ब्रेकिंग
होम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली होम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली

हैलो बाबू.. घर में मम्मी-पापा नहीं हैं: गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचा था पटना का प्रेमी, ग्रामीणों ने करा दिए सात फेरे; रॉग नंबर पर हुआ था प्यार

JAMUI: जमुई में अजब प्रेम की गजब कहानी सामने आई है, यहां प्रेमिका से मिलने जाना एक प्रेमी को भारी पड़ गया। बंद कमरे में दोनों की मुलाकात की जानकारी गांव वालों को लग गई और ग्रामीणों

हैलो बाबू.. घर में मम्मी-पापा नहीं हैं: गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचा था पटना का प्रेमी, ग्रामीणों ने करा दिए सात फेरे; रॉग नंबर पर हुआ था प्यार
Mukesh Srivastava
2 मिनट

JAMUI: जमुई में अजब प्रेम की गजब कहानी सामने आई है, यहां प्रेमिका से मिलने जाना एक प्रेमी को भारी पड़ गया। बंद कमरे में दोनों की मुलाकात की जानकारी गांव वालों को लग गई और ग्रामीणों ने दोनों प्रेमी युगल की शादी करा दी। सैकड़ों लोग इस शादी के गवाह बनें। घटना बरहट थाना क्षेत्र के जावातरी रविदास टोला की है।


बताया जा रहा है कि जावातरी रविदास टोला निवासी शंकर दास उर्फ गोलू दास सोमवार को अपनी पत्नी और दो छोटे बच्चों के साथ क्रिसमस मनाने चर्च गए थे। घर पर उनकी 21 वर्षीय बेटी आरती कुमारी मौजूद थी। इसी बीच पटना का रहने वाला 24 वर्षीय रामसेवक पासवान प्रेमिका से मिलने के लिए जमुई पहुंच गया। रामसेवक आरती के घर में घुस गया और दोनों बंद कमरे में एक दूसरे से मुलाकात करने लगे।


इस बात की जानकारी ग्रामीणों को हो गई। जिसके बाद ग्रामीण शंकर दास के घर के बाहर जमा हो गए और दोनों प्रेमी युगल को रंगेहाथ धर दबोचा। इसके बाद ग्रामीणों ने दोनों की शादी करा दी। शादी कराने के बाद इसकी जानकारी लड़की और लड़के के माता-पिता को दी गई। जिसके बाद दोनों के परिजन रविदास टोला पहुंचे और दोनों को आशीर्वाद दिया।


जानकारी के मुताबिक, दोनों की पहचान रॉंग नंबर से हुई थी। इसके बात बातचीत का सिलसिला आगे बढ़ा तो मिलने की बेकरारी तेज हो गई। जिसके बाद लड़का जमुई स्टेशन पर आने लगा और दोनों के बीच मुलाकातें होने लगी। इसी बीच लड़की ने प्रेमी को बताया कि उसके माता-पिता घर में नहीं है, जिसके बाद युवक पटना से जमुई पहुंच गया और ग्रामीणों ने दोनों की शादी करा दी।


हैलो बाबू.. घर में मम्मी-पापा नहीं हैं: गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचा था पटना का प्रेमी, ग्रामीणों ने करा दिए सात फेरे; रॉग नंबर पर हुआ था प्यार

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें