ब्रेकिंग
Bihar Police News : SSP का आधी रात बड़ा एक्शन! दो थानेदारों से शोकॉज, औचक जांच में खुली सुरक्षा की पोल✦BIHAR NEWS : जिस ASI पर हत्या का आरोप, उसके पिता भी काट चुके थे 14 साल की जेल! मधुबनी गोलीकांड में नया खुलासा✦Lalu Prasad Yadav : 15 साल पुराने केस में फंसे लालू यादव! सीवान कोर्ट में कल होंगे पेश, एक रात पहले होटल में रुकेंगे RJD सुप्रीमो✦Anant Singh News : हाईकोर्ट ने जमानत देते वक्त कहां की चूक? सुप्रीम कोर्ट ने गिनाईं 3 गलतियां, दुलारचंद हत्याकांड में अनंत सिंह केस का नया मोड़; अब इस दिन करना होगा सरेंडर ✦Bihar voter list: बिहार के वोटरों के लिए जरूरी खबर! 12 नवंबर से शुरू होगा नाम जुड़वाने का मौका, जानें पूरी प्रक्रिया✦Bihar Police News : SSP का आधी रात बड़ा एक्शन! दो थानेदारों से शोकॉज, औचक जांच में खुली सुरक्षा की पोल✦BIHAR NEWS : जिस ASI पर हत्या का आरोप, उसके पिता भी काट चुके थे 14 साल की जेल! मधुबनी गोलीकांड में नया खुलासा✦Lalu Prasad Yadav : 15 साल पुराने केस में फंसे लालू यादव! सीवान कोर्ट में कल होंगे पेश, एक रात पहले होटल में रुकेंगे RJD सुप्रीमो✦Anant Singh News : हाईकोर्ट ने जमानत देते वक्त कहां की चूक? सुप्रीम कोर्ट ने गिनाईं 3 गलतियां, दुलारचंद हत्याकांड में अनंत सिंह केस का नया मोड़; अब इस दिन करना होगा सरेंडर ✦Bihar voter list: बिहार के वोटरों के लिए जरूरी खबर! 12 नवंबर से शुरू होगा नाम जुड़वाने का मौका, जानें पूरी प्रक्रिया

अस्पताल पहुंचकर पूर्व विधायक ने डॉक्टर की लगा दी क्लास, जानिए क्या है मामला

JAMUI: जमुई के सदर अस्पताल में उस वक्त हड़कंप मच गया जब देर रात पूर्व विधायक निरिक्षण के लिए पहुंच गए। अस्पताल का नज़ारा देख पूर्व विधायक अजय प्रताप भी चौंक गए। इस दौरान इमरजेंसी ड्य

अस्पताल पहुंचकर पूर्व विधायक ने डॉक्टर की लगा दी क्लास, जानिए क्या है मामला
First Bihar
2 मिनट

JAMUI: जमुई के सदर अस्पताल में उस वक्त हड़कंप मच गया जब देर रात पूर्व विधायक निरिक्षण के लिए पहुंच गए। अस्पताल का नज़ारा देख पूर्व विधायक अजय प्रताप भी चौंक गए। इस दौरान इमरजेंसी ड्यूटी पर डा. मौजूद थे, लेकिन महिला डॉक्टर और एसएनसीयू से डॉक्टर का कोई अता-पता नहीं था। वहीं, महिला मरीज अपने बच्चे को लिए डाक्टर का इंतजार कर रही थी। 



पूर्व विधायक को देखते महिला मरीज का दर्द छलक उठा और उसने बताया कि वे घंटों से डॉक्टर का इंतज़ार कर रही है, लेकिन अब तक बच्चे का इलाज नहीं हुआ। फिर क्या था ! अजय प्रताप ने अस्पताल प्रबंधक रमेश कुमार की क्लास लगा दी और उन्हें सवालों के घेरे में डाल दिया। इस दौरान एसएनसीयू वार्ड की एक नर्स ने डॉक्टर को कॉल किया। नर्स ने बताया कि महिला बच्चे के इलाज के लिए आपका इंतज़ार कर रही है। हैरानी की बात तो ये है कि अस्पताल पहुंचने के बजाय डॉक्टर ने फोन पर ही नर्स को बच्चे की दवा बता दी। हद तो तब हो गई, जब पूर्व विधायक डॉक्टर से परिजन बनकर फ़ोन पर बात करने लगे। 



अजय प्रताप ने डॉक्टर से कहा कि मेरे बच्चे की तबीयत काफी खराब है, लेकिन डॉक्टर ने आने से मना कर दिया। इसी दौरान उन्होंने डॉक्टर को अपनी असली पहचान बताई, जिसे सुनकर डॉक्टर के होश उड़ गए। डॉक्टर तुरंत हॉस्पिटल पहुंच गए। अस्पताल के अंदर पूर्व विधायक ने डॉक्टर की जमकर क्लास लगाईं। 

टैग्स