ब्रेकिंग
होम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली होम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली

रंजीत झा बने जेडीयू के प्रदेश सचिव, कहा- नीतीश कुमार के कार्यों को जन-जन तक पहुंचाना ही संकल्प

PATNA : युवा जदयू के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी रहे रंजीत कुमार झा को पार्टी ने बड़ी जिम्मेदारी दी है. रंजीत झा को पार्टी के प्रदेश सचिव की नई जिम्मेवारी सौंपी गई है. प्रदेश सचिव

रंजीत झा बने जेडीयू के प्रदेश सचिव, कहा- नीतीश कुमार के कार्यों को जन-जन तक पहुंचाना ही संकल्प
First Bihar
2 मिनट

PATNA : युवा जदयू के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी रहे रंजीत कुमार झा को पार्टी ने बड़ी जिम्मेदारी दी है. रंजीत झा को पार्टी के प्रदेश सचिव की नई जिम्मेवारी सौंपी गई है. प्रदेश सचिव बनने के बाद रंजीत झा ने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जनकल्याणकारी कार्यों को लोगों तक पहुंचाना ही उनकी पहली प्राथमिकता है.


गुरुवार को जेडीयू के बिहार प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने अपनी नई टीम का एलान किया. उमेश कुशवाहा ने युवा जदयू के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी रहे रंजीत कुमार झा पर भरोसा जताते हुए इन्हें प्रदेश में सचिव की जिम्मेदारी सौंप दी है. गौरतलब हो कि रंजीत झा इससे पहले युवा जदयू के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी के रूप में संगठनिक कार्यों में अपनी सक्रियता बखूबी दिखा चुके हैं. इन्होंने समय-समय पर पार्टी की विचारधारा के अनुरूप कई मज़बूत बयान देकर पार्टी के लिए स्टैंड लिया है और सभी प्रकार के संगठनिक कार्यों में बढ़ चढ़ कर भाग लेते रहे हैं.


पार्टी की ओर से नई ज़िम्मेदारी मिलने पर रंजीत कुमार झा ने प्रदेश नेतृत्व को और विशेष रूप से अपने नेता माननीय मुख्यमंत्री  नीतीश कुमार, मंत्री अशोक चौधरी सहित पार्टी के सभी शीर्ष नेताओं को धन्यवाद देते हुए कहा कि उनका पूरा प्रयास रहेगा कि वो लगातार पार्टी के सिद्धांतों का ध्यान रखेंगे और शीर्ष नेतृत्व के मर्गदर्शन में पार्टी की तरफ़ से बिहार की जनता की सेवा में तत्पर रहेंगे.



इस मौके पर रंजीत झा ने दावा किया कि जदयू देश की पहली ऐसी पार्टी है, जिसने ऐतिहासिक कदम उठाते हुए प्रदेश कमिटी में पहली बार 33 प्रतिशत से अधिक महिलाओं को जगह दिया है. हमारे नेता नीतीश कुमार की प्रेरणा से गठित नई कमेटी पार्टी की मजबूती और संगठन के विस्तार के लिए नए जोश और जूनून के साथ काम करेगी.

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें