ब्रेकिंग
PM मोदी ने दिखाई बिहार के नीतीश सेतु की आसमानी तस्वीर, गंगा पर बना 19.7 KM लंबा पुल देखकर रह जाएंगे हैरान!✦Bihar School News: 26 नवंबर को स्कूलों में राष्ट्रगान से पहले होगा ये काम, अंबेडकर-राजेंद्र प्रसाद पर भाषण देंगे बच्चे; शिक्षा विभाग का बड़ा आदेश जारी✦Bihar News : पटना में शादी की खुशियों के बीच चली गोली, बारात मिलन के दौरान 11 साल के मासूम के गले में लगी गोली✦Bihar Toll Tax 2026 : बिहार में 29 हाईवे पर लगेगा टोल टैक्स, निजी कार वालों को बड़ी राहत; पटना-मसौढ़ी से बिहटा-सरमेरा तक देखिए पूरी लिस्ट✦PM Modi Bihar Visit 2026 : PM मोदी के दौरे से पहले वैशाली में सुरक्षा का चक्रव्यूह! 6500 जवान, 1000 CCTV और 35 DSP तैनात, नीतीश सेतु का करेंगे उद्घाटन✦PM मोदी ने दिखाई बिहार के नीतीश सेतु की आसमानी तस्वीर, गंगा पर बना 19.7 KM लंबा पुल देखकर रह जाएंगे हैरान!✦Bihar School News: 26 नवंबर को स्कूलों में राष्ट्रगान से पहले होगा ये काम, अंबेडकर-राजेंद्र प्रसाद पर भाषण देंगे बच्चे; शिक्षा विभाग का बड़ा आदेश जारी✦Bihar News : पटना में शादी की खुशियों के बीच चली गोली, बारात मिलन के दौरान 11 साल के मासूम के गले में लगी गोली✦Bihar Toll Tax 2026 : बिहार में 29 हाईवे पर लगेगा टोल टैक्स, निजी कार वालों को बड़ी राहत; पटना-मसौढ़ी से बिहटा-सरमेरा तक देखिए पूरी लिस्ट✦PM Modi Bihar Visit 2026 : PM मोदी के दौरे से पहले वैशाली में सुरक्षा का चक्रव्यूह! 6500 जवान, 1000 CCTV और 35 DSP तैनात, नीतीश सेतु का करेंगे उद्घाटन

जमुई : पटरी पर मिली युवक और युवती की लाश, प्रेम प्रंसग में खुदकुशी की आशंका

JAMUI : जमुई में रेलवे ट्रैक पर युवक और युवती की लाश मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. घटना जमुई रेलवे स्टेशन के कटौना हॉल्ट से पहले पोल नंबर 387/5 और 387/7 के बीच की है. मृतक की पहच

जमुई : पटरी पर मिली युवक और युवती की लाश, प्रेम प्रंसग में खुदकुशी की आशंका
Anamika
2 मिनट

JAMUI : जमुई में रेलवे ट्रैक पर युवक और युवती की लाश मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. घटना जमुई रेलवे स्टेशन के कटौना हॉल्ट से पहले पोल नंबर 387/5 और 387/7 के बीच की है. 

मृतक की पहचान एक ही गांव के रहने वाले जुली और गोविंद के रुप में की गई है. दोनों की उम्र 20 और 22 साल बताई जा रही है. घटना का पता तब चला जब मंगलवार की सुबह पेट्रोलिंग के लिए गए गैंगमैन को ट्रैक पर शव दिखा, जिसके बाद मामले की जानकारी स्टेशन मास्टर को दी गई. 

घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे. परिजनों ने बताया कि दोनों सोमवार की देर शाम से अपने घर से गायब थे. स्थानीय लोगों का कहना है कि दोनों के बीच प्रेम प्रसंग का मामला था, और घरवाले इसका विरोध करते थे. इसी कारण दोनों ने खुदकुशी कर ली. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है. घटना की सूचना मिलते ही नगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई और दोनों की लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

दोनों के परिजनों से पूछताछ की जा रही है. हादसा है या सुसाइड इसकी भी जांच की जा रही हैं. स्थानीय लोगों से भी पूछताछ किया जा रहा है.  लोगों का कहना है कि मंगलवार सुबह 5:30 में टाटा-छपरा ट्रैन गुजरी थी. आशंका है कि इसी ट्रेन के चपेट में आने से दोनों की मौत हुई है.