ब्रेकिंग
पथ निर्माण का भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता 5 लाख घूस लेते गिरफ्तार, विजिलेंस के डर से फ्लैट से फेंक दिया था पैसा✦FSSAI का बड़ा एक्शन: 82 करोड़ रुपये के 3,280 टन खाद्य पदार्थ जब्त, 314 प्रतिष्ठान सील; 11 हजार से अधिक लाइसेंस रद्द✦छठ के बाद दिल्ली लौटने वालों के लिए खुशखबरी! भागलपुर से शाम 7 बजे खुलेगी स्पेशल ट्रेन, पटना-मोकामा समेत इन स्टेशनों पर रुकेगी ...✦BIHAR NEWS : 7 नवंबर 1966 को क्या हुआ था? 60 साल बाद फिर उठा मुद्दा, राहुल गांधी और कांग्रेस से माफी मांगने की उठी आवाज✦BIHAR NEWS : अनंत सिंह की बेटी की शादी में लगेगा सितारों का मेला! दुबई से आएंगी 6 विदेशी मॉडलें, पवन सिंह-अक्षरा को भी न्योता...✦पथ निर्माण का भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता 5 लाख घूस लेते गिरफ्तार, विजिलेंस के डर से फ्लैट से फेंक दिया था पैसा✦FSSAI का बड़ा एक्शन: 82 करोड़ रुपये के 3,280 टन खाद्य पदार्थ जब्त, 314 प्रतिष्ठान सील; 11 हजार से अधिक लाइसेंस रद्द✦छठ के बाद दिल्ली लौटने वालों के लिए खुशखबरी! भागलपुर से शाम 7 बजे खुलेगी स्पेशल ट्रेन, पटना-मोकामा समेत इन स्टेशनों पर रुकेगी ...✦BIHAR NEWS : 7 नवंबर 1966 को क्या हुआ था? 60 साल बाद फिर उठा मुद्दा, राहुल गांधी और कांग्रेस से माफी मांगने की उठी आवाज✦BIHAR NEWS : अनंत सिंह की बेटी की शादी में लगेगा सितारों का मेला! दुबई से आएंगी 6 विदेशी मॉडलें, पवन सिंह-अक्षरा को भी न्योता...

Bihar News: “तेजस्वी जी आपकी योग्यता पर मुझे ही नहीं, आपके परिवार और पूरे बिहार को भी शंका है”, सम्राट चौधरी ने किया नेता प्रतिपक्ष पर तीखा हमला

Bihar News: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले वोटर लिस्ट को लेकर तेजस्वी यादव के लगाए गए आरोपों पर चुनाव आयोग और पटना डीएम ने सफाई दी है। उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने तेजस्वी पर झूठ फैलाने का आरोप लगाते हुए तीखा हमला बोला है।

Bihar News
बिहार न्यूज
© GOOGLE
PRIYA DWIVEDI
3 मिनट

Bihar News: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले वोटर लिस्ट की जांच प्रक्रिया ने बड़ा राजनीतिक मोड़ ले लिया है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव द्वारा यह आरोप लगाया गया था कि उनका नाम मतदाता सूची से हटा दिया गया है। उन्होंने चुनाव आयोग पर गंभीर सवाल खड़े करते हुए कहा था, "हम अब चुनाव कैसे लड़ेंगे, जब मेरा ही नाम लिस्ट में नहीं है?" उनके इस बयान से सियासी गलियारों में हलचल मच गई है।


इस पूरे मामले पर अब बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी मैदान में उतर आए हैं। उन्होंने अपने X (पूर्व में ट्विटर) अकाउंट पर एक तीखा पोस्ट करते हुए तेजस्वी यादव पर हमला बोला। सम्राट चौधरी ने लिखा, “तेजस्वी जी, आपकी योग्यता पर मुझे ही नहीं, आपके परिवार और पूरे बिहार को भी शंका है। S.I.R ड्राफ्ट में अपना नाम खोजना आपके लिए बहुत मुश्किल लग रहा होगा। आपका नाम 416 नंबर पर ससम्मान पिताजी के साथ दर्ज है, आप देख सकते हैं। अब तो भ्रामक और फर्जीवाड़े की दुकानदारी बंद कीजिए।”


उन्होंने आगे लिखा, “राजद का भ्रम और डर दोनों बार-बार बोगस साबित हो रहा है।” सम्राट चौधरी का यह बयान स्पष्ट रूप से तेजस्वी यादव को कटघरे में खड़ा करता है और चुनावी माहौल में सत्ताधारी पार्टी और विपक्ष के बीच तल्खी को और बढ़ाता है।


चुनाव आयोग द्वारा स्पष्टता के बाद यह मामला अब विपक्ष के लिए राजनीतिक रूप से उल्टा पड़ता दिख रहा है, और भाजपा इसे 'झूठ का पर्दाफाश' बता रही है। अब देखना दिलचस्प होगा कि तेजस्वी यादव इस जवाबी हमले पर क्या प्रतिक्रिया देते हैं।


दरअसल, इस मामले पर चुनाव आयोग और पटना जिला प्रशासन ने त्वरित प्रतिक्रिया देते हुए तेजस्वी यादव के आरोपों को खारिज कर दिया है। पटना के जिलाधिकारी द्वारा जारी आधिकारिक बयान में स्पष्ट किया गया कि तेजस्वी यादव का नाम मतदाता सूची में न केवल शामिल है, बल्कि उनका नाम मतदान केंद्र संख्या 204, बिहार पशु विज्ञान विश्वविद्यालय पुस्तकालय भवन, क्रम संख्या 416 पर दर्ज है। पूर्व में उनका नाम मतदान केंद्र संख्या 171, क्रम संख्या 481 पर था। प्रशासन ने इसे भ्रामक बयानबाज़ी करार दिया।