ब्रेकिंग
पुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबपुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायब

विकास दुबे एनकाउंटर के बाद पप्पू यादव भड़के हुए हैं, योगी राज में 600 ब्राम्हणों की हत्या का लगाया आरोप

PATNA : गैंगस्टर विकास दुबे के एनकाउंटर के बाद जन अधिकार पार्टी के अध्यक्ष और पूर्व सांसद पप्पू यादव भड़के हुए हैं. पप्पू यादव ने योगी राज पर जबरदस्त हमला बोला है. पप्पू यादव ने कह

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

PATNA : गैंगस्टर विकास दुबे के एनकाउंटर के बाद जन अधिकार पार्टी के अध्यक्ष और पूर्व सांसद पप्पू यादव भड़के हुए हैं. पप्पू यादव ने योगी राज पर जबरदस्त हमला बोला है. पप्पू यादव ने कहा है कि उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ के शासनकाल में 600 ब्राह्मणों की हत्या कराई जा चुकी है. उन्होंने विकास दुबे के एनकाउंटर की जांच सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश की निगरानी में कराए जाने की मांग की है.


जाप अध्यक्ष पप्पू यादव ने योगी आदित्यनाथ पर जातिवादी होने का आरोप लगाते हुए कहा है कि योगी अपने राजनीतिक विरोधियों के खिलाफ गैरकानूनी तरीके से कार्रवाई कर रहे हैं. उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण समाज को निशाना बनाया जा रहा है और अब तक 400 से ज्यादा एनकाउंटर किए जा चुके हैं. योगी ने अपनी जाति के अपराधियों को खुली छूट दे रखी है.


एनकाउंटर की न्यायिक जांच की मांग करते हुए पप्पू यादव ने कहा कि, "सजा देने का अधिकार सिर्फ न्यायपालिका को है. मैं उच्चतम न्यायालय से अपील करता हूं कि कोर्ट इस घटना का स्वतः संज्ञान लें और इसकी न्यायिक जांच हो. उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश जस्टिस चंद्रचूड़ की निगरानी में सेवानिवृत्त न्यायाधीश जस्टिस काटजू, जस्टिस चेलमेश्वर और जस्टिस लोकुड़ के द्वारा जांच होनी चाहिए." 

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें