ब्रेकिंग
Bihar News : बांकीपुर में आज होगा बड़ा चुनावी शक्ति प्रदर्शन! प्रशांत किशोर और भाजपा उम्मीदवार नीरज सिन्हा एक साथ भरेंगे नामांकनBihar News: अब सड़क नहीं, हेलीकॉप्टर से घूमिए बिहार! पटना से राजगीर, कैमूर और वाल्मीकिनगर की उड़ान, किराया जानकर चौंक जाएंगेBihar News : NEET फर्जीवाड़े में बड़ा अपडेट! 72 घंटे की पूछताछ के बाद 29 आरोपी भेजे गए जेलBihar News : बीच सफर में खराब हुई रांची-पटना वंदे भारत, मालगाड़ी के इंजन से पहुंची पटना; यात्रियों ने झेली 9 घंटे की फजीहतBihar weather : बिहार में फिर बदला मौसम! 19 जिलों में बारिश की चेतावनी, इन 6 जिलों में ठनका का हाई अलर्टBihar News : बांकीपुर में आज होगा बड़ा चुनावी शक्ति प्रदर्शन! प्रशांत किशोर और भाजपा उम्मीदवार नीरज सिन्हा एक साथ भरेंगे नामांकनBihar News: अब सड़क नहीं, हेलीकॉप्टर से घूमिए बिहार! पटना से राजगीर, कैमूर और वाल्मीकिनगर की उड़ान, किराया जानकर चौंक जाएंगेBihar News : NEET फर्जीवाड़े में बड़ा अपडेट! 72 घंटे की पूछताछ के बाद 29 आरोपी भेजे गए जेलBihar News : बीच सफर में खराब हुई रांची-पटना वंदे भारत, मालगाड़ी के इंजन से पहुंची पटना; यात्रियों ने झेली 9 घंटे की फजीहतBihar weather : बिहार में फिर बदला मौसम! 19 जिलों में बारिश की चेतावनी, इन 6 जिलों में ठनका का हाई अलर्ट

Bihar accident news : पटना-गया NH-22 पर ट्रक और स्कूली बस की टक्कर में कई बच्चे घायल, ड्राइवर की हालत गंभीर

पटना-गया NH-22 पर मई हाल्ट के पास ट्रक और स्कूली बस की भीषण टक्कर में ट्रक ड्राइवर समेत तीन बच्चे गंभीर घायल हो गए। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

Bihar accident news : पटना-गया NH-22 पर ट्रक और स्कूली बस की टक्कर में कई बच्चे घायल, ड्राइवर की हालत गंभीर
Tejpratap
Tejpratap
4 मिनट

Bihar accident news : पटना-गया राष्ट्रीय राजमार्ग-22 पर मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जिले के मई हाल्ट के समीप ट्रक और स्कूली बस के बीच जोरदार टक्कर में ट्रक चालक समेत तीन स्कूली बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए जहानाबाद सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद ट्रक चालक को गंभीर स्थिति में पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया गया।


जानकारी के अनुसार, हादसे में शामिल स्कूली बस डीडी गोयनका पब्लिक स्कूल, गया की थी। बस जहानाबाद से करीब 30 बच्चों को लेकर गया जा रही थी। बताया जा रहा है कि मई हाल्ट के पास बस एक बच्ची को चढ़ाने के लिए सड़क किनारे रुकी थी। इसी दौरान सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बस में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया।


प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बस सड़क के गलत दिशा यानी रॉन्ग साइड में खड़ी थी, जिस कारण यह हादसा हुआ। टक्कर के समय बस पर चढ़ रही बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल बच्चों की पहचान मानसी कश्यप, हसीर कादरी और यूसुफ कादरी के रूप में हुई है। वहीं ट्रक चालक अजय कुमार, जो जहानाबाद जिले के घोसी थाना क्षेत्र अंतर्गत सरिसताबाद गांव का निवासी बताया जा रहा है, गंभीर रूप से घायल हो गया।


सदर अस्पताल के चिकित्सकों के अनुसार ट्रक चालक के सिर और शरीर में गंभीर चोटें आई हैं, जिसके कारण उसे बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच पटना भेजा गया है। वहीं घायल बच्ची मानसी कश्यप के सिर में गंभीर चोट लगी है। उसके परिजन भी उसे बेहतर इलाज के लिए पटना लेकर रवाना हो गए हैं। अन्य घायल बच्चों का इलाज जहानाबाद सदर अस्पताल में जारी है।


घटना के बाद बस में सवार अन्य बच्चों में भी दहशत का माहौल बन गया। कई बच्चों को मामूली चोटें आई हैं, जबकि कुछ बच्चे हादसे के बाद रोते-बिलखते नजर आए। स्थानीय लोगों ने तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाने के साथ-साथ यातायात को सामान्य कराया।


हादसे के बाद बस चालक मौके से फरार बताया जा रहा है। पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है और यह पता लगाया जा रहा है कि दुर्घटना में किसकी लापरवाही थी। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सड़क हादसे के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।


गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों से जहानाबाद जिले में लगातार सड़क हादसे हो रहे हैं, जिससे लोगों में चिंता बढ़ गई है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से राष्ट्रीय राजमार्ग पर ट्रैफिक व्यवस्था सख्त करने और स्कूल बसों की नियमित जांच कराने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।