ब्रेकिंग
Bihar News: बिहार के मखाना-लीची समेत कई प्रोडक्ट्स अब विदेशों में मचाएंगे धूम! CM सम्राट का बड़ा ऐलान, DM-SP को मिला खास टास्क✦Bihar News : शादी में शामिल होने जा रहे थे 3 दोस्त, रास्ते में काल बनी तेज रफ्तार आई-20; बक्सर में 4 की मौत, 4 घायल✦Bihar News: 10 हजार रुपये भत्ता पाने वाले प्रखंड प्रमुख के घर मिले 30 लाख कैश, 5 साल में खरीदी 14 जमीन; EOU की रेड में बड़ा खुलासा✦मधुबनी के मौर्यन रेस्टोरेंट में दर्जनों बदमाशों ने किया हमला, हत्या और अपहरण की कोशिश, दो गिरफ्तार✦अनंत सिंह की बेटी की शादी में बनेंगे तरह-तरह के पकवान, नीरज हलवाई सहित 6 टीमों के साथ 70 कारीगर संभालेंगे जिम्मेदारी✦Bihar News: बिहार के मखाना-लीची समेत कई प्रोडक्ट्स अब विदेशों में मचाएंगे धूम! CM सम्राट का बड़ा ऐलान, DM-SP को मिला खास टास्क✦Bihar News : शादी में शामिल होने जा रहे थे 3 दोस्त, रास्ते में काल बनी तेज रफ्तार आई-20; बक्सर में 4 की मौत, 4 घायल✦Bihar News: 10 हजार रुपये भत्ता पाने वाले प्रखंड प्रमुख के घर मिले 30 लाख कैश, 5 साल में खरीदी 14 जमीन; EOU की रेड में बड़ा खुलासा✦मधुबनी के मौर्यन रेस्टोरेंट में दर्जनों बदमाशों ने किया हमला, हत्या और अपहरण की कोशिश, दो गिरफ्तार✦अनंत सिंह की बेटी की शादी में बनेंगे तरह-तरह के पकवान, नीरज हलवाई सहित 6 टीमों के साथ 70 कारीगर संभालेंगे जिम्मेदारी

जिंदा को मुर्दा बनाने वाले PMCH पहुंचे प्रत्यय अमृत, फजीहत के बाद जांच शुरू

PATNA : राज्य के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल पीएमसीएच में जिंदा व्यक्ति को मुर्दा बनाने के बाद हो रही चौतरफा फजीहत को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव प्रत्यय अमृत ने आज अस्पताल का

जिंदा को मुर्दा बनाने वाले PMCH पहुंचे प्रत्यय अमृत, फजीहत के बाद जांच शुरू
First Bihar
2 मिनट


PATNA : राज्य के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल पीएमसीएच में जिंदा व्यक्ति को मुर्दा बनाने के बाद हो रही चौतरफा फजीहत को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव प्रत्यय अमृत ने आज अस्पताल का दौरा किया है. स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव प्रत्यय अमृत पीएमसीएच पहुंचे और उन्होंने सबसे पहले डॉक्टरों के साथ स्पेशल कोरोना वायरस वार्ड का दौरा किया. 


स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव प्रत्यय अमृत जनरल कोरोना वायरस कॉविड कंट्रोल रूम में भी गए. इस दौरान उन्होंने कोरोना वायरस के मरीजों के परिजनों से बातचीत की और अस्पताल में मिल रही सुविधाओं की बाबत जानकारी ली. 


प्रधान सचिव ने सीसीटीवी कैमरा और रजिस्टर की भी जांच की. कोविड-19 बेड की संख्या के बारे में जानकारी ली और उस वार्ड में भी गए, जहां चुन्नू कुमार का इलाज चल रहा है. चुन्नू कुमार वही मरीज है, जिसे मृत पता कर दूसरे की डेड बॉडी उसके परिजनों को सौंप दी गई थी. पीएमसीएच ने एक जिंदा व्यक्ति का डेथ सर्टिफिकेट तक जारी कर दिया था.