ब्रेकिंग
बिहार पुलिस के 7 अधिकारियों को मिला केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक, स्वीटी सहरावत-आशीष भारती भी सम्मानित✦जेल से बाहर आते ही आजम खां को ED ने किया गिरफ्तार, 15 गाड़ियों और 50 CRPF जवानों के साथ पहुंची टीम✦दो निर्दलीय MLC को भाजपा में शामिल कराने पर RJD ने बोला हमला, कहा..JDU को खत्म करना चाहती है BJP✦साढ़े तीन घंटे में नई दिल्ली से वाराणसी: देश की दूसरी बुलेट ट्रेन को मिली मंजूरी, स्पीड रेल नेटवर्क से जुड़ेंगे पटना समेत कई शहर✦ट्रेन से निशांत कुमार यूपी रवाना, जेडीयू की अहम बैठक में होंगे शामिल, उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी ✦बिहार पुलिस के 7 अधिकारियों को मिला केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक, स्वीटी सहरावत-आशीष भारती भी सम्मानित✦जेल से बाहर आते ही आजम खां को ED ने किया गिरफ्तार, 15 गाड़ियों और 50 CRPF जवानों के साथ पहुंची टीम✦दो निर्दलीय MLC को भाजपा में शामिल कराने पर RJD ने बोला हमला, कहा..JDU को खत्म करना चाहती है BJP✦साढ़े तीन घंटे में नई दिल्ली से वाराणसी: देश की दूसरी बुलेट ट्रेन को मिली मंजूरी, स्पीड रेल नेटवर्क से जुड़ेंगे पटना समेत कई शहर✦ट्रेन से निशांत कुमार यूपी रवाना, जेडीयू की अहम बैठक में होंगे शामिल, उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी

जहानाबाद में कोरोना मरीज ने की आत्महत्या, हॉस्पिटल की बिल्डिंग से कूदा

JEHANABAD : बिहार में कोरोना संक्रमण से जुड़ी हुई एक ताजा घटना सामने आई है. जहानाबाद जिले में एक कोरोना मरीज ने हॉस्पिटल की बिल्डिंग से कूदकर आत्महत्या कर ली है. मौत के बाद यु

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

JEHANABAD :  बिहार में कोरोना संक्रमण से जुड़ी हुई एक ताजा घटना सामने आई है. जहानाबाद जिले में एक कोरोना मरीज ने हॉस्पिटल की बिल्डिंग से कूदकर आत्महत्या कर ली है. मौत के बाद युवक के परिजनों को गहरा सदमा लगा है. पुलिस इस घटना की छानबीन में जुटी हुई है.


मामला जहानाबाद जिले का है. जहां सदर हॉस्पिटल की बिल्डिंग से कूदकर आत्महत्या कर ली है. मृतक मरीज की पहचान नगर थाना के काली नगर का रहने वाले बीरा प्रसाद के रूप में की गई है, जिसे पुलिस ने हाल ही में शराब के मामले में गिरफ्तार किया था.


मृतक कोरोना मरीज के वार्ड के आस-पास रहने वाले लोगों ने बताया कि उसकी मां हॉस्पिटल में उससे मिलने आई थी. तब तक वह ठीक था. पर उसकी मां के जाने के बाद वह अचानक हॉस्पिटल के छत से जाकर कूद गया. जिससे उसकी मौत हो गई.


उधर घटना की सूचना मिलने तो फ़ौरन मौके पर पहुंची पुलिस इस मामले की छानबीन में जुट गई है. जहानाबद पुलिस ने बताया कि मामले की जाँच की जा रही है. पुलिस सभी बिंदुओं पर इस घटना की तफ्तीश में जुटी हुई है.

टैग्स
रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

Ajit Kumar

FirstBihar संवाददाता