल से रिहा कर दिया गया। जिसके बाद जेल प्रशासन की ओर से भी चूक की बात बताते हुए जेल अधीक्षक ने सहायक जेल अधीक्षक, उपाधीक्षक व उच्च कक्षपाल से स्पष्टीकरण मांगा गया था। इसके बाद केंद्रीय कारा के अधीक्षक बृजेश सिंह मेहता द्वारा पुलिस मुख्यालय को रिपोर्ट भेजी गई। इसके उपरांत अब सहायक जेल अधीक्षक प्रियंका कुमारी और रामेश्वर राउत को मुख्यालय ने तत्काल प्रभाव से हमनाम बंदी को छोड़ने के मामले में सस्पेंड कर दिया है। इसके अलावा उच्च कक्षपाल हरेंद्र शर्मा को भी निलंबित कर दिया गया है।


बता दें कि, इस पूरे प्रकरण का राज तब सामने आया, जब जमानत मिलने वाला बंदी बाहर नहीं निकला और उसके परिजन की शिकायत पर उसके अधिवक्ता ने जेल में आकर प्रशासन से तहकीकात की। इसके बाद जमानत मिले दूसरे बंदी को भी मंगलवार को जेल से रिहा कर दिया गया। इधर, जमानत का फर्जी लाभ उठाकर जेल से निकलने वाला गुड्डू कुमार फिलहाल पुलिस की पकड़ से बाहर है। 

इस खबर के बारे में
Tejpratap

रिपोर्टर / लेखक

Tejpratap

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें