ब्रेकिंग
जहानाबाद में विवाहित महिला को टेंपो चालक से हुआ प्यार, होटल में पकड़े जाने पर लोगों ने कराई शादीमुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बेनीबाद थाने के सब-इंस्पेक्टर, सिपाही और चौकीदार सस्पेंड, वसूली के आरोप में नपेबैद्यनाथ महतो हत्याकांड में नया मोड़, आरोपी त्रिभुवन का वीडियो वायरल, 28 अगस्त की गोलीबारी से किया इनकारGOAL Education Village में NEET 2027 को लेकर विशेष सेमिनार, संस्थान के विशेषज्ञों और NEET टॉपर्स ने छात्रों को बताए सफलता के मंत्ररिलीज के 9 दिन पहले 'द वन' का आया ट्रेलर, तमन्ना भाटिया का अलग अंदाज, फिल्म में लोक आस्था का महापर्व छठ की झलक, देखिये वीडियो जहानाबाद में विवाहित महिला को टेंपो चालक से हुआ प्यार, होटल में पकड़े जाने पर लोगों ने कराई शादीमुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बेनीबाद थाने के सब-इंस्पेक्टर, सिपाही और चौकीदार सस्पेंड, वसूली के आरोप में नपेबैद्यनाथ महतो हत्याकांड में नया मोड़, आरोपी त्रिभुवन का वीडियो वायरल, 28 अगस्त की गोलीबारी से किया इनकारGOAL Education Village में NEET 2027 को लेकर विशेष सेमिनार, संस्थान के विशेषज्ञों और NEET टॉपर्स ने छात्रों को बताए सफलता के मंत्ररिलीज के 9 दिन पहले 'द वन' का आया ट्रेलर, तमन्ना भाटिया का अलग अंदाज, फिल्म में लोक आस्था का महापर्व छठ की झलक, देखिये वीडियो

'जिला में DM साहब के संरक्षण में चल रहा भ्रष्टाचार', विधायक ने कहा- CM नीतीश से करेंगे BDO और CO की शिकायत

JAHANABAD : बिहार में डबल इंजन वाली एनडीए सरकार में एक बार फिर से सुशासन को लेकर सवाल उठ रहा है. मामला जहानाबाद जिले का है, जहां एक विधायक ने जिलाधिकारी यानी कि डीएम के संरक्

'जिला में DM साहब के संरक्षण में चल रहा भ्रष्टाचार', विधायक ने कहा- CM नीतीश से करेंगे BDO और CO की शिकायत
First Bihar
3 मिनट

JAHANABAD :  बिहार में डबल इंजन वाली एनडीए सरकार में एक बार फिर से सुशासन को लेकर सवाल उठ रहा है. मामला जहानाबाद जिले का है, जहां एक विधायक ने जिलाधिकारी यानी कि डीएम के संरक्षण में भ्रष्टाचार करने का आरोप लगाया है. इस गंभीर मामले को लेकर विधायक ने जिलाधिकारी के कार्यालय के समक्ष धरना भी दिया और आरोपी अफसरों पर कार्रवाई की मांग की.


शुक्रवार को जहानाबाद जिले के डीएम कार्यलय के पास घोसी प्रखंड  के प्रखंड विकास पदाधिकारी अनुपम कुमार और उनके कर्मी के द्वारा सरकारी कार्य अपने आवास से किए जाने का आरोप लगाते हुए अनिश्चितकालीन धरना पर घोषी के लोग बैठ गए हैं. इस धरने में  मखदुमपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक सतीश दास भी समर्थन देने पहुंचे और धरने में शामिल होकर आरोपी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की.


मखदुमपुर विधायक सतीश दास ने कहा कि मामला घोषी प्रखंड का है लेकिन यह स्थिति पूरे बिहार में है, जहां पर अधिकारी अपने आवास से ही कार्यालय चला रहे हैं. कार्य की संस्कृति खत्म हो गई है. अधिकारियों के कारण तमाम जगहों पर अनियमितता है.


'जिला में DM साहब के संरक्षण में चल रहा भ्रष्टाचार', विधायक ने कहा- CM नीतीश से करेंगे BDO और CO की शिकायत


विधायक ने जहानाबाद के डीएम के ऊपर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि भ्रष्टाचार इनके देख रेख में हो रहा है, जिलाधिकारी के संरक्षण में हो रहा है. मखदुमपुर, घोषी, कांको या जहानाबद इन तमाम जगहों पर करप्शन चरम पर है और इसमें बीडीओ यानी कि प्रखंड विकास पदाधिकारी, सीओ यानी कि अंचलाधिकारी और पंचायत प्रतिनिधियों को भी प्रताड़ित किया जा रहा है. उन्हें हिस्से के अनुरूप राशि नहीं दी जा रही है. उसमें भी कुछ दलाल तरह के लोग शामिल कर लिए गए हैं. जिनकी  देखरेख में पूरा प्रखंड कार्यालय चल रहा है.


'जिला में DM साहब के संरक्षण में चल रहा भ्रष्टाचार', विधायक ने कहा- CM नीतीश से करेंगे BDO और CO की शिकायत


धरना पर बैठी एक महिला ने आरोप लगाया है कि "प्रखंड विकास पदाधिकारी 15वें वित्त योजना में पारदर्शिता पूर्ण कार्य नहीं करते हैं, जिससे जनप्रतिनिधि काफी उपेक्षित महसूस करने लगे हैं और मखदुमपुर के विधायक सतीश दास ने कहा कि प्रदेश में अनियमितता चरम सीमा पर पहुँच गई है. इसे जड़ से खत्म करना हमारा कर्तव्य है और इसके खिलाफ मैं आंदोलन के माध्यम से दूर करने का काम करुँगी." 

रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

Ajit Kumar

FirstBihar संवाददाता