ब्रेकिंग
बिहार पुलिस के 7 अधिकारियों को मिला केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक, स्वीटी सहरावत-आशीष भारती भी सम्मानित✦जेल से बाहर आते ही आजम खां को ED ने किया गिरफ्तार, 15 गाड़ियों और 50 CRPF जवानों के साथ पहुंची टीम✦दो निर्दलीय MLC को भाजपा में शामिल कराने पर RJD ने बोला हमला, कहा..JDU को खत्म करना चाहती है BJP✦साढ़े तीन घंटे में नई दिल्ली से वाराणसी: देश की दूसरी बुलेट ट्रेन को मिली मंजूरी, स्पीड रेल नेटवर्क से जुड़ेंगे पटना समेत कई शहर✦ट्रेन से निशांत कुमार यूपी रवाना, जेडीयू की अहम बैठक में होंगे शामिल, उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी ✦बिहार पुलिस के 7 अधिकारियों को मिला केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक, स्वीटी सहरावत-आशीष भारती भी सम्मानित✦जेल से बाहर आते ही आजम खां को ED ने किया गिरफ्तार, 15 गाड़ियों और 50 CRPF जवानों के साथ पहुंची टीम✦दो निर्दलीय MLC को भाजपा में शामिल कराने पर RJD ने बोला हमला, कहा..JDU को खत्म करना चाहती है BJP✦साढ़े तीन घंटे में नई दिल्ली से वाराणसी: देश की दूसरी बुलेट ट्रेन को मिली मंजूरी, स्पीड रेल नेटवर्क से जुड़ेंगे पटना समेत कई शहर✦ट्रेन से निशांत कुमार यूपी रवाना, जेडीयू की अहम बैठक में होंगे शामिल, उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी

जहानाबाद में दिनदहाड़े कारोबारी का मर्डर, सिर में सटा कर अपराधियों ने मारी गोली

JEHANABAD : इस वक्त की बड़ी खबर जहानाबाद से आ रही है, जहां अपराधियों ने पुलिस के क्राइम कंट्रोल को ठेंगा दिखाते हुए दिनदहाड़े हत्या की वारदात को अंजाम दिया है. घटना पटना-गया मुख्य मार्ग

जहानाबाद में दिनदहाड़े कारोबारी का मर्डर, सिर में सटा कर अपराधियों ने मारी गोली
Anamika
2 मिनट

JEHANABAD : इस वक्त की बड़ी खबर जहानाबाद से आ रही है, जहां अपराधियों ने पुलिस के क्राइम कंट्रोल को ठेंगा दिखाते हुए दिनदहाड़े हत्या की वारदात को अंजाम दिया है. 

घटना पटना-गया मुख्य मार्ग के एनएच-83 के कड़ौना ओपी के कनउदी गांव की है, जहां बेखौफ अपराधियों ने कारोबारी को दिनदहाड़े गोली मार दी. मृतक की पहचान कनउदी गांव के रहने वाले जितेंद्र कुमार के रुप में की गई है. 

मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि जितेंद्र हर दिन की तरह बुधवार को भी सुबह दुकान खोलने पहुंचे और दुकान खोलने के बाद बाहर खड़े थे. तभी बाइक सवार अज्ञात लोग मौके पर पहुंचे और सिर में सटा कर दो गोली मार दी. वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी हथियार लहराते हुए फरार हो गए. गोली की आवाज सुनकर मौके परपहुंचे लोग दुकानदार को आनन-फानन में जहानाबाद सदर अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. हत्या का कारण अभी पता नही चल पा रहा है. घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है.

रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

Ajit Kumar

FirstBihar संवाददाता