ब्रेकिंग
वैशाली डबल मर्डर केस में बड़ा एक्शन, फरार आरोपियों के घर कुर्की-जब्ती, बुलडोजर लेकर पहुंची पुलिसअजब-गजब खेल : अंचल अधिकारी ने 5 के खिलाफ केस दर्ज कराया...24 घंटे में ही आईओ ने छठे का नाम घुसाकर केस डायरी कोर्ट में भेज दिया...पर खुल गई पोल पटना यूनिवर्सिटी की LLB प्रवेश परीक्षा में प्रश्नपत्र वायरल! मोबाइल से फोटो खींचकर WhatsApp पर भेजने का आरोपपटना नगर निगम कर्मियों की हड़ताल तीसरे दिन भी जारी, आयुक्त यशपाल मीणा ने की काम पर लौटने की अपीलMP-MLA कोर्ट का बड़ा फैसला, पूर्व मंत्री मंजू वर्मा और पति को 7-7 साल की सजा, 8 साल पुराने केस में दोषी करारवैशाली डबल मर्डर केस में बड़ा एक्शन, फरार आरोपियों के घर कुर्की-जब्ती, बुलडोजर लेकर पहुंची पुलिसअजब-गजब खेल : अंचल अधिकारी ने 5 के खिलाफ केस दर्ज कराया...24 घंटे में ही आईओ ने छठे का नाम घुसाकर केस डायरी कोर्ट में भेज दिया...पर खुल गई पोल पटना यूनिवर्सिटी की LLB प्रवेश परीक्षा में प्रश्नपत्र वायरल! मोबाइल से फोटो खींचकर WhatsApp पर भेजने का आरोपपटना नगर निगम कर्मियों की हड़ताल तीसरे दिन भी जारी, आयुक्त यशपाल मीणा ने की काम पर लौटने की अपीलMP-MLA कोर्ट का बड़ा फैसला, पूर्व मंत्री मंजू वर्मा और पति को 7-7 साल की सजा, 8 साल पुराने केस में दोषी करार

Bihar News: बेलगाम हाईवा ने बाइक सवार को रौंदा, एक की मौत दूसरे की हालत गंभीर, गुस्साएं लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा

बेटी के लिए लड़का देखने जा रहे बाइक सवार को अनियंत्रित हाइवा ने रौद दिया जिससे मौके पर ही एक की मौत हो गयी जबकि दूसरा बुरी तरह घायल हो गया। घटना से गुस्साएं लोगों ने मुख्य सड़क को जाम कर जमकर हंगामा मचाया और कार्रवाई की मांग की।

BIHAR
दर्दनाक सड़क हादसा
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

Bihar News: जमुई  जिला के मलयपुर लक्ष्मीपुर मुख्य मार्ग के बिशनपुर के पास तेज रफ्तार हाईवा ने बाइक सवार को जोरदार ठोकर मार दी और 1 किलोमीटर तक घसीटता हुआ पाड़ो लाया। इस दुर्घटना में बाइक पर सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे पटना रेफर किया गया है। 


मृतक की पहचान  बरहट प्रखंड के नूमर गांव निवासी 40 वर्षीय नारायण यादव का पुत्र कुशेश्वर यादव के रूप में की गई है। जबकि घायल की पहचान उसी गांव के 70 वर्षीय प्रभु यादव के रूप में की गई है। मृतक का पुत्र अशोक यादव ने बताया कि दोनों रविवार की सुबह 11 बजे के करीब बाइक पर सवार होकर अपनी बेटी के लिए लड़का देखने के लिए लक्ष्मीपुर की ओर जा रहे थे। 


जैसे ही उनकी बाइक मलयपुर -लक्ष्मीपुर मुख्य मार्ग के बिशनपुर मोड़ के पास पहुंचा तभी पीछे से आ रहे पीच लद्दा हाईवा बाइक में टक्कर मार दिया। जिससे बाइक पर बैठे प्रभु यादव सड़क किनारे फेंका गए। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो‌ गए। जबकि मृतक पिछला चक्के के पास बाइक के साथ कुशेश्वर यादव फस गए। भागने के चक्कर में हाईवा चालक एक किलोमीटर तक बिशनपुर से पाड़ो तक कुशेश्वर यादव को रगड़ता रहा। जिससे उसकी मौत हो गई। 


इधर घटना के बाद भाग रहे  चालक मटिया के पास वाहन छोड़कर फरार हो गया। जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है। इधर घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची बरहट ,लक्ष्मीपुर तथा मोहनपुर, और मलयपुर थाने की पुलिस शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। जबकि घायल को भी सदर अस्पताल भेजा गय जहां प्रभु यादव की हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद इलाज कर रहे चिकित्सक ने उसे बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया। 


इधर घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने घटना स्थल पर 30 मिनट तक पाडो के पास सड़क जाम कर दिया। फिर बरहट थाना अध्यक्ष के समझाने पर वहां तो जाम हटाया गया उसके बाद मृतक के घर के पास मुख्य मार्ग नूमर चौक के पास करीब 2 घंटे तक सड़क को जाम कर दिया और वरीय पदाधिकारी को बुलाने की मांग करने लगे। साथ ही चालक और उसके मालिक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की। हालांकि  बरहट थानाध्यक्ष कुमार संजीव के द्वारा हर संभव मदद दिलाने के आश्वासन के बाद ढाई घंटे के बाद जाम को हटाया गया।


टैग्स
रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

Dhiraj Kumar Singh

FirstBihar संवाददाता