ब्रेकिंग
बिहार में होटल की आड़ में चल रहा था सेक्स रैकेट, एक दर्जन लोग हिरासत में; मालिक समेत कई गिरफ्तारबिहार में भ्रष्टाचार पर बड़ा प्रहार: इतने सीओ और राजस्व अधिकारी पर एक्शन, एक को बर्खास्त करने की अनुशंसाBihar MLC Election 2026: JDU ने निशांत कुमार समेत 4 उम्मीदवारों के घोषित किए नाम, लिस्ट देखें..‘सम्राट सरकार के फैसले से आ रही राजनीतिक प्रतिशोध की बू’, लालू-राबड़ी की सुरक्षा घटाने पर भड़कीं रोहिणी आचार्यखान सर मामले में क्या होगा पुलिस का अगला कदम? पटना के SSP ने कर दिया क्लियर, जानिए..बिहार में होटल की आड़ में चल रहा था सेक्स रैकेट, एक दर्जन लोग हिरासत में; मालिक समेत कई गिरफ्तारबिहार में भ्रष्टाचार पर बड़ा प्रहार: इतने सीओ और राजस्व अधिकारी पर एक्शन, एक को बर्खास्त करने की अनुशंसाBihar MLC Election 2026: JDU ने निशांत कुमार समेत 4 उम्मीदवारों के घोषित किए नाम, लिस्ट देखें..‘सम्राट सरकार के फैसले से आ रही राजनीतिक प्रतिशोध की बू’, लालू-राबड़ी की सुरक्षा घटाने पर भड़कीं रोहिणी आचार्यखान सर मामले में क्या होगा पुलिस का अगला कदम? पटना के SSP ने कर दिया क्लियर, जानिए..

बिहार में SVU का बड़ा एक्शन: डाक सुपरवाइजर 6 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, विशेष निगरानी इकाई की छापेमारी से हड़कंप

Vigilance Raid in Bihar: जमुई के झाझा में विशेष निगरानी इकाई ने डाक अधिदर्शक अजय कुमार सिंह को 6 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। शिकायत के आधार पर की गई इस कार्रवाई से सरकारी कार्यालयों में हड़कंप मच गया है।

Vigilance Raid in Bihar
गिरफ्त में घूसखोर
© Google
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Vigilance Raid in Bihar: बिहार के जमुई जिले के झाझा में विशेष निगरानी इकाई (Vigilance) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए डाक सुपरवाइजर अजय कुमार सिंह को 6 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। यह झाझा में हाल के दिनों में दूसरी बड़ी निगरानी कार्रवाई है, जिससे सरकारी कार्यालयों में हड़कंप मच गया है।


जानकारी के अनुसार, डाक अधिदर्शक अजय कुमार सिंह डाक निरीक्षक कार्यालय में तैनात थे और संग्रामपुर, गिद्धौर एवं सिमुलतला क्षेत्र के शाखा डाकपालों (BPM) के कार्यों की निगरानी करते थे। इसी दौरान उन्होंने संग्रामपुर के बीपीएम पुरुषोत्तम कुमार से एक काम के बदले 6 हजार रुपये की मांग की थी।


बीपीएम द्वारा इसकी शिकायत विशेष निगरानी इकाई से की गई, जिसके बाद शिकायत का सत्यापन किया गया। सत्यापन के बाद गुरुवार को निगरानी विभाग की पांच सदस्यीय टीम ने कार्रवाई करते हुए अजय कुमार सिंह को रिश्वत की राशि के साथ गिरफ्तार कर लिया। टीम में एक महिला अधिकारी भी शामिल थीं।


गिरफ्तारी के बाद निगरानी टीम आरोपी अधिकारी को लेकर झाझा पोस्ट ऑफिस पहुंची। उस समय पोस्टमास्टर और अन्य कर्मचारी काम खत्म कर घर जाने की तैयारी में थे। टीम के पहुंचते ही कार्यालय में अफरा-तफरी मच गई।


निगरानी टीम ने खुद को अधिकारी बताते हुए सभी कर्मचारियों के मोबाइल फोन एक स्थान पर रखवा दिए और कार्यालय की जांच शुरू की। इस दौरान डाक निरीक्षक के पीए गोपाल कुमार से भी पूछताछ की गई तथा कई दस्तावेजों की जांच की गई। टीम करीब आधे घंटे तक कार्यालय में मौजूद रही।


गौरतलब है कि झाझा में हाल ही में यह दूसरी बड़ी निगरानी कार्रवाई है। इससे पहले आदर्श थाना झाझा के चालक जितेंद्र कुमार को अवैध बालू उत्खनन के नाम पर 12 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया था।


डाक अधीक्षक मनोज कुमार मधुकर ने बताया कि उन्हें मामले की जानकारी मिली है और इसकी जांच के लिए विभाग के एएसपी धीरज कुमार को जिम्मेदारी दी गई है। हालांकि अभी तक विभाग को आधिकारिक लिखित सूचना प्राप्त नहीं हुई है। बता दें कि गिरफ्तार डाक अधिदर्शक अजय कुमार सिंह दो वर्ष बाद सेवानिवृत्त होने वाले थे।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता