ब्रेकिंग
कोलकाता भगदड़ में 19 लोगों की मौत, 20 से अधिक घायल; सुरक्षा समीक्षा के लिए उच्चस्तरीय समिति गठित✦बिहार MLC चुनाव: वोट डालते समय एक गलती और बेकार हो सकती है पूरी मेहनत! बैलेट पेपर पर ऐसे करें मतदान✦लव मैरिज से नाराज भाई बना कातिल! मुजफ्फरपुर में बहन की हत्या, झाड़ियों में मिला शव✦Bihar Crime News : मेला घूमने गया युवक, लौटकर आया शव; मुजफ्फरपुर में हत्या के बाद आधा दर्जन से ज्यादा घरों में आग!✦बिहार में मां दुर्गा की डोली यात्रा के बीच अचानक मचा हड़कंप, खूंखार कुत्ते ने 50 से ज्यादा लोगों को काटा✦कोलकाता भगदड़ में 19 लोगों की मौत, 20 से अधिक घायल; सुरक्षा समीक्षा के लिए उच्चस्तरीय समिति गठित✦बिहार MLC चुनाव: वोट डालते समय एक गलती और बेकार हो सकती है पूरी मेहनत! बैलेट पेपर पर ऐसे करें मतदान✦लव मैरिज से नाराज भाई बना कातिल! मुजफ्फरपुर में बहन की हत्या, झाड़ियों में मिला शव✦Bihar Crime News : मेला घूमने गया युवक, लौटकर आया शव; मुजफ्फरपुर में हत्या के बाद आधा दर्जन से ज्यादा घरों में आग!✦बिहार में मां दुर्गा की डोली यात्रा के बीच अचानक मचा हड़कंप, खूंखार कुत्ते ने 50 से ज्यादा लोगों को काटा

बिहार के इस जिले को बड़ी सौगात: 15 मई से वंदे भारत एक्सप्रेस का होगा ठहराव, भव्य आयोजन की तैयारी

Vande Bharat Express: जमुई रेलवे स्टेशन पर 15 मई से वंदे भारत एक्सप्रेस का ठहराव शुरू होगा। इस फैसले से स्थानीय यात्रियों को तेज और आधुनिक यात्रा सुविधा मिलेगी तथा व्यापार और पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।

Vande Bharat Express
प्रतिकात्मक तस्वीर
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Vande Bharat Express: जमुई और उसके आसपास के जिलों के लोगों के लिए एक बड़ी गुड न्यूज है। लंबे समय से चली आ रही उनकी मांग आखिरकार अब पूरी होने जा रही है। आगामी 15 मई से जमुई रेलवे स्टेशन पर अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस वंदे भारत एक्सप्रेस का ठहराव शुरू होगा। इस अवसर पर स्थानीय सांसद अरुण भारती स्वयं मौजूद रहेंगे और ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।


सांसद अरुण भारती ने इंटरनेट मीडिया के माध्यम से जानकारी साझा करते हुए बताया कि रेल मंत्रालय ने जमुई की जनता की भावनाओं, क्षेत्र के व्यापारिक महत्व और यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए वंदे भारत एक्सप्रेस के ठहराव को मंजूरी दी है। उन्होंने बताया कि 15 मई शुक्रवार को सुबह 9 बजकर 45 मिनट पर ट्रेन का ठहराव होगा और उद्घाटन समारोह के दौरान इसे हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जाएगा।


सांसद ने आम लोगों से कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शामिल होने की अपील की है। उन्होंने कहा कि यह केवल एक ट्रेन का ठहराव नहीं, बल्कि जमुई के विकास की दिशा में एक नया अध्याय है। वंदे भारत एक्सप्रेस के ठहराव से स्थानीय यात्रियों को तेज और बेहतर यात्रा सुविधा मिलेगी। इसके साथ ही जिले में पर्यटन, व्यापार और रोजगार के नए अवसर भी विकसित होंगे।


इस घोषणा के बाद जिले के लोगों, व्यापारियों और युवाओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है। रेलवे स्टेशन परिसर में उद्घाटन समारोह की तैयारियां भी जोर-शोर से शुरू कर दी गई हैं। स्थानीय स्तर पर कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने की तैयारी चल रही है।

रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

Dheeraj Kumar

FirstBihar संवाददाता