ब्रेकिंग
मुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बेनीबाद थाने के सब-इंस्पेक्टर, सिपाही और चौकीदार सस्पेंड, वसूली के आरोप में नपेबैद्यनाथ महतो हत्याकांड में नया मोड़, आरोपी त्रिभुवन का वीडियो वायरल, 28 अगस्त की गोलीबारी से किया इनकारGOAL Education Village में NEET 2027 को लेकर विशेष सेमिनार, संस्थान के विशेषज्ञों और NEET टॉपर्स ने छात्रों को बताए सफलता के मंत्ररिलीज के 9 दिन पहले 'द वन' का आया ट्रेलर, तमन्ना भाटिया का अलग अंदाज, फिल्म में लोक आस्था का महापर्व छठ की झलक, देखिये वीडियो BCD के धनकुबेर अधीक्षण अभियंता का आलीशान घर,पत्नी के नाम पर करोड़ो की संपत्ति, विजिलेंस रेड में और भी बहुत कुछ मिला, जानें...मुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बेनीबाद थाने के सब-इंस्पेक्टर, सिपाही और चौकीदार सस्पेंड, वसूली के आरोप में नपेबैद्यनाथ महतो हत्याकांड में नया मोड़, आरोपी त्रिभुवन का वीडियो वायरल, 28 अगस्त की गोलीबारी से किया इनकारGOAL Education Village में NEET 2027 को लेकर विशेष सेमिनार, संस्थान के विशेषज्ञों और NEET टॉपर्स ने छात्रों को बताए सफलता के मंत्ररिलीज के 9 दिन पहले 'द वन' का आया ट्रेलर, तमन्ना भाटिया का अलग अंदाज, फिल्म में लोक आस्था का महापर्व छठ की झलक, देखिये वीडियो BCD के धनकुबेर अधीक्षण अभियंता का आलीशान घर,पत्नी के नाम पर करोड़ो की संपत्ति, विजिलेंस रेड में और भी बहुत कुछ मिला, जानें...

जमुई में तीन भाई-बहन तालाब में डूबे, एक की मौत

JAMUI: जमुई में शौच के लिए गये तीन भाई बहन में दो का पैर फिसलने से तालाब में डूब गए। इससे एक बच्चे की मौत हो गई है। वहीं एक की हालत गंभीर है। जिसका इलाज चल रहा है। इस घटना के

जमुई में तीन भाई-बहन तालाब में डूबे, एक की मौत
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

JAMUI: जमुई में शौच के लिए गये तीन भाई बहन में दो का पैर फिसलने से तालाब में डूब गए। इससे एक बच्चे की मौत हो गई है। वहीं एक की हालत गंभीर है। जिसका इलाज चल रहा है। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ गई है। वहीं एक बच्चे की मौत के बाद गांव में मातम छा गया है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। 


घटना चंद्रमंडीह थाना क्षेत्र के धावाटाड गांव की है। मृतक बच्चे की पहचान राजीव रंजन उम्र पांच पिता मनोज शर्मा थाना क्षेत्र के धावाटाड इलाके के रूप में पहचान हुई है। वहीं गंभीर रूप से घायल बच्चे की पहचान शिवशांत राणा के रूप में हुई है। इस घटना की जानकारी देते हुए मृतक बच्चे के पिता मनोज शर्मा ने दी। 


बताया कि मेरे तीन बच्चे शौच के लिए गए थे तभी गांव के ही एक तालाब में पानी लेने के दौरान पैर फिसलने से दो बच्चे डूब गए हो हल्ला होने पर ग्रामीणों द्वारा तालाब से दोनों बच्चे को निकाला गया इसमें मेरे छोटे बेटे की मौत हो गई। वहीं बड़े बेटे को इलाज के लिए चकाई रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां बच्चे की स्थिति गंभीर होने के कारण बेहतर इलाज के लिए उसे देवघर रेफर अस्पताल रेफर किया गया। 


ग्रामीणों ने बताया कि बहन पायल कुमारी उम्र 8 वर्ष ने दोनों बच्चे को डूबता देखा उसे बचाने के लिए पानी में कूदी थी पर पानी ज्यादा होने के कारण बच्चों को बचाने में असफल रही स्थानीय लोगों ने बताया कि दोनों बच्चे ज्यादा पानी पी लेने के कारण हालत बिगड़ गया है इससे मनोज शर्मा का बेटा राजीव रंजन 5 वर्षीय की मौत हो गई इधर इस घटना की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी है। 


रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

Dhiraj Kumar Singh

FirstBihar संवाददाता