ब्रेकिंग
Bihar News : रिटायरमेंट के बाद भी नहीं थमेगी पढ़ाने की पारी! बिहार के स्कूलों में अब बुजुर्ग शिक्षक और अफसर लगाएंगे क्लास, सरकार की नई तैयारी✦बिहार में Free Electricity पर बड़ा सवाल! क्या बंद होने वाली है 125 यूनिट मुफ्त बिजली? CM सम्राट ने दिया ये संकेत✦Bihar Police : अनिल ज्वेलर्स लूटकांड के आरोपी छोटू का पुलिस एनकाउंटर, पैर में गोली लगने से हुआ घायल✦Bihar Flood News : बिहार में बेमौसम बाढ़ का कहर! बागमती खतरे के निशान से 40 सेमी ऊपर, चचरी पुल बहा; 14 पंचायतों का संपर्क प्रभावित✦Bihar News: चंबल एक्सप्रेस में फिल्मी अंदाज में 2.92 करोड़ की लूट, DRI अफसर बनकर आए बदमाश; कारोबारी के कर्मचारी ने ही रची थी साजिश ✦Bihar News : रिटायरमेंट के बाद भी नहीं थमेगी पढ़ाने की पारी! बिहार के स्कूलों में अब बुजुर्ग शिक्षक और अफसर लगाएंगे क्लास, सरकार की नई तैयारी✦बिहार में Free Electricity पर बड़ा सवाल! क्या बंद होने वाली है 125 यूनिट मुफ्त बिजली? CM सम्राट ने दिया ये संकेत✦Bihar Police : अनिल ज्वेलर्स लूटकांड के आरोपी छोटू का पुलिस एनकाउंटर, पैर में गोली लगने से हुआ घायल✦Bihar Flood News : बिहार में बेमौसम बाढ़ का कहर! बागमती खतरे के निशान से 40 सेमी ऊपर, चचरी पुल बहा; 14 पंचायतों का संपर्क प्रभावित✦Bihar News: चंबल एक्सप्रेस में फिल्मी अंदाज में 2.92 करोड़ की लूट, DRI अफसर बनकर आए बदमाश; कारोबारी के कर्मचारी ने ही रची थी साजिश

जमुई में नहाने के दौरान 4 लोग नदी में डूबे, दो की मौत, पुलिस और जनप्रतिनिधियों के खिलाफ लोगों में आक्रोश

JAMUI: जमुई जिले के दो अलग-अलग जगहों पर चार लोग नदी में डूब गए। जिसमें दो व्यक्ति की मौत हो गई है। जमुई जिले के सोनो थाना क्षेत्र के बल्थर गांव स्थित नदी घाट में रविवार को नहा

जमुई में नहाने के दौरान 4 लोग नदी में डूबे, दो की मौत, पुलिस और जनप्रतिनिधियों के खिलाफ लोगों में आक्रोश
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

JAMUI: जमुई जिले के दो अलग-अलग जगहों पर चार लोग नदी में डूब गए। जिसमें दो व्यक्ति की मौत हो गई है। जमुई जिले के सोनो थाना क्षेत्र के बल्थर गांव स्थित नदी घाट में रविवार को नहाने के दौरान तीन युवक बालू उठाव से बने गड्ढे में डूब गये। किसी तरह दो युवक तो गड्ढे से निकल गये लेकिन तीसरा युवक गड्ढे में ही फंसा रह गया। जिसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से काफी देर के बाद उक्त युवक को गड्ढे से निकाला गया और आनन- फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान बलथर गांव निवासी अशोक कुमार दास के पुत्र कुंदन कुमार दास के रूप में हुई है। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 


वहीं दूसरी घटना खैरा थाना क्षेत्र के बेला गांव की है जहां रविवार को घाट पर स्नान के दौरान नदी में डूबने से एक अधेड़ व्यक्ति की मौत हो गई। नहाने के दौरान पैर फिसलने से वह गहरे पानी में चला गया जिसके बाद डूबने से उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान बेला गांव निवासी 45 वर्षीय नरेश मांझी के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि नरेश मांझी रविवार दोपहर के बाद नहाने के लिए बेला नदी घाट पर गया था। इस दौरान पैर फिसलने से उसकी मौत हो गई। इधर बलथर गांव के कुंदन कुमार दास अपने दो अन्य साथियों के साथ नहाने के लिए बलथर नदी घाट गए थे। इसी दौरान तीनों युवक गड्ढे में चले गये किसी तरह तो दो युवकों को गड्ढे से निकाला गया लेकिन कुंदन कुमार दास गड्ढे में ही फंस गया।


 इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। घटनास्थल पर पुलिस पहुंची लेकिन नदी में घुसकर युवक को निकालना मुनासिब नहीं समझा। काफी देर के बाद ग्रामीण वहां पहुंचे तब ग्रामीणों ने काफी देर नदी में खोजबीन के बाद युवक को निकाला गया और उसे सदर अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के पिता ने पुलिस प्रशासन व जिला प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनके पिता के मुताबिक अगर पुलिस चाहती तो उनका पुत्र बच सकता था लेकिन पुलिस ने खुद निकालने के बजाय बाहर से टीम मंगवाने की बात कही। इस घटना के बाद लोगों में काफी आक्रोश है। हालांकि दोनों व्यक्ति के पानी में डूबने से मौत का कारण नियम के विरुद्ध बालू उठाव से बने गड्ढे को लेकर हुआ है। दोनों मृतक के परिजनों ने नदी से बालू उठाव के कारण अधिक गड्ढा कर देने से होने की बात कह रहे हैं। लोगों में पुलिस और यहां के जनप्रतिनिधि के खिलाफ आक्रोश देखा जा रहा है।


टैग्स
रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

Dhiraj Kumar Singh

FirstBihar संवाददाता