ब्रेकिंग
सरकार के पास फ्रैक्चर पर प्लास्टर लगाने तक के पैसे नहीं बचे? सरकारी अस्पताल में टूटे पैर पर कार्टन बांधने पर भड़के तेजस्वीबिहार के सरकारी अस्पताल में बड़ी लापरवाही: टूटे पैर पर प्लास्टर की जगह बांध दिया कार्टन, स्वास्थ्य व्यवस्था पर फिर उठे सवालबिहार विधान परिषद चुनाव 2026: RJD ने 6 कैंडिडेट का किया ऐलान, शिक्षक-स्नातक सीटों पर उतारे उम्मीदवारBihar News: धनकुबेर अधीक्षण अभियंता के ठिकानों से क्या मिला ? पत्नी-माता-बहन-बहनोई के नाम पर पटना से लेकर मुंबई तक प्रॉपर्टी...ग्राहक बनकर आभूषण दुकान में पहुंचे महिला-पुरुष और बच्चा... बातों में दुकानदार को उलझाया, पलक झपकते ही कर दिया कांडसरकार के पास फ्रैक्चर पर प्लास्टर लगाने तक के पैसे नहीं बचे? सरकारी अस्पताल में टूटे पैर पर कार्टन बांधने पर भड़के तेजस्वीबिहार के सरकारी अस्पताल में बड़ी लापरवाही: टूटे पैर पर प्लास्टर की जगह बांध दिया कार्टन, स्वास्थ्य व्यवस्था पर फिर उठे सवालबिहार विधान परिषद चुनाव 2026: RJD ने 6 कैंडिडेट का किया ऐलान, शिक्षक-स्नातक सीटों पर उतारे उम्मीदवारBihar News: धनकुबेर अधीक्षण अभियंता के ठिकानों से क्या मिला ? पत्नी-माता-बहन-बहनोई के नाम पर पटना से लेकर मुंबई तक प्रॉपर्टी...ग्राहक बनकर आभूषण दुकान में पहुंचे महिला-पुरुष और बच्चा... बातों में दुकानदार को उलझाया, पलक झपकते ही कर दिया कांड

Bihar News: चाची को हुआ भतीजे से ऐसा प्यार, पति की मौजूदगी में मंदिर में रचा ली शादी; बोली- साथ जिएंगे साथ मरेंगे

Bihar News: बिहार के जमुई में रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। एक महिला ने अपने भतीजे से पति की मौजूदगी में मंदिर में शादी कर ली।

Bihar News
© reporter
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar News: बिहार के जमुई के सिकरहीया गांव में शुक्रवार को एक रिश्ते को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक महिला ने अपने भतीजे के साथ मंदिर में शादी कर ली। यह विवाह खास इसलिए भी रहा क्योंकि इसमें महिला का पहला पति भी मौजूद था, जिसने अपनी पत्नी की दूसरी शादी अपने ही भतीजे से करवा दी।


जानकारी के अनुसार, आयुषी कुमारी की पहली शादी वर्ष 2021 में गांव के ही विशाल दुबे से हुई थी। शादी के बाद दोनों को एक पुत्री भी हुई, जो अब चार साल की है। लेकिन शादी के दो साल बाद आयुषी की नजदीकियां पड़ोसी और रिश्ते में भतीजा लगने वाले सचिन दुबे से बढ़ने लगी। दोनों की पहचान सोशल मीडिया पर हुई, जो धीरे-धीरे प्यार में बदल गई।




15 जून को आयुषी अपने पहले पति और बच्ची को छोड़कर सचिन के साथ घर से फरार हो गई थी। इस घटना के बाद विशाल दुबे ने टाउन थाना में शिकायत दर्ज कराई। मामले की जांच के दौरान दोनों प्रेमी सामने आए और गांव के ही शिव मंदिर में, दर्जनों ग्रामीणों की मौजूदगी में और विशाल दुबे के सामने शादी कर ली।


आयुषी ने अपने पहले पति विशाल पर शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए बताया कि उसने कोर्ट में तलाक की अर्जी दे दी है और अब उसका पूर्व पति और बच्ची से कोई लेना-देना नहीं रहेगा। आयुषी ने कहा, मैंने अपनी बेटी विशाल को सौंप दी है और अब सिर्फ सचिन के साथ अपना जीवन बिताना चाहती हूं।


वहीं, आयुषी के पहले पति विशाल दुबे ने बताया कि पहले भी आयुषी के प्रेम प्रसंगों को लेकर मामला महिला थाने तक गया था, लेकिन वह समझौते के बाद भी साथ नहीं रहना चाहती थी। इस घटना के बाद पूरे गांव में इस रिश्ते को लेकर चर्चा का बाजार गर्म है। ग्रामीणों के बीच यह मामला हैरानी और सामाजिक दृष्टि से चर्चा का विषय बना हुआ है।

रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

Dheeraj Kumar

FirstBihar संवाददाता