ब्रेकिंग
जहानाबाद में विवाहित महिला को टेंपो चालक से हुआ प्यार, होटल में पकड़े जाने पर लोगों ने कराई शादीमुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बेनीबाद थाने के सब-इंस्पेक्टर, सिपाही और चौकीदार सस्पेंड, वसूली के आरोप में नपेबैद्यनाथ महतो हत्याकांड में नया मोड़, आरोपी त्रिभुवन का वीडियो वायरल, 28 अगस्त की गोलीबारी से किया इनकारGOAL Education Village में NEET 2027 को लेकर विशेष सेमिनार, संस्थान के विशेषज्ञों और NEET टॉपर्स ने छात्रों को बताए सफलता के मंत्ररिलीज के 9 दिन पहले 'द वन' का आया ट्रेलर, तमन्ना भाटिया का अलग अंदाज, फिल्म में लोक आस्था का महापर्व छठ की झलक, देखिये वीडियो जहानाबाद में विवाहित महिला को टेंपो चालक से हुआ प्यार, होटल में पकड़े जाने पर लोगों ने कराई शादीमुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बेनीबाद थाने के सब-इंस्पेक्टर, सिपाही और चौकीदार सस्पेंड, वसूली के आरोप में नपेबैद्यनाथ महतो हत्याकांड में नया मोड़, आरोपी त्रिभुवन का वीडियो वायरल, 28 अगस्त की गोलीबारी से किया इनकारGOAL Education Village में NEET 2027 को लेकर विशेष सेमिनार, संस्थान के विशेषज्ञों और NEET टॉपर्स ने छात्रों को बताए सफलता के मंत्ररिलीज के 9 दिन पहले 'द वन' का आया ट्रेलर, तमन्ना भाटिया का अलग अंदाज, फिल्म में लोक आस्था का महापर्व छठ की झलक, देखिये वीडियो

जहानाबाद : महिला कक्षपाल सहित 2 पुलिस वाले को हुआ कोरोना, कैदियों में हड़कंप

JEHANABAD :जहानाबाद में भी कोरोना का संक्रमण तेजी से फैल रहा है. काको स्थित मण्डल कारा में तैनात एक महिला कक्षपाल समेत दो पुलिस वाले कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. जिसके बाद से कैदियों में हड़कंप मच गय

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

JEHANABAD :जहानाबाद में भी कोरोना का संक्रमण तेजी से फैल रहा है. काको स्थित मण्डल कारा में तैनात एक महिला कक्षपाल समेत दो पुलिस वाले कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. जिसके बाद से कैदियों में हड़कंप मच गया है. 

बता दें कि रविवार को एक महिला कक्षपाल कोरोना पॉजिटिव पाई गई थी. जिसके बाद सोमवार को जेल में तैनात  18 पुलिसकर्मियों का टेस्ट कराया गया. टेस्ट में एक और पुलिसकर्मी का रिपोर्ट पॉजिटिव पाया गया है.

जेल अधीक्षक राधे श्याम सुमन ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि संक्रमित पुलिसकर्मी विभागीय कार्य से अक्सर गया जाते आते रहते  थे. कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद इन पुलिसकर्मीयों को आइसोलेट कर दिया गया है. इधर जेल में तैनात पुलिसकर्मियों का कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव पाए जाने के बाद जेल के कैदियों में हड़कंप मच गया है. 

बता दें कि रविवार को नगर थाने में तैनात दरोगा की कोरोना से मौत  हो गई थी. वहीं जिले के अन्य थानों में पदस्थापित कई पुलिसकर्मियों की रिपोर्ट भी पॉजिटिव पाई गई है,  जिन्हें आइसोलेट कर इलाज किया जा रहा है. पुलिसकर्मियों के लगातार पॉजिटिव आने की खबर से पुलिस महकमे में हड़कंप सा मच गया है.

रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

Ajit Kumar

FirstBihar संवाददाता