ब्रेकिंग
बिना टिकट यात्रा, नियम उल्लंघन और अपराध पर अब देना होगा दोगुना पेनल्टी, रेलवे का बड़ा फैसला1st Bihar की खबर का असर: RCD में 'मास्टिक वर्क' का खेल हुआ खत्म तो ‘कोल्ड मिक्स’ की हुई एंट्री ! OPRMC-3 में Cold Mix पर शुरू हुए विवाद के बीच विभाग का आया पक्ष, जानें...एक महीना बीता, फिर भी नहीं मिला लापता कारोबारी पति-पत्नी का सुराग, पुलिस ने इनाम का किया ऐलान‘यदि बहन-बेटियां सुरक्षित नहीं हैं तो..’, दो डांसर बहनों के साथ पटना में गैंगरेप पर रोहिणी आचार्य ने सरकार को घेराभरत तिवारी एनकाउंटर पर बिहार-झारखंड में सियासी उवाल, पप्पू यादव ने बताया भगत सिंह, तो हेमंत सोरेन की पार्टी ने BJP सरकार को धो डालाबिना टिकट यात्रा, नियम उल्लंघन और अपराध पर अब देना होगा दोगुना पेनल्टी, रेलवे का बड़ा फैसला1st Bihar की खबर का असर: RCD में 'मास्टिक वर्क' का खेल हुआ खत्म तो ‘कोल्ड मिक्स’ की हुई एंट्री ! OPRMC-3 में Cold Mix पर शुरू हुए विवाद के बीच विभाग का आया पक्ष, जानें...एक महीना बीता, फिर भी नहीं मिला लापता कारोबारी पति-पत्नी का सुराग, पुलिस ने इनाम का किया ऐलान‘यदि बहन-बेटियां सुरक्षित नहीं हैं तो..’, दो डांसर बहनों के साथ पटना में गैंगरेप पर रोहिणी आचार्य ने सरकार को घेराभरत तिवारी एनकाउंटर पर बिहार-झारखंड में सियासी उवाल, पप्पू यादव ने बताया भगत सिंह, तो हेमंत सोरेन की पार्टी ने BJP सरकार को धो डाला

जमुई में अनियंत्रित ट्रक ने दो युवकों को रौंदा, घटनास्थल पर दोनों की मौत

JAMUI: जमुई में भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की जान चली गयी। बेलगाम ट्रक ने दोनों को रौंद दिया जिससे घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। घटना जमुई जिले के गिद्धौर-झाझा मुख्य राजमार्ग की जह

जमुई में अनियंत्रित ट्रक ने दो युवकों को रौंदा, घटनास्थल पर दोनों की मौत
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

JAMUI: जमुई में भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की जान चली गयी। बेलगाम ट्रक ने दोनों को रौंद दिया जिससे घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। घटना जमुई जिले के गिद्धौर-झाझा मुख्य राजमार्ग की जहां तेज गति से आ रही एक अनियंत्रित ट्रक ने थाना के निकट बेरियर के निकट नो एंट्री बोर्ड को तोड़ते हुए झाझा बस स्टैंड के निकट दो युवकों को कुचल दिया। 


बताया जाता है कि उक्त ट्रक वाहन झाझा के तरफ से तेज रफ्तार में गिद्धौर थाना के पास एक स्कार्पियो वाहन को रगड़ते हुए एक पेड़ में टक्कर मारते हुए भाग रहा था,वहीं पुलिस की जिप्सी भी खड़ी थी जिसपर पेड़ की टहनी गिर गयी, हालांकि वाहन को कोई क्षति होने की बात अभी नही बतायी जा रही है। ट्रक वाहन चालक गिद्धौर लार्ड मिंटो टॉवर चौक से पहले साइकल से बाजार जा रहे दो युवकों को कुचल डाला जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी।


इधर ट्रक चालक तीव्र गति से वाहन लेकर फरार हो गया। गिद्धौर थाना के पुलिस के द्वारा इसकी सूचना मलयपुर थाना अध्यक्ष वीरभद्र सिंह को भी दिया गया जिसे  दोनों थाना के पुलिस के सहयोग से भंवराटांड़ मोड के  निकट पकड़ लिया गया है । ट्रक और चालक को पुलिस गिरफ्तार कर थाना ले आई है ट्रक चालक से पुलिस पूछताछ कर रही है।


 वहीं  घटना में एक मृतक युवक पतसंडा निवासी संतोष रविदास का पुत्र चंदन रविदास बताया जाता है। वहीं दूसरे की शिनाख्त नहीं हो पायी है। दूसरे युवक का सिर बुरी तरह से ट्रक ने कुचल दिया जिससे उसकी शिनाख्त नही हो पायी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आक्रोशित लोगों को शांत कराया।


टैग्स
रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

Dhiraj Kumar Singh

FirstBihar संवाददाता