ब्रेकिंग
10 दिन से नींद नहीं आई तो रात के 1 बजे थाने पहुंच गई महिला, पुलिसवालों से बोलीं..मेरी रिपोर्ट लिखो✦25 नवंबर को अनंत सिंह की बेटी की शाही शादी और बेटे का जनेऊ, 4 लाख मेहमानों के लिए खास इंतजाम, 11 बजे से कव्वाली मुकाबला ✦Bihar News: सांसद-विधायक खड़े रहेंगे और अफसर फीता काटेंगे...अब नहीं चलेगा ! सम्राट सरकार ने अधिकारियों को दी हिदायत....✦रेणु देवी के आवास के पास करोड़ों की लूट, घटनास्थल पर पहुंचीं पूर्व डिप्टी सीएम, बोलीं..कितना भी बड़ा अपराधी हो, बचेगा नहीं✦बेतिया में 40 करोड़ की लूट पर कांग्रेस विधायक ने सम्राट सरकार पर बोला हमला, कहा..बिहार में जंगलराज जैसी स्थिति✦10 दिन से नींद नहीं आई तो रात के 1 बजे थाने पहुंच गई महिला, पुलिसवालों से बोलीं..मेरी रिपोर्ट लिखो✦25 नवंबर को अनंत सिंह की बेटी की शाही शादी और बेटे का जनेऊ, 4 लाख मेहमानों के लिए खास इंतजाम, 11 बजे से कव्वाली मुकाबला ✦Bihar News: सांसद-विधायक खड़े रहेंगे और अफसर फीता काटेंगे...अब नहीं चलेगा ! सम्राट सरकार ने अधिकारियों को दी हिदायत....✦रेणु देवी के आवास के पास करोड़ों की लूट, घटनास्थल पर पहुंचीं पूर्व डिप्टी सीएम, बोलीं..कितना भी बड़ा अपराधी हो, बचेगा नहीं✦बेतिया में 40 करोड़ की लूट पर कांग्रेस विधायक ने सम्राट सरकार पर बोला हमला, कहा..बिहार में जंगलराज जैसी स्थिति

'डॉक्टर साहब, इसी सांप ने डंसा है', हाथ में जिंदा सांप लेकर अस्पताल पहुंची महिला, डॉक्टर भी रह गए दंग

Bihar News: जमुई से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। सांप के डंसने के बाद परिजन महिला को अस्पताल ले जाने के साथ उस जिंदा सांप को भी डिब्बे में बंद कर डॉक्टरों के पास पहुंच गए। इस अनोखी घटना ने अस्पताल में मौजूद सभी लोगों को हैरान कर...

'डॉक्टर साहब, इसी सांप ने डंसा है', हाथ में जिंदा सांप लेकर अस्पताल पहुंची महिला, डॉक्टर भी रह गए दंग
Ramakant kumar
3 मिनट

Bihar News: जमुई के खैरा थाना क्षेत्र से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने डॉक्टरों से लेकर अस्पताल में मौजूद लोगों तक को हैरान कर दिया. यहां सांप के डंसने के बाद परिजन सिर्फ पीड़ित महिला को ही अस्पताल नहीं ले गए, बल्कि जिस सांप ने काटा था उसे भी जिंदा पकड़कर एक डिब्बे में बंद कर साथ ले पहुंचे. 


यह घटना शनिवार देर शाम खैरा थाना क्षेत्र के पकरी गांव की है. पीड़ित महिला की पहचान गांव निवासी उमेश साव की पत्नी किरण देवी के रूप में हुई है. घटना के बाद पूरे गांव में इसकी चर्चा शुरू हो गई. अस्पताल पहुंचे लोग भी डिब्बे में जिंदा सांप को देखकर कुछ देर के लिए चौंक गए.


परिजनों ने बताया कि किरण देवी रोज की तरह घर का काम कर रही थीं. इसी दौरान घर में खड़ी एक साइकिल पर रखा बोरा हटाने लगीं. जैसे ही उन्होंने बोरा उठाया, उसके अंदर छिपा सांप तेजी से बाहर निकला और उनके पैर में डंस लिया. अचानक हुई इस घटना से घर में अफरा-तफरी मच गई, लेकिन परिजनों ने घबराने के बजाय समझदारी दिखाई.


महिला को संभालने के साथ ही परिवार के लोगों ने सांप पर नजर बनाए रखी और सावधानी के साथ उसे जिंदा पकड़कर एक डिब्बे में बंद कर दिया. इसके बाद बिना देर किए किरण देवी और डिब्बे में बंद सांप को लेकर सीधे जमुई सदर अस्पताल पहुंच गए. डॉक्टरों के सामने जब डिब्बा खोला गया तो वहां मौजूद लोग भी यह देखकर हैरान रह गए.


परिजनों ने डॉक्टरों को बताया कि वे सांप को इसलिए साथ लेकर आए हैं ताकि उसकी पहचान करने में आसानी हो और उसी के अनुसार इलाज किया जा सके. अस्पताल के डॉक्टरों ने सांप को देखकर उसकी पहचान की और तुरंत महिला का इलाज शुरू कर दिया. समय पर इलाज मिलने की वजह से महिला की हालत में तेजी से सुधार हुआ.


डॉक्टरों का कहना है कि सांप के डंसने की स्थिति में सबसे जरूरी बात घबराने के बजाय मरीज को जल्द से जल्द अस्पताल पहुंचाना है. मरीज को शांत रखें, उसे अनावश्यक चलने-फिरने न दें और बिना समय गंवाए नजदीकी सरकारी अस्पताल लेकर जाएं. झाड़-फूंक या घरेलू इलाज के भरोसे रहने से मरीज की जान खतरे में पड़ सकती है.