ब्रेकिंग
बिहार से यूपी का सफर होगा आसान! जल्द शुरू होगा नया फोरलेन हाईवे, इन गांवों की जमीन होगी अधिग्रहितबिहार के इन NH पर सफर हुआ महंगा, टोल प्लाजा पर सभी वाहनों की दरों में बड़ी बढ़ोतरीBihar News : पटना रेल यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी! दानापुर-पटना के बीच बनेगी तीसरी-चौथी रेल लाइन, 22 नई ट्रेनें चलेंगीBihar News : सोमवार को पटना में सफर करना है? पहले देख लें कौन-कौन सी सड़कें बंद हैं, नहीं तो फंस जाएंगेBihar Weather Today: अगस्त में भी नहीं बरसे बदरा, बिहार में 43% बारिश की कमी; अल नीनो ने बढ़ाई किसानों की चिंताबिहार से यूपी का सफर होगा आसान! जल्द शुरू होगा नया फोरलेन हाईवे, इन गांवों की जमीन होगी अधिग्रहितबिहार के इन NH पर सफर हुआ महंगा, टोल प्लाजा पर सभी वाहनों की दरों में बड़ी बढ़ोतरीBihar News : पटना रेल यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी! दानापुर-पटना के बीच बनेगी तीसरी-चौथी रेल लाइन, 22 नई ट्रेनें चलेंगीBihar News : सोमवार को पटना में सफर करना है? पहले देख लें कौन-कौन सी सड़कें बंद हैं, नहीं तो फंस जाएंगेBihar Weather Today: अगस्त में भी नहीं बरसे बदरा, बिहार में 43% बारिश की कमी; अल नीनो ने बढ़ाई किसानों की चिंता

जिस मेडिकल कॉलेज का सीएम नीतीश ने किया उद्घाटन, उसी के हॉस्टल के पास मिलीं शराब की कई बोतलें

SAMASTIPUR: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने समस्तीपुर में आज जिस श्रीराम जानकी मेडिकल कॉलेज का उद्घाटन किया। उसी मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल के पास शराब की कई बोतलें मिलने के बाद हड़कंप

जिस मेडिकल कॉलेज का सीएम नीतीश ने किया उद्घाटन, उसी के हॉस्टल के पास मिलीं शराब की कई बोतलें
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SAMASTIPUR: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने समस्तीपुर में आज जिस श्रीराम जानकी मेडिकल कॉलेज का उद्घाटन किया। उसी मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल के पास शराब की कई बोतलें मिलने के बाद हड़कंप मच गया है। मेडिकल कॉलेज के कैम्पस में स्थित गर्ल्स हॉस्टल के ठीक बगल में झाड़ियों से शराब की बोतलें मिली हैं।


दरअसल, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज समस्तीपुर में 500 बेड के श्रीराम जानकी मेडिकल कॉलेज का उद्घाटन किया है। मुख्यमंत्री के साथ डिप्टी सीएम सह स्वास्थ्य मंत्री तेजस्वी यादव भी मौजूद थे। राज्य के इस 12वें मेडिकल कॉलेज अस्पताल में एमबीबीएस की 100 सीटों पर नामांकन की तैयारी भी है।छात्र-छात्राओं के रहने के लिए मेडिकल कॉलेज कैंपस में ही हॉस्टल भी बनाया गया है। उसी हॉस्टल के पास शराब की बोतलें मिली हैं।


समस्तीपुर के सरायरंजन प्रखंड के नरघोघी स्थित श्रीराम जानकी मेडिकल कॉलेज के उद्घाटन को लेकर पिछले कई दिनों से पूरे इलाके को पुलिस छावनी में तब्दील किया गया था। मेडिकल कॉलेज से करीब 2 किलोमीटर दूर से ही कॉलेज तक पहुंचने वाले सभी रास्तों को सील कर दिया गया था। बावजूद इसके शराब की बोतलें मेडिकल कॉलेज कैम्पस में कैसे पहुंची, इस पर सवाल उठ रहे हैं।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAMESH SHANKAR

FirstBihar संवाददाता