ब्रेकिंग
बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी✦निगरानी की गिरफ्त में आई महिला हेल्पलाइन की भ्रष्ट अधिकारी, 10 हजार रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार✦हम कभी हारवे ना किये हैं: जन सुराज के प्रत्याशी को जिताने का अनंत सिंह ने किया दावा, कहा..ई चुनाव भी हमही जीतेंगे✦1 अक्टूबर से बिहार में बदल जाएंगे ये 5 बड़े नियम... आपकी जेब पर पड़ेगा सीधा असर, जानें क्या-क्या बदलेगा✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी✦निगरानी की गिरफ्त में आई महिला हेल्पलाइन की भ्रष्ट अधिकारी, 10 हजार रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार✦हम कभी हारवे ना किये हैं: जन सुराज के प्रत्याशी को जिताने का अनंत सिंह ने किया दावा, कहा..ई चुनाव भी हमही जीतेंगे✦1 अक्टूबर से बिहार में बदल जाएंगे ये 5 बड़े नियम... आपकी जेब पर पड़ेगा सीधा असर, जानें क्या-क्या बदलेगा

जानिए कब होगा पंचायत चुनाव का एलान, राज्य निर्वाचन आयोग ने क्या बनाया है प्लान

PATNA : बिहार में जल्दी ही पंचायत चुनाव की घोषणा होने वाली है. राज्य निर्वाचन आयोग के त्रिस्तरीय पंचायत और ग्राम कचहरीयों में चुनाव की सारी तैयारियों पर बाढ़ ने ब्रेक लगा दी है. ऐस

जानिए कब होगा पंचायत चुनाव का एलान, राज्य निर्वाचन आयोग ने क्या बनाया है प्लान
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार में जल्दी ही पंचायत चुनाव की घोषणा होने वाली है. राज्य निर्वाचन आयोग के त्रिस्तरीय पंचायत और ग्राम कचहरीयों में चुनाव की सारी तैयारियों पर बाढ़ ने ब्रेक लगा दी है. ऐसे में आयोग 15 अगस्त के बाद ही अब पंचायत चुनाव का बिगुल बजाने की तैयारी कर रहा है. 


इसके पीछे वजह यह है कि उत्तर बिहार के 8-9 जिले भीषण बाढ़ की चपेट में हैं. इस वजह से तमाम तैयारियां प्रभावित हुई हैं. इस बीच देश के विभिन्न राज्यों से मंगाई गई ईवीएम का ब्यौरा गुरुवार से जिलेवार जुटाने की कवायद शुरू कर दी जाएगी. इसके बाद ईवीएम की फर्स्ट लेवल चेकिंग शुरू होगी. बता दें कि 30 राज्यों से ईवीएम मंगाए जा रहे हैं.



गौरतलब है कि सभी जिलों को 15 जुलाई से पहले ईवीएम मंगाने का टास्क दिया गया था. आयोग ने सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों से ईवीएम का एफएलसी शुरू कराने की तैयारियों पर रिपोर्ट तलब किया था. इसके साथ ही जिला निर्वाचन अधिकारियों द्वारा 10 चरणों में प्रखंडवार चुनाव कराने को लेकर भेजे गए प्लान की बारीकी समीक्षा के बाद आयोग सरकार से अनुमति लेने की तैयारी में जुटा है. 


पेंच बस बाढ़ प्रभावित जिलों को लेकर फंसा है. हालांकि शिक्षक नियोजन और ऑनलाइन शिक्षकों के तबादले को लेकर भी आयोग को सरकार से हरी झंडी मिलने का इंतजार है. इस बीच नौकरशाही में चर्चा है कि आयोग सितंबर के दूसरे हफ्ते में नामांकन का कार्यक्रम जारी करेगा. वहीं, अक्टूबर के पहले हफ्ते में चुनाव का सिलसिला शुरू हो जाएगा. 


आपको बता दें कि पंचायतों और ग्राम कचहरीयों के करीब ढाई लाख पदों पर चुनाव होना है. आयोग इसमें 4 पदों का चुनाव ईवीएम से कराएगा. पंच और सरपंच पद का चुनाव मतपत्र से कराने की तैयारी है

टैग्स