ब्रेकिंग
मुजफ्फरपुर में 27 लाख की बैंक डकैती मामले में 5 दोषियों को उम्रकैद, कोर्ट ने लगाया भारी जुर्मानाभोजपुर में युवक की गोली मारकर हत्या, अपराधियों ने सीने में मारी गोलीजमुई की घटना पर भड़के तेज प्रताप, सरकार से पूछा सवाल, कहा..जवाब नहीं मिला तो करेंगे भूख हड़तालइंसानियत जिंदा है: सांप को मुंह में लेकर युवक ने दिया CPR, बचा ली जान, देखिये पूरा वीडियोजमुई छेड़खानी कांड पर बोले JDU नेता, 'छिटपुट घटना घटती है…', विपक्ष ने साधा निशानामुजफ्फरपुर में 27 लाख की बैंक डकैती मामले में 5 दोषियों को उम्रकैद, कोर्ट ने लगाया भारी जुर्मानाभोजपुर में युवक की गोली मारकर हत्या, अपराधियों ने सीने में मारी गोलीजमुई की घटना पर भड़के तेज प्रताप, सरकार से पूछा सवाल, कहा..जवाब नहीं मिला तो करेंगे भूख हड़तालइंसानियत जिंदा है: सांप को मुंह में लेकर युवक ने दिया CPR, बचा ली जान, देखिये पूरा वीडियोजमुई छेड़खानी कांड पर बोले JDU नेता, 'छिटपुट घटना घटती है…', विपक्ष ने साधा निशाना

जमुई की घटना पर भड़के तेज प्रताप, सरकार से पूछा सवाल, कहा..जवाब नहीं मिला तो करेंगे भूख हड़ताल

PATNA:जमुई में नाबालिग छात्र-छात्रा के साथ लोगों ने बेहद ही शर्मनाक हरकत की। जमुई की इस घटना ने हर किसी को हैरान कर दिया। छात्रा से छेड़खानी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के

बिहार न्यूज
आंदोलन की दी चेतावनी
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA:जमुई में नाबालिग छात्र-छात्रा के साथ लोगों ने बेहद ही शर्मनाक हरकत की। जमुई की इस घटना ने हर किसी को हैरान कर दिया। छात्रा से छेड़खानी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव ने सरकार पर सवाल उठाए। 


तेज प्रताप यादव ने कहा कि यह पूरे देश के लिए बेहद दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। एक लड़का और लड़की साथ बाहर गये तो कुछ लोगों ने उनके साथ गलत व्यवहार करके माहौल खराब करने का काम किया है। तेज प्रताप ने कहा कि इस घटना पर सरकार को जवाब देना चाहिए। यदि सीएम सम्राट चौधरी का जवाब नहीं आया तो उनकी पार्टी जनशक्ति जनता दल भूख हड़ताल करेगी फिर बिहार में एक नया आंदोलन शुरू होगा। 


बिहार के जमुई जिले में बीच सड़क पर नाबालिग लड़की के साथ छेड़खानी की हुई घटना ने पूरे देश को हैरान कर दिया है। सोशल मीडिया पर वीडियो सामने आने के बाद आरोपियों पर कार्रवाई की मांग होने लगी है। हालांकि कि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 3 आरोपियों को हिरासत में लिया। अन्य आरोपियों को पकड़ने में पुलिस जुटी हुई है। 


जमुई की शर्मनाक घटना को लेकर तेज प्रताप यादव ने अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए बड़ा ऐलान कर दिया। कहा कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी इस मामले पर यदि जवाब नहीं देते हैं, तो उनकी पार्टी भूख हड़ताल पर बैठेगी फिर बिहार में बड़ा आंदोलन शुरू होगा। तेज प्रताप ने सरकार से मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। कहा कि किसी को बख्शा नहीं जाना चाहिए। 


बताया जाता है कि जमुई में नाबालिग लड़की के साथ छेड़खानी का जो वीडियो वायरल हो रहा है, वह दो दिन पहले 19 सितंबर की है। सोशल मीडिया पर यह अगले दिन यानी 20 सितंबर को वायरल हुआ। जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया। देशभर में इस वीडियो की चर्चा होने लगी। सियासी गलियारों मे भी इसकी चर्चा खूब होने लगी। इस घटना को लेकर विपक्ष ने सरकार को घेरने का काम किया और दोषियों पर कार्रवाई की मांग करने लगे। 


जिसके बाद हरकत में आई पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जांच के लिए एसआईटी का गठन किया और तीन आरोपियों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया। घटना के बारे में बताया जाता है कि दोनों नाबालिग छात्र-छात्रा जमुई जिले के रहने वाले हैं। दोनों कोचिंग के बाद स्कूटी से मड़वा पहाड़ इलाके में घूमने गए हुए थे। लौटते वक्त कुछ लोगों ने दोनों को सड़क पर रोक लिया और उनके साथ गलत हरकत करने लगे। लोगों ने लड़की के साथ छेड़खानी की, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुटी है।