ब्रेकिंग
रात में झाड़-फूंक, सुबह पुजारी की हत्या, बीमार युवक पर वारदात का आरोपपरिवहन विभाग में अराजकता ! डीटीओ के अंडर में डीटीओ...परेशान अधिकारी ने 'सचिव' को लिखा पत्र, कहा- ''गरिमा प्रभावित हो रही'' बिहार में गंगा का रौद्र रुप: नदी की तेज धार से लगातार कट रही जमीन, सैकड़ों परिवार घर छोड़ने को मजबूर; आंखों के सामने उजड़ रहा आशियानाबिहार के स्कूल में महापाप! छात्राओं से अश्लील हरकत करने वाले दो शिक्षक गिरफ्तार, वीडियो वायरल होने के बाद मचा हड़कंपपटना समेत 8 जिलों में बाढ़ का खतरा बढ़ा, आपदा प्रबंधन विभाग ने जारी किया अलर्ट; गंगा किनारे रहने वालों से सावधानी बरतने की अपीलरात में झाड़-फूंक, सुबह पुजारी की हत्या, बीमार युवक पर वारदात का आरोपपरिवहन विभाग में अराजकता ! डीटीओ के अंडर में डीटीओ...परेशान अधिकारी ने 'सचिव' को लिखा पत्र, कहा- ''गरिमा प्रभावित हो रही'' बिहार में गंगा का रौद्र रुप: नदी की तेज धार से लगातार कट रही जमीन, सैकड़ों परिवार घर छोड़ने को मजबूर; आंखों के सामने उजड़ रहा आशियानाबिहार के स्कूल में महापाप! छात्राओं से अश्लील हरकत करने वाले दो शिक्षक गिरफ्तार, वीडियो वायरल होने के बाद मचा हड़कंपपटना समेत 8 जिलों में बाढ़ का खतरा बढ़ा, आपदा प्रबंधन विभाग ने जारी किया अलर्ट; गंगा किनारे रहने वालों से सावधानी बरतने की अपील

बिहार : जीडी गोयनका स्कूल में पिटाई से हुई छात्र की मौत, कोलकाता से रिपोर्ट आने के बाद हुआ खुलासा

GAYA : बिहार के गया जिले में जीडी गोयनका के छात्र की मौत पिटाई से हुई है. इस बात का खुलासा कोलकाता से आई विसरा रिपोर्ट से हुई है. पहले पटना के FSL ने 8वीं के छात्र कृष्ण प्रकाश की

बिहार : जीडी गोयनका स्कूल में पिटाई से हुई छात्र की मौत, कोलकाता से रिपोर्ट आने के बाद हुआ खुलासा
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

GAYA : बिहार के गया जिले में जीडी गोयनका के छात्र की मौत पिटाई से हुई है. इस बात का खुलासा कोलकाता से आई विसरा रिपोर्ट से हुई है. पहले पटना के FSL ने 8वीं के छात्र कृष्ण प्रकाश की जहर खाने से मौत की वजह से हुई थी. लेकिन कोलकाता की रिपोर्ट ने इसे ख़ारिज कर दिया है. और मौत की वजह पिटाई बताया है.इस मामले में छात्र के पिता चंद्र प्रकाश ने कहा कि इस रिपोर्ट से उम्मीद जगी है कि मेरे बेटे को न्याय मिल पाएगा.


आपको बता दें कि बीती 16 फरवरी को जीडी गोयनका स्कूल परिसर में 8वीं के छात्र कृष्ण प्रकाश की मौत हुई थी. इसपर मामले में अब हुए नए खुलासे के बाद पूर्व विधानसभा अध्यक्ष उदय नारायण चौधरी ने भी कार्रवाई की मांग की है.


जानकारी हो कि पहले आई विसरा रिपोर्ट में FSL पटना ने छात्र के जहर खाने की बात कही थी. FSL पटना की रिपोर्ट को कोलकाता फारेंसिक इंस्टीट्यूट ने पूरी तरह से इनकार करते हुए बताया कि छात्र की मौत ट्रोमा स्प्रेन की वजह से हुई है. मतलब नाभि के कुछ दूरी पर दो हड्डियों के बीच के बगल वाली नस के फटने से जान गई. उसके फटते ही कुछ मिनट के अंदर किसी की भी मौत हो सकती है. यह नस किसी चीज से चोट मारे जाने से ही फटती है. ऐसा ही कृष्ण प्रकाश के साथ हुआ था.

टैग्स