ब्रेकिंग
बिहार में 6,900 करोड़ की सड़क परियोजनाओं को मंजूरी, पटना-आरा और मुजफ्फरपुर समेत इन जिलों में सुधरेगी कनेक्टिविटी✦Bihar MLC Election 2026: 'अनंत के लिए राजनीति सुरक्षा कवच है ...', नीरज कुमार का बड़ा ऐलान, छोटे सरकार पर कार्रवाई को लेकर बोले- न कोई बचा है, न कोई बचेगा! ✦Bihar MLC Election 2026: बिहार MLC चुनाव में बड़ा उलटफेर! शिक्षक सीटों पर बंपर वोटिंग, स्नातक में सन्नाटा; जानिए 12 बजे तक कितना प्रतिशत हुआ मतदान ✦Bihar MLC Election 2026 : 'हम शेर दिल इंसान हैं', घर पर पुलिस रेड मामले में डॉ. संजीव कुमार बोले - सरकार डरी हुई है और सिस्टम मैनेज है!✦Bihar MLC Election 2026: मुजफ्फरपुर समाहरणालय में MLC चुनाव के दौरान समर्थकों का हंगामा, मजिस्ट्रेट से की धक्का-मुक्की✦बिहार में 6,900 करोड़ की सड़क परियोजनाओं को मंजूरी, पटना-आरा और मुजफ्फरपुर समेत इन जिलों में सुधरेगी कनेक्टिविटी✦Bihar MLC Election 2026: 'अनंत के लिए राजनीति सुरक्षा कवच है ...', नीरज कुमार का बड़ा ऐलान, छोटे सरकार पर कार्रवाई को लेकर बोले- न कोई बचा है, न कोई बचेगा! ✦Bihar MLC Election 2026: बिहार MLC चुनाव में बड़ा उलटफेर! शिक्षक सीटों पर बंपर वोटिंग, स्नातक में सन्नाटा; जानिए 12 बजे तक कितना प्रतिशत हुआ मतदान ✦Bihar MLC Election 2026 : 'हम शेर दिल इंसान हैं', घर पर पुलिस रेड मामले में डॉ. संजीव कुमार बोले - सरकार डरी हुई है और सिस्टम मैनेज है!✦Bihar MLC Election 2026: मुजफ्फरपुर समाहरणालय में MLC चुनाव के दौरान समर्थकों का हंगामा, मजिस्ट्रेट से की धक्का-मुक्की

एक रील की चाहत पड़ी भारी… उलाई नदी के गहरे पानी में उतरा युवक, डूबने से दर्दनाक मौत

Bihar Flood News: जमुई के झाझा में उलाई नदी में दोस्तों के साथ रील्स बनाने के दौरान एक युवक गहरे पानी में चला गया और डूब गया। करीब दो घंटे की तलाश के बाद पुलिस ने उसका शव बरामद किया। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मचा...

एक रील की चाहत पड़ी भारी… उलाई नदी के गहरे पानी में उतरा युवक, डूबने से दर्दनाक मौत
Ramakant kumar
3 मिनट

Bihar Flood News: जमुई के झाझा में उलाई नदी में दोस्तों के साथ स्नान करने गया एक युवक रील्स बनाने के दौरान गहरे पानी में चला गया और डूबने से उसकी मौत हो गई. करीब दो घंटे की खोजबीन के बाद गुरुवार को पुलिस ने युवक का शव नदी से बरामद किया. शव मिलने की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया.


मृतक की पहचान खुरीपरास गांव निवासी स्व. बाल्मिकी पासवान के पुत्र आशीष कुमार के रूप में हुई है. बताया जाता है कि बुधवार दोपहर करीब एक से दो बजे के बीच आशीष अपने आधा दर्जन साथियों के साथ उलाई नदी के पांडेयडीह बालू घाट पर स्नान करने गया था. इसी दौरान सभी दोस्त मोबाइल से रील्स बनाने लगे.


रील्स बनाने के दौरान आशीष समेत कुछ युवक नदी के गहरे हिस्से में चले गए. इसी बीच आशीष का संतुलन बिगड़ गया और वह गहरे पानी में डूब गया. उसके साथ मौजूद दो अन्य युवक भी गहरे पानी में चले गए थे, लेकिन किसी तरह बाहर निकलने में सफल रहे. घटना के बाद आशीष के साथी वहां से चले गए.


देर शाम तक आशीष के घर नहीं लौटने पर उसकी मां शकुंतला देवी और अन्य परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की. परिजनों ने आशीष के साथ नदी पर गए युवकों से भी पूछताछ की, लेकिन उन्हें घटना की सही जानकारी नहीं मिल सकी.


गुरुवार को परिजन झाझा थाना पहुंचे और पुलिस को आशीष के लापता होने की सूचना दी. परिजनों ने गांव के दो युवकों पर संदेह भी जताया. सूचना मिलने के बाद थानाध्यक्ष मिंटू सिंह पुलिस पदाधिकारियों के साथ गांव पहुंचे और मामले की जांच शुरू की.


पुलिस ने संदेह के आधार पर बताए गए दोनों युवकों से पूछताछ की. इसके बाद आशीष के साथ नदी पर गए उसके दोस्तों से पूछताछ की गई. पूछताछ में उसके नदी में डूबने की जानकारी सामने आई.


इसके बाद पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से उलाई नदी में आशीष की तलाश शुरू कराई. करीब दो घंटे की खोजबीन के बाद पांडेयडीह बालू घाट के पास नदी के गहरे हिस्से में एक पाइप में फंसा आशीष का शव बरामद किया गया. ग्रामीणों के अनुसार, नदी से बालू उठाव के कारण वहां गहरे गड्ढे बन गए हैं.


शव बरामद होने के बाद पुलिस ने उसे पोस्टमार्टम के लिए जमुई भेज दिया. पुलिस के अनुसार, युवक की मौत पानी में डूबने से हुई है और शव पर किसी तरह के चोट के निशान नहीं मिले हैं. मामले में यूडी केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.