ब्रेकिंग
अवैध नर्सिंग होम पर छापेमारी: भनक लगते ही भागा संचालक, ताला तोड़कर जाँच में खुली पोल✦शराबबंदी के 10 साल बाद भी बिहार में तस्करी का खेल जारी, नाव और बोलेरो से शराब की बड़ी खेप बरामद✦पटना शिक्षक-स्नातक MLC चुनाव: आचार संहिता का सख्ती से पालन करने का निर्देश, 23 अक्टूबर को मतदान✦मेरठ नीला ड्रम हत्याकांड: मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा, सौरभ राजपूत की हत्या में अदालत का बड़ा फैसला✦9 साल बाद मिला न्याय: पत्नी की हत्या के मामले में पति को 10 साल की सजा, सास-ससुर भी दोषी करार✦अवैध नर्सिंग होम पर छापेमारी: भनक लगते ही भागा संचालक, ताला तोड़कर जाँच में खुली पोल✦शराबबंदी के 10 साल बाद भी बिहार में तस्करी का खेल जारी, नाव और बोलेरो से शराब की बड़ी खेप बरामद✦पटना शिक्षक-स्नातक MLC चुनाव: आचार संहिता का सख्ती से पालन करने का निर्देश, 23 अक्टूबर को मतदान✦मेरठ नीला ड्रम हत्याकांड: मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा, सौरभ राजपूत की हत्या में अदालत का बड़ा फैसला✦9 साल बाद मिला न्याय: पत्नी की हत्या के मामले में पति को 10 साल की सजा, सास-ससुर भी दोषी करार

जमुई के प्रवीण ने दूसरे अटेम्प्ट में ही पास किया UPSC, देशभर में 7th रैंक लाकर रोशन किया नाम

JAMUI : शुक्रवार को यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2020 का फाइनल रिजल्ट जारी किया गया. इसमें जमुई जिले के प्रवीण कुमार बरनवाल ने देश भर में 7वां स्थान लाकर जमुई के साथ-साथ पूरे देश का

जमुई के प्रवीण ने दूसरे अटेम्प्ट में ही पास किया UPSC, देशभर में 7th रैंक लाकर रोशन किया नाम
First Bihar
2 मिनट

JAMUI : शुक्रवार को यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2020 का फाइनल रिजल्ट जारी किया गया. इसमें जमुई जिले के प्रवीण कुमार बरनवाल ने देश भर में 7वां स्थान लाकर जमुई के साथ-साथ पूरे देश का नाम रोशन किया है. प्रवीण की सफलता से पूरे जिले में जश्न का माहौल है. उनके घर पर बधाई देने वालों की भीड़ उमड़ रही है. 


प्रवीण कुमार बरनवाल चकाई बाजार के रहने वाले हैं. उनके पिता सीताराम बरनवाल ने बताया कि वह बचपन से ही मेधावी था. उसकी प्रारंभिक शिक्षा-दीक्षा जसीडीह स्थित रामकृष्ण विद्यालय से हुई थी. बाद में उसने पटना से CBSE से मैट्रिक और इंटर की परीक्षा पास की. उसके बाद वह कानपुर आईटीआई से पढ़ाई कर दिल्ली में 2 साल यूपीएससी की तैयारी कर रहा था. 


पिता ने बताया कि प्रवीण ने दूसरे प्रयास में यह सफलता हासिल की है. प्रवीण की सफलता से उसकी मां वीणा देवी, बड़े भाई धनंजय बरनवाल, बहन दीक्षा बरनवाल और चाचा रामेश्वर लाल बरनवाल खुशी से झूम रहे हैं. 


चकाई बाजार में मेडिकल दुकान चलाने वाले सीताराम वर्णावाल ने काफी गरीबी में अपने बेटे प्रवीण को पढ़ाया-लिखाया और आज प्रवीण ने पूरे चकाई का नाम देश स्तर पर ऊंचा किया है. प्रवीण की मां वीणा देवी ने कहा कि प्रवीण सिर्फ मेरा बेटा ही नहीं पूरे जमुई जिला का बेटा है और उम्मीद है कि वह आगे चलकर समाज सेवा के साथ-साथ देश की भी सेवा करेगा.

टैग्स