ब्रेकिंग
CJI सूर्यकांत का बड़ा निर्देश, जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़े यौन उत्पीड़न के मामलों की पहले होगी जांचमहाकाली की पहली झलक में अक्षय खन्ना का खौफनाक शुक्राचार्य अवतार, 8 जनवरी 2027 को रिलीज होगी फिल्मआज से सिम खरीदने के नियमों में हुआ बदलाव, आपके नाम पर कितने मोबाइल नंबर हैं? ऐसे करें चेकBihar News: भोजपुर में खनन इंस्पेक्टर की 4.40 लाख ‘वसूली’ कांड में EOU की एंट्री, सबूत लेकर बुलाए गए शिकायतकर्ता...ब्यूटी पार्लर की आड़ में चल रहा था स्मैक का कारोबार, संचालिका गिरफ्तार; भारी मात्रा में नशीला पदार्थ बरामदCJI सूर्यकांत का बड़ा निर्देश, जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़े यौन उत्पीड़न के मामलों की पहले होगी जांचमहाकाली की पहली झलक में अक्षय खन्ना का खौफनाक शुक्राचार्य अवतार, 8 जनवरी 2027 को रिलीज होगी फिल्मआज से सिम खरीदने के नियमों में हुआ बदलाव, आपके नाम पर कितने मोबाइल नंबर हैं? ऐसे करें चेकBihar News: भोजपुर में खनन इंस्पेक्टर की 4.40 लाख ‘वसूली’ कांड में EOU की एंट्री, सबूत लेकर बुलाए गए शिकायतकर्ता...ब्यूटी पार्लर की आड़ में चल रहा था स्मैक का कारोबार, संचालिका गिरफ्तार; भारी मात्रा में नशीला पदार्थ बरामद

बिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन से गिरकर सगे भाई-बहन की मौत, मां की आंखों के सामने ही उजड़ गया संसार

Bihar News: जमुई में किऊल-जमुई रेलखंड पर दर्दनाक हादसे में ट्रेन से गिरकर सगे नाबालिग भाई-बहन की मौत हो गई। दोनों बच्चे अपनी मां के साथ पटना से लौट रहे थे। हादसे में मां के सामने ही उसके इकलौते बेटे और बेटी की जान चली गई।

Bihar News
© Reporter
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar News: बिहार के जमुई में सावन की अंतिम सोमवारी पर एक हृदय विदारक हादसे ने पूरे जिले को झकझोर कर रख दिया। किऊल-जमुई रेलखंड पर मलयपुर थाना क्षेत्र के तीन पुलिया के समीप ट्रेन से गिरकर सगे भाई-बहन की मौत हो गई। 



सबसे दर्दनाक बात यह रही कि दोनों बच्चों की मां के सामने ही उसकी आंखों का इकलौता बेटा और इकलौती बेटी दुनिया से चले गए। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मचा है। घटना पोल संख्या 393/33 और 393/34 के बीच की बताई जा रही है। 



मृतकों की पहचान खैरा थाना क्षेत्र के डुमरकोला निवासी गणेश रविदास की 16 वर्षीय पुत्री करिश्मा कुमारी और 9 वर्षीय पुत्र विशाल कुमार के रूप में हुई है। करिश्मा उत्तक्रमित उच्च विद्यालय देवाचक में नौवीं कक्षा की छात्रा थी, जबकि विशाल तीसरी कक्षा में पढ़ता था।



परिजनों के अनुसार दोनों बच्चे अपनी मां सीमा देवी के साथ पटना से ट्रेन से लौट रहे थे। ट्रेन जब मलयपुर थाना क्षेत्र के देवाचक गांव के समीप पहुंची, तभी दोनों भाई-बहन बोगी के गेट के पास खड़े होकर बाहर अपने घर की ओर देखने लगे। इसी दौरान अचानक संतुलन बिगड़ने अथवा ट्रेन के तेज झटके से दोनों नीचे गिर गए और ट्रेन की चपेट में आ गए। घटनास्थल पर ही दोनों की मौत हो गई।



हादसे की खबर मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर जुट गए। सूचना मिलने पर मलयपुर थाना पुलिस और जीआरपी को दी गई। मलयपुर थाना की एसआई स्वाति कुमारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचीं और दोनों शवों को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की।



बताया गया कि मृतकों के पिता गणेश रविदास बेंगलुरु में मजदूरी करते हैं। मां सीमा देवी अपने दोनों बच्चों के साथ मायके राविदास टोला देवाचक में रहकर अपनी बुजुर्ग मां की देखभाल करती थीं। दोनों बच्चों की मौत के बाद मां और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।



मलयपुर थानाध्यक्ष शेखर सौरभ ने बताया कि प्रथम दृष्टया ट्रेन की चपेट में आने से मौत प्रतीत हो रही है। गवाहों और परिजनों ने ट्रेन से गिरने की बात कही है। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए जमुई भेज दिया गया है। फिलहाल पीड़ित परिजनों की ओर से आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। आवेदन मिलने के बाद मामले की विस्तृत जांच की जाएगी।

रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

Dheeraj Kumar

FirstBihar संवाददाता