ब्रेकिंग
पटना की सफाई व्यवस्था चरमराई, हड़ताल पर गए नगर निगम के वाहन चालक, कचरा उठाव प्रभावितअवैध हथियार से वह कैसे लोगों को डराता था? भरत तिवारी एनकाउंटर पर बोले मंत्री दिलीप जायसवालजमीन की जमाबंदी में बड़ा फर्जीवाड़ा, CO और राजस्व कर्मी समेत 55 लोगों पर केस; डिजिटल सिस्टम पर भी उठे सवालराबड़ी देवी के नए सरकारी बंगले का रंग बदला, भगवा हटाकर इस कलर से पेंट करा रही सरकार; लालू परिवार ने जताई थी आपत्तिमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की सुरक्षा में लापरवाही पर एक्शन, नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी सस्पेंडपटना की सफाई व्यवस्था चरमराई, हड़ताल पर गए नगर निगम के वाहन चालक, कचरा उठाव प्रभावितअवैध हथियार से वह कैसे लोगों को डराता था? भरत तिवारी एनकाउंटर पर बोले मंत्री दिलीप जायसवालजमीन की जमाबंदी में बड़ा फर्जीवाड़ा, CO और राजस्व कर्मी समेत 55 लोगों पर केस; डिजिटल सिस्टम पर भी उठे सवालराबड़ी देवी के नए सरकारी बंगले का रंग बदला, भगवा हटाकर इस कलर से पेंट करा रही सरकार; लालू परिवार ने जताई थी आपत्तिमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की सुरक्षा में लापरवाही पर एक्शन, नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी सस्पेंड

जमुई में खाना खाते ही बिगड़ी परिवार के 7 लोगों की हालत, उल्टी-दस्त के बाद अस्पताल में कराया गया भर्ती

Bihar News: जमुई जिले में खाना खाने के बाद एक ही परिवार के सात लोगों की अचानक तबीयत बिगड़ गई। सभी को उल्टी-दस्त की शिकायत होने पर झाझा सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है। प्राथमिक जांच में मामला...

जमुई में खाना खाते ही बिगड़ी परिवार के 7 लोगों की हालत, उल्टी-दस्त के बाद अस्पताल में कराया गया भर्ती
Ramakant kumar
3 मिनट

Bihar News: बिहार के जमुई जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक ही परिवार के सात लोगों की खाना खाने के कुछ देर बाद अचानक तबीयत खराब हो गई. सभी को उल्टी और दस्त की शिकायत होने लगी, जिसके बाद परिवार में अफरा-तफरी मच गई. आनन-फानन में सभी बीमार लोगों को झाझा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के बाद उनकी हालत में सुधार बताया जा रहा है.


यह घटना झाझा प्रखंड के रजला गांव की है. बताया जा रहा है कि सोमवार रात परिवार के सभी सदस्य घर में खाना खाकर आराम करने की तैयारी कर रहे थे. इसी दौरान अचानक एक-एक कर सभी की तबीयत बिगड़ने लगी. पहले बेचैनी महसूस हुई और थोड़ी देर बाद उल्टी और दस्त की समस्या शुरू हो गई.


परिवार के लोगों ने जब एक साथ कई सदस्यों की हालत खराब देखी तो सभी घबरा गए. आसपास के लोगों की मदद से बीमार लोगों को तुरंत झाझा सीएचसी पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनका इलाज शुरू किया.


बीमार लोगों में चिंता देवी, किरण देवी, लडलु पंडित, पूजा देवी, सौरभ कुमार, हेमंती देवी और प्रियंका कुमारी शामिल हैं. सभी को अस्पताल में भर्ती कर जरूरी दवाएं और उपचार दिया गया.


परिजनों के अनुसार, रात में सभी ने घर में बनी रोटी और सब्जी खाई थी. खाना खाने के कुछ समय बाद ही परिवार के सदस्यों को परेशानी शुरू हो गई. देखते ही देखते सात लोगों की तबीयत खराब हो गई.


परिवार की एक सदस्य चिंता देवी ने बताया कि खाना खाने के बाद अचानक सभी की हालत बिगड़ने लगी. शुरुआत में लगा कि सामान्य परेशानी होगी, लेकिन जब उल्टी-दस्त बढ़ने लगा तो तुरंत अस्पताल ले जाने का फैसला किया गया.


झाझा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात डॉक्टर डॉ. सादाब ने बताया कि सभी मरीजों को समय पर अस्पताल लाया गया था. प्राथमिक इलाज और दवा देने के बाद सभी की स्थिति में सुधार है. फिलहाल डॉक्टरों की निगरानी में मरीजों का इलाज जारी है.


डॉक्टरों ने शुरुआती जांच के आधार पर फूड प्वाइजनिंग की आशंका जताई है. हालांकि खाने से ही तबीयत खराब हुई या कोई और कारण है, इसकी पुष्टि जांच के बाद ही हो पाएगी.