ब्रेकिंग
Bihar News: बिहार में शूटिंग करो, करोड़ों की सब्सिडी पाओ! नई फिल्म नीति का बड़ा असरBihar News : बिहार में अफसरों की खैर नहीं! शिकायत मिलते ही होगी जांच, दोषी पर तुरंत कार्रवाईBihar News: बिहार के किसानों के लिए सम्राट सरकार का बड़ा तोहफा! अब पूरी जमीन का करा सकेंगे फसल बीमा; बस करना होगा यह कामBihar News: बिहार में परिवहन विभाग का बड़ा ऐलान! सिपाहियों को मिलेगा ₹3000 भत्ता, नियम तोड़ने वाली बसों पर चला डंडाBihar weather: सावधान बिहार! आज आंधी-बारिश और वज्रपात का खतरा, IMD ने जारी किया अलर्टBihar News: बिहार में शूटिंग करो, करोड़ों की सब्सिडी पाओ! नई फिल्म नीति का बड़ा असरBihar News : बिहार में अफसरों की खैर नहीं! शिकायत मिलते ही होगी जांच, दोषी पर तुरंत कार्रवाईBihar News: बिहार के किसानों के लिए सम्राट सरकार का बड़ा तोहफा! अब पूरी जमीन का करा सकेंगे फसल बीमा; बस करना होगा यह कामBihar News: बिहार में परिवहन विभाग का बड़ा ऐलान! सिपाहियों को मिलेगा ₹3000 भत्ता, नियम तोड़ने वाली बसों पर चला डंडाBihar weather: सावधान बिहार! आज आंधी-बारिश और वज्रपात का खतरा, IMD ने जारी किया अलर्ट

जमुई में दिनदहाड़े सीएसपी केंद्र में घुसे हथियारबंद बदमाश, कैश लूटकर फरार; CCTV में कैद हुई पूरी वारदात

Bihar News: जमुई जिले के लक्ष्मीपुर प्रखंड में दिनदहाड़े एसबीआई ग्राहक सेवा केंद्र में हथियारबंद बदमाशों ने लाखों रुपये लूट लिए। नकाबपोश अपराधी बाइक से आए और संचालक को हथियार के बल पर धमकाकर वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए...

जमुई में दिनदहाड़े सीएसपी केंद्र में घुसे हथियारबंद बदमाश, कैश लूटकर फरार; CCTV में कैद हुई पूरी वारदात
Ramakant kumar
2 मिनट

Bihar News: बिहार में अपराधियों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। ताजा मामला जमुई जिले के लक्ष्मीपुर प्रखंड के पवना गांव से सामने आया है, जहां सोमवार को दिनदहाड़े हथियारबंद बदमाशों ने एसबीआई के सीएसपी केंद्र में घुसकर लाखों रुपये लूट लिए। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।


जानकारी के अनुसार, तीन नकाबपोश अपराधी एक बाइक पर सवार होकर पवना गांव स्थित एसबीआई ग्राहक सेवा केंद्र पहुंचे। बदमाशों ने अंदर घुसते ही सीएसपी संचालक श्याम सुंदर गुप्ता पर हथियार तान दिया और जान से मारने की धमकी देने लगे। अचानक हुई इस वारदात से केंद्र में मौजूद लोग सहम गए।


बताया जा रहा है कि बदमाशों ने काउंटर में रखे करीब डेढ़ लाख रुपये लूट लिए और कुछ ही मिनटों में मौके से फरार हो गए। पूरी घटना इतनी तेजी से हुई कि किसी को संभलने का मौका तक नहीं मिला।


सीएसपी संचालक ने बताया कि वह सोमवार दोपहर करीब दो बजे ही एसबीआई शाखा से तीन लाख रुपये निकालकर लौटे थे। उसमें से दो लाख रुपये घर पर रख दिए थे, जबकि करीब डेढ़ लाख रुपये लेकर सीएसपी केंद्र पहुंचे थे। इसी दौरान पहले से रेकी कर रहे अपराधियों ने धावा बोल दिया।


घटना की सबसे बड़ी बात यह है कि पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। फुटेज में तीनों बदमाशों की गतिविधियां साफ दिखाई दे रही हैं। सूचना मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।


पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अपराधियों की पहचान करने में जुटी है। आसपास के इलाकों में भी छापेमारी की जा रही है।