ब्रेकिंग
बिहार पुलिस के 7 अधिकारियों को मिला केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक, स्वीटी सहरावत-आशीष भारती भी सम्मानित✦जेल से बाहर आते ही आजम खां को ED ने किया गिरफ्तार, 15 गाड़ियों और 50 CRPF जवानों के साथ पहुंची टीम✦दो निर्दलीय MLC को भाजपा में शामिल कराने पर RJD ने बोला हमला, कहा..JDU को खत्म करना चाहती है BJP✦साढ़े तीन घंटे में नई दिल्ली से वाराणसी: देश की दूसरी बुलेट ट्रेन को मिली मंजूरी, स्पीड रेल नेटवर्क से जुड़ेंगे पटना समेत कई शहर✦ट्रेन से निशांत कुमार यूपी रवाना, जेडीयू की अहम बैठक में होंगे शामिल, उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी ✦बिहार पुलिस के 7 अधिकारियों को मिला केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक, स्वीटी सहरावत-आशीष भारती भी सम्मानित✦जेल से बाहर आते ही आजम खां को ED ने किया गिरफ्तार, 15 गाड़ियों और 50 CRPF जवानों के साथ पहुंची टीम✦दो निर्दलीय MLC को भाजपा में शामिल कराने पर RJD ने बोला हमला, कहा..JDU को खत्म करना चाहती है BJP✦साढ़े तीन घंटे में नई दिल्ली से वाराणसी: देश की दूसरी बुलेट ट्रेन को मिली मंजूरी, स्पीड रेल नेटवर्क से जुड़ेंगे पटना समेत कई शहर✦ट्रेन से निशांत कुमार यूपी रवाना, जेडीयू की अहम बैठक में होंगे शामिल, उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी

जहानाबाद में पुलिया उड़ाने की बड़ी साजिश नाकाम, केन बम बनाने का सामान बरामद

JEHANABAD : जहानाबाद पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने समय रहते पुलिया उड़ाने की एक बड़ी साजिश को नाकाम करते हुए केन बम बनाने का सामान बरामद किया है. मामला जहानाबाद जिले के घोषी थान

जहानाबाद में पुलिया उड़ाने की बड़ी साजिश नाकाम, केन बम बनाने का सामान बरामद
Anamika
2 मिनट

JEHANABAD : जहानाबाद पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने समय रहते पुलिया उड़ाने की एक बड़ी साजिश को नाकाम करते हुए केन बम बनाने का सामान बरामद किया है. 

मामला जहानाबाद जिले के घोषी थाना के धामापुर गांव के सपीप N.H- 110 की है. जहां एनएच-110 पर बनी पुलिया को उड़ाने की साजिश को नाकाम करते हुए  पुलिस ने केन बम बनाने का सामान बरामद कर लिया है.  

इस बारे में थाना प्रभारी निखिल कुमार ने बताया कि ग्रामीणों के द्वारा यह सूचना दी गई कि अरवल बिहार शरीफ N.H-110 पर धामापुर गांव से पूरब बने पुलिया के पास कुछ संदिग्ध लोग जुटे हुए है, जो किसी घटना को अंजाम दे सकते है. सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची लेकिन तब तक संदिग्ध फरार हो गए. जांच के दौरान पुलिस को पुलिया के नीचे केन बम बनाने का  सामान मिला. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच में जुट गई है.

रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

Ajit Kumar

FirstBihar संवाददाता