ब्रेकिंग
Anant Singh : नीरज कुमार के खिलाफ अनंत सिंह का खुला एलान, बोले- ‘कैंडिडेट से सवाल करिए न... हमसे झूठ का क्या पूछते हैं, भक्क!’✦Bihar News: बिहारशरीफ में नशा करने से रोका तो भड़का विवाद, दंपती से मारपीट के बाद जमकर चले ईंट-पत्थर✦Bihar News: अनंत सिंह के 50 हजार रसगुल्ले, अनुज सिंह आज भरेंगे पर्चा; नीरज कुमार से टक्कर के बीच गरमाई पटना MLC सीट✦Bihar IAS officers: 5 महीने में CMO की बदली पूरी तस्वीर: नीतीश के करीबी दीपक कुमार बाहर, संजय-लोकेश पर सम्राट का भरोसा✦Bihar News : पटना में रात में बंद रहेंगे कई फ्लाईओवर, कंकड़बाग समेत इन रास्तों पर 8 अक्टूबर तक ट्रैफिक डायवर्जन✦Anant Singh : नीरज कुमार के खिलाफ अनंत सिंह का खुला एलान, बोले- ‘कैंडिडेट से सवाल करिए न... हमसे झूठ का क्या पूछते हैं, भक्क!’✦Bihar News: बिहारशरीफ में नशा करने से रोका तो भड़का विवाद, दंपती से मारपीट के बाद जमकर चले ईंट-पत्थर✦Bihar News: अनंत सिंह के 50 हजार रसगुल्ले, अनुज सिंह आज भरेंगे पर्चा; नीरज कुमार से टक्कर के बीच गरमाई पटना MLC सीट✦Bihar IAS officers: 5 महीने में CMO की बदली पूरी तस्वीर: नीतीश के करीबी दीपक कुमार बाहर, संजय-लोकेश पर सम्राट का भरोसा✦Bihar News : पटना में रात में बंद रहेंगे कई फ्लाईओवर, कंकड़बाग समेत इन रास्तों पर 8 अक्टूबर तक ट्रैफिक डायवर्जन

शादी से लौट रहे साला-बहनोई की दर्दनाक मौत, तेज रफ्तार ट्रेलर ने कार को मारी टक्कर; 10 साल के मासूम समेत 4 गंभीर

Bihar Road Accident: शादी समारोह से लौट रहे एक परिवार की खुशियां पलभर में मातम में बदल गईं। जमुई के चंद्रमंडीह थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार ट्रेलर और कार की भीषण टक्कर में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल...

शादी से लौट रहे साला-बहनोई की दर्दनाक मौत, तेज रफ्तार ट्रेलर ने कार को मारी टक्कर; 10 साल के मासूम समेत 4 गंभीर
Ramakant kumar
3 मिनट

Bihar Road Accident: शादी समारोह से लौट रहे एक परिवार की खुशियां पलभर में मातम में बदल गईं. बिहार के जमुई जिले के चंद्रमंडीह थाना क्षेत्र में गुरुवार को हुए भीषण सड़क हादसे में साला और बहनोई की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 10 वर्षीय मासूम समेत चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्विफ्ट कार के परखच्चे उड़ गए और चालक का शव गाड़ी में बुरी तरह फंस गया, जिसे बाहर निकालने के लिए पुलिस को गैस कटर का सहारा लेना पड़ा.


यह हादसा चंद्रमंडीह थाना क्षेत्र के माधोपुर फुटानी चौक के पास हुआ. जानकारी के अनुसार, झारखंड के जसीडीह थाना क्षेत्र के वासमेंनडीह में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने के बाद सभी रिश्तेदार स्विफ्ट कार से अपने घर देवरी थाना क्षेत्र के सोनदिघी लौट रहे थे. इसी दौरान चकाई की ओर से देवघर जा रहे तेज रफ्तार ट्रेलर ने कार को सामने से जोरदार टक्कर मार दी.


हादसे के बाद ट्रेलर चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया. दुर्घटना में कार चालक देवरी थाना क्षेत्र के सोनदिघी निवासी 50 वर्षीय पप्पू राणा और उनके बहनोई चकाई थाना क्षेत्र के कियाजोरी निवासी 55 वर्षीय मकुंदेव राणा की मौके पर ही मौत हो गई. दोनों की मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई और शादी की खुशियां मातम में बदल गईं.


हादसे में जानकी देवी, विजय राणा, 10 वर्षीय करण कुमार शर्मा और मनील राणा गंभीर रूप से घायल हो गए. स्थानीय लोगों की सूचना पर चंद्रमंडीह थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को तत्काल रेफरल अस्पताल पहुंचाया. प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने चारों की गंभीर हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए देवघर रेफर कर दिया.


पुलिस के मुताबिक, कार इतनी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थी कि चालक पप्पू राणा का शव उसमें फंस गया था. काफी मशक्कत के बाद गैस कटर की मदद से शव को बाहर निकाला गया. हादसे के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई.


चंद्रमंडीह थानाध्यक्ष गजेंद्र कुमार ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त कार और ट्रेलर को जब्त कर लिया गया है. दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. फरार ट्रेलर चालक की तलाश में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है और पूरे मामले की जांच जारी है.