ब्रेकिंग
PM Modi Bihar Visit : नीतीश को गले लगाया, निशांत को दुलारा और चिराग को साथ रखा, मोदी ने बिहार में एक साथ कैसे साधे 5 सियासी समीकरण?✦Bihar Road Accident : शादी की खुशियां मातम में बदलीं! बरात से लौट रही स्कॉर्पियो को हाइवा ने रौंदा, दूल्हे की बहन समेत 4 की दर्दनाक मौत, 3 पटना रेफर✦Bihar TRE-4 Recruitment 2026: AI से होगी शिक्षक भर्ती के आवेदनों की जांच, फर्जी दस्तावेज मिले तो 3 साल तक नहीं दे सकेंगे बिहार सरकार की कोई परीक्षा ✦Bihar News: बिहार में बिजली उपभोक्ताओं की बल्ले-बल्ले! 7 नए पावर सबस्टेशन चालू, 5 लाख लोगों को मिलेगा फायदा; जानिए कहां-कहां सुधरेगी बिजली सप्लाई✦Bihar News : NEET पेपर लीक मामले में 14 आरोपियों पर आरोप तय, NTA से जुड़े तीन चेहरे भी घेरे में; 25 नवंबर से रोज होगी सुनवाई✦PM Modi Bihar Visit : नीतीश को गले लगाया, निशांत को दुलारा और चिराग को साथ रखा, मोदी ने बिहार में एक साथ कैसे साधे 5 सियासी समीकरण?✦Bihar Road Accident : शादी की खुशियां मातम में बदलीं! बरात से लौट रही स्कॉर्पियो को हाइवा ने रौंदा, दूल्हे की बहन समेत 4 की दर्दनाक मौत, 3 पटना रेफर✦Bihar TRE-4 Recruitment 2026: AI से होगी शिक्षक भर्ती के आवेदनों की जांच, फर्जी दस्तावेज मिले तो 3 साल तक नहीं दे सकेंगे बिहार सरकार की कोई परीक्षा ✦Bihar News: बिहार में बिजली उपभोक्ताओं की बल्ले-बल्ले! 7 नए पावर सबस्टेशन चालू, 5 लाख लोगों को मिलेगा फायदा; जानिए कहां-कहां सुधरेगी बिजली सप्लाई✦Bihar News : NEET पेपर लीक मामले में 14 आरोपियों पर आरोप तय, NTA से जुड़े तीन चेहरे भी घेरे में; 25 नवंबर से रोज होगी सुनवाई

जीत का उन्माद नहीं, हार का अवसाद नहीं, PM मोदी बोले- जो विकास नहीं करेगा, जनता उसे बदल देगी

DELHI : चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की जीत के बाद बीजेपी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बड़ा संदेश दिया है. प्रधानमंत्री मोदी ने कहा है कि हमारे कार

जीत का उन्माद नहीं, हार का अवसाद नहीं, PM मोदी बोले- जो विकास नहीं करेगा, जनता उसे बदल देगी
First Bihar
3 मिनट

DELHI : चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की जीत के बाद बीजेपी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बड़ा संदेश दिया है. प्रधानमंत्री मोदी ने कहा है कि हमारे कार्यकर्ताओं में जीत पर उन्माद नहीं और हार पर अवसाद नहीं है. यही भारतीय जनता पार्टी की सफलता का कारण है. प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि चुनाव आते और जाते रहेंगे जीत और हार होती रहेगी लेकिन देश के कुछ हिस्सों में अगर राजनीतिक कार्यकर्ताओं की हत्या हो रही है, तो यह बेहद दुखद है.




 प्रधानमंत्री ने पश्चिम बंगाल में बीजेपी कार्यकर्ताओं को निशाना बनाए जाने को लेकर यह टिप्पणी की. इतना ही नहीं प्रधानमंत्री ने कहा कि लोकतंत्र की व्यवस्था में जो लोग हमारा मुकाबला नहीं कर पा रहे वह हत्याओं का सिलसिला चला रहे हैं.


इतना ही नहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दो टूक शब्दों में कहा कि देश के अंदर अब विकास यही सबसे बड़ा मुद्दा है. देश में आधारभूत संरचना एयरपोर्ट, रेलवे, पानी, सड़क, बिजली जैसे मुद्दों पर अब चुनाव लड़ा जा रहा है, जो लोग यह मानते हैं कि यह चुनावी मुद्दे नहीं हैं. वह अब भी भ्रम की दुनिया में जी रहे हैं.  प्रधानमंत्री ने कहा कि जो विकास करेगा जनता, उसे ही सुनेगी और जो विकास से दूर रहेगा जनता उसे किनारे लगा देगी. 


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के अंदर राजनीतिक परिवारवाद पर भी जोरदार प्रहार किया. प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि देश में परिवारवाद की सियासत करने वाले लोगों को यह समझ लेना चाहिए कि परिवारवाद से अब जनता किनारा कर चुकी है.


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने त्योहारों के इस मौसम में देशवासियों से भी अपील की कि वह कोरोना वायरस रहते हुए खूब धूमधाम से त्योहार मनायें. बीजेपी कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि बीजेपी के कार्यकर्ता बल्कि देश के अन्य लोगों का भी ख्याल रखें.