ब्रेकिंग
Bihar News: दानापुर-जोगबनी वंदे भारत का नया ठहराव, पाटलिपुत्र स्टेशन पर रुकेगी ट्रेन; नोट कर लें टाइमिंगBihar News : WhatsApp चैट ने खोला सिपाही भर्ती का राज! पास कराने के नाम पर मोटी रकम का खेल; मुख्य सरगना अमित कुमार की तलाशBihar Police: महिला जवानों को मिलेंगे RAF-CRPF जैसे सुरक्षा उपकरण, पत्थरबाजी से एसिड अटैक तक बचावबिहार में दो नए औद्योगिक पार्क से बदलेगी औद्योगिक तस्वीर, 95 हजार से अधिक रोजगार का दावा; जानिए सम्राट सरकार का पूरा प्लान70 करोड़ के नकली सिक्कों की फैक्ट्री का पर्दाफाश, अंतरराज्यीय गिरोह के 5 सदस्य गिरफ्तारBihar News: दानापुर-जोगबनी वंदे भारत का नया ठहराव, पाटलिपुत्र स्टेशन पर रुकेगी ट्रेन; नोट कर लें टाइमिंगBihar News : WhatsApp चैट ने खोला सिपाही भर्ती का राज! पास कराने के नाम पर मोटी रकम का खेल; मुख्य सरगना अमित कुमार की तलाशBihar Police: महिला जवानों को मिलेंगे RAF-CRPF जैसे सुरक्षा उपकरण, पत्थरबाजी से एसिड अटैक तक बचावबिहार में दो नए औद्योगिक पार्क से बदलेगी औद्योगिक तस्वीर, 95 हजार से अधिक रोजगार का दावा; जानिए सम्राट सरकार का पूरा प्लान70 करोड़ के नकली सिक्कों की फैक्ट्री का पर्दाफाश, अंतरराज्यीय गिरोह के 5 सदस्य गिरफ्तार

जेडीयू ने तेजस्वी पर किया पलटवार, पूछा- लालू राज को जंगलराज क्यों कहा जाता है

PATNA : बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों के एलान के बाद सत्ताधारी दल और विपक्ष एक दूसरे पर हमलावर है. तेजस्वी यादव के बयान पर जनता दल यूनाइटेड ने पलटवार किया है. जेडीयू ने तेज

जेडीयू ने तेजस्वी पर किया पलटवार, पूछा- लालू राज को जंगलराज क्यों कहा जाता है
First Bihar
2 मिनट

PATNA :  बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों के एलान के बाद सत्ताधारी दल और विपक्ष एक दूसरे पर हमलावर है. तेजस्वी यादव के बयान पर जनता दल यूनाइटेड ने पलटवार किया है. जेडीयू ने तेजस्वी को जंगलराज की याद दिलाई है. जेडीयू ने कहा है कि लालू राज को जंगलराज के नाम से जाना जाता है. लालू-राबड़ी राज में मर्डर, अपहरण और डकैती होती थी.


तेजस्वी के ट्वीट के जवाब में जेडीयू ने ट्वीट कर लिखा है कि "तेजस्वी जरा इस बात का भी हिसाब बताइये कि आपके पिताजी के 15 साल के शासन को बिहार के इतिहास का काला अध्याय क्यों बोलते हैं? क्यों उसे जंगलराज के नाम से जाना जाता है? बताइये उस राज में कितनी हत्याएं और किडनैपिंग हुई? बिहार में पलायन आपकी पार्टी के शासन में ही क्यों हुआ?"



दरअसल तेजस्वी ने ट्वीट कर लिखा था कि "15 वर्षों की एनडीए सरकार से बिहार में नौकरी माँगना गुनाह है. नीतीश कुमार और बीजेपी ने मिलकर विश्व में बिहार को बेरोज़गार का केंद्र बना दिया है. युवा विरोधी इस सरकार से हक़ माँगो तो लाठी मिलती है." इसी बेरोजगारी के बयान पर जेडीयू का गुस्सा तेजस्वी के ऊपर भड़का है और जेडीयू ने उन्हें जंगलराज की याद दिला दी और लालू-राबड़ी राज को काला अध्याय बताते हुए मर्डर, अपहरण और डकैती का हिसाब मांगा.

टैग्स