ब्रेकिंग
शिक्षक हत्याकांड का मुख्य आरोपी पूर्व प्रमुख गिरफ्तार, टीचर को अगवा कर पीट-पीटकर ले ली थी जान‘अब तेजस्वी यादव कहेंगे कि सम्राट चौधरी ने उनके भाई को ठोकवा दिया’, जमुई कांड के आरोपी नंदन यादव के एनकाउंटर पर मांझी का तंज4 जोड़ी सलवार-कमीज, आंखों में IPS बनने का सपना... बर्तन धोकर चलाया खर्च, किसान की बेटी ने ऐसे लिखी अपनी सफलता की कहानीमेडिकल स्टोर की आड़ में चल रहा था नशीली दवाओं का कारोबार... पुलिस ने की छापेमारी, भारी मात्रा में प्रतिबंधित टैबलेट बरामदजमुई में एनकाउंटर: छात्रा को बैड टच करने वाले आरोपी को पुलिस ने खदेड़कर मारी गोली, एक्शन से हड़कंपशिक्षक हत्याकांड का मुख्य आरोपी पूर्व प्रमुख गिरफ्तार, टीचर को अगवा कर पीट-पीटकर ले ली थी जान‘अब तेजस्वी यादव कहेंगे कि सम्राट चौधरी ने उनके भाई को ठोकवा दिया’, जमुई कांड के आरोपी नंदन यादव के एनकाउंटर पर मांझी का तंज4 जोड़ी सलवार-कमीज, आंखों में IPS बनने का सपना... बर्तन धोकर चलाया खर्च, किसान की बेटी ने ऐसे लिखी अपनी सफलता की कहानीमेडिकल स्टोर की आड़ में चल रहा था नशीली दवाओं का कारोबार... पुलिस ने की छापेमारी, भारी मात्रा में प्रतिबंधित टैबलेट बरामदजमुई में एनकाउंटर: छात्रा को बैड टच करने वाले आरोपी को पुलिस ने खदेड़कर मारी गोली, एक्शन से हड़कंप

Bihar News: 3 बेटियों के साथ महिला ने खाया जहर, जानिये क्यों उठा लिया खौफनाक कदम?

महिला और उनकी तीनों बेटियों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां छोटी बेटी की हालत नाजुक बनी हुई है। महिला के इस कदम से मोहल्ले के लोग भी हैरान हैं। पूरे इलाके में इस घटना की चर्चा हो रही है।

BIHAR POLICE
महिला ने उठाया बड़ा कदम
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

JEHANABAD: जहानाबाद जिले के नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत जाफरगंज मोहल्ले में पति से झगड़ने के बाद महिला ने जहर खा लिया और अपने 3 बेटियों को जहर खिला दिया। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके के लोगों ने महिला और उसकी तीनों बेटियों को इलाज के लिए जहानाबाद सदर अस्पताल में भर्ती कराया जहां डॉक्टरों की टीम ने सभी का इलाज शुरू किया।


 मिली जानकारी के अनुसार जाफरगंज मोहल्ला निवासी गुड्डू अंसारी की पत्नी अजूबा आरा ने पारिवारिक कलह से तंग आकर खौफनाक कदम उठा लिया। कोल्ड ड्रिंक्स में जहर मिलाकर  उसने अपनी तीनों बेटियां सारिका, आरजू और अरीना को जहर पिला दिया और खुद भी जहर मिलाया हुआ माजा कोल्ड ड्रिंग्स पी लिया। जिसके बाद चारों की स्थिति बिगड़ने लगी। 


इस घटना की जानकारी जैसे ही मोहल्ले वालोंं को हुई वो तुरंत चारों को सदर अस्पताल ले गये जहां डॉक्टरों ने इलाज शुरू किया। सभी की स्थिति सामान्य बताई जा रही है लेकिन छोटी बेटी की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। महिला का पति जयपुर में सिलाई का काम करता हैं। अभी वो अपने घर जहानाबाद आया हुआ है। 


घर पर किसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ था। जिसके बाद उनकी पत्नी अजूबा आरा ने सभी बच्चियों के साथ जहर पी ली। इस मामले में एक बच्ची ने बताया कि उसकी मां बाजार से माजा का एक बोतल लेकर आई थी और उसमें कुछ मिला कर सभी बहनों को पीने के लिए दे दी। बच्ची ने कहा कि उसे माजा का स्वाद अच्छा नहीं लगा इसीलिए वह थोड़ा ही पी पाई थी। अब पूरे इलाके में यह घटना चर्चा का विषय बना हुआ है।

टैग्स
रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

AJIT

FirstBihar संवाददाता