ब्रेकिंग
बाढ़ पीड़ितों के बीच राहत सामग्री बांटने पहुंची अक्षरा सिंह पत्रकार के सवाल पर भड़कीं, कहा..लोग खाने के लिए तरस रहे हैं और आपको मेरी शादी की चिंता पड़ी हुई हैबिहार में ईंट भट्ठा मालिकों को बड़ी राहत, सरकार ने ब्याज कर दिया माफबिहार कैबिनेट की अहम बैठक खत्म, विभिन्न विभागों से जुड़े 17 एजेंडों पर लगी मुहरभागलपुर में पथ निर्माण मंत्री का वीडियो वायरल, जेडीयू सांसद अजय मंडल को दी चेतावनी, कहा..'चेत जाइए, नहीं तो...'निगरानी की गिरफ्त में आया बिहार का घूसखोर BPRO, 28 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तारबाढ़ पीड़ितों के बीच राहत सामग्री बांटने पहुंची अक्षरा सिंह पत्रकार के सवाल पर भड़कीं, कहा..लोग खाने के लिए तरस रहे हैं और आपको मेरी शादी की चिंता पड़ी हुई हैबिहार में ईंट भट्ठा मालिकों को बड़ी राहत, सरकार ने ब्याज कर दिया माफबिहार कैबिनेट की अहम बैठक खत्म, विभिन्न विभागों से जुड़े 17 एजेंडों पर लगी मुहरभागलपुर में पथ निर्माण मंत्री का वीडियो वायरल, जेडीयू सांसद अजय मंडल को दी चेतावनी, कहा..'चेत जाइए, नहीं तो...'निगरानी की गिरफ्त में आया बिहार का घूसखोर BPRO, 28 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार

Bihar News: बिहार में रिश्तों की मर्यादा तार-तार, सास और दामाद के अवैध संबंध के आरोप पर मचा बवाल; मारपीट में 5 लोग घायल

Bihar News: बिहार के जमुई जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां घरेलू विवाद ने गंभीर रूप ले लिया, और एक महिला ने अपने ही पति और मां के बीच अवैध संबंध होने का खुलासा किया है.

Bihar News
बिहार न्यूज
© GOOGLE
PRIYA DWIVEDI
3 मिनट

Bihar News: बिहार के जमुई जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां घरेलू विवाद ने गंभीर रूप ले लिया, और एक महिला ने अपने ही पति और मां के बीच अवैध संबंध होने का आरोप लगाया। मामला जिले के लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत आनंदपुर गांव की है। इस विवाद ने मारपीट का रूप ले लिया, जिसमें दोनों पक्षों से कुल पांच लोग घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए जमुई सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


घायलों में एक पक्ष से गुलफसा खातून, उनके पिता मो. यूसुफ और मो. साबिर शामिल हैं। वहीं दूसरे पक्ष से फरजाना खातून और मो. एजाज घायल हुए हैं। वहीं, घायल महिला गुलफसा खातून ने अस्पताल में दिए अपने बयान में कहा कि उसकी शादी करीब 5 साल पहले सोनो प्रखंड के बाबूडीह निवासी मो. चांद से हुई थी। शुरूआती कुछ वर्षों तक सबकुछ सामान्य रहा, लेकिन हाल के महीनों में उसे पता चला कि उसके पति और उसकी मां फिरोजा खातून के बीच अवैध संबंध हैं।


गुलफसा ने बताया, मुझे जब यह पता चला तो मैं मानसिक रूप से टूट गई। जब इसका विरोध किया तो मेरे पति ने मेरी बात मानने के बजाय उल्टा मुझे ही पीटना शुरू कर दिया। मेरी मां भी उसे ही सपोर्ट करती है। वहीं, गुरुवार को इसी मुद्दे को लेकर दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस हुई, जो जल्द ही मारपीट में तब्दील हो गई। दोनों ओर से लाठी-डंडे भी चले, जिससे पांच लोग घायल हो गए। आस-पड़ोस के लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया और घायलों को अस्पताल पहुंचाया।


घटना की जानकारी मिलने के बाद लक्ष्मीपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए। थाना अध्यक्ष आलोक कुमार ने कहा दो पक्षों के बीच पारिवारिक विवाद के कारण मारपीट हुई है। मामले की गहन जांच की जा रही है। दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। यह मामला अब पूरे गांव में चर्चा का विषय बन गया है, क्योंकि इसमें रिश्तों की मर्यादा को पार कर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। स्थानीय लोग भी घटना को लेकर स्तब्ध हैं और निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं।

रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

Dhiraj Kumar Singh

FirstBihar संवाददाता