ब्रेकिंग
बिहार पुलिस के 7 अधिकारियों को मिला केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक, स्वीटी सहरावत-आशीष भारती भी सम्मानित✦जेल से बाहर आते ही आजम खां को ED ने किया गिरफ्तार, 15 गाड़ियों और 50 CRPF जवानों के साथ पहुंची टीम✦दो निर्दलीय MLC को भाजपा में शामिल कराने पर RJD ने बोला हमला, कहा..JDU को खत्म करना चाहती है BJP✦साढ़े तीन घंटे में नई दिल्ली से वाराणसी: देश की दूसरी बुलेट ट्रेन को मिली मंजूरी, स्पीड रेल नेटवर्क से जुड़ेंगे पटना समेत कई शहर✦ट्रेन से निशांत कुमार यूपी रवाना, जेडीयू की अहम बैठक में होंगे शामिल, उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी ✦बिहार पुलिस के 7 अधिकारियों को मिला केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक, स्वीटी सहरावत-आशीष भारती भी सम्मानित✦जेल से बाहर आते ही आजम खां को ED ने किया गिरफ्तार, 15 गाड़ियों और 50 CRPF जवानों के साथ पहुंची टीम✦दो निर्दलीय MLC को भाजपा में शामिल कराने पर RJD ने बोला हमला, कहा..JDU को खत्म करना चाहती है BJP✦साढ़े तीन घंटे में नई दिल्ली से वाराणसी: देश की दूसरी बुलेट ट्रेन को मिली मंजूरी, स्पीड रेल नेटवर्क से जुड़ेंगे पटना समेत कई शहर✦ट्रेन से निशांत कुमार यूपी रवाना, जेडीयू की अहम बैठक में होंगे शामिल, उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी

BIHAR: पदभार ग्रहण करते ही एक्शन में जमुई डीएम, झाझा अस्पताल के औचक निरीक्षण के दौरान डॉक्टर से किया सवाल, 'आपको कही घर से तो नहीं बुलाया गया?'

झाझा रेफरल अस्पताल के औचक निरीक्षण के दौरान डीएम साहब ने डॉक्टरों की उपस्थिति, दवा की उपलब्धता और अस्पताल में सफाई व्यवस्था की बारीकी से जांच की। वहां तैनात डॉक्टर से पूछा कि "क्या आपको घर से बुलाया गया है?"

bihar
चर्चा का विषय बना DM का निरीक्षण
© REPORTER
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

JAMUI: बिहार के जमुई जिले में स्वास्थ्य व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने की दिशा में नवपदस्थापित जिलाधिकारी नवीन कुमार ने अपने कार्यकाल की शुरुआत कड़े प्रशासनिक एक्शन से की है। पदभार ग्रहण करने के महज एक घंटे के भीतर वो झाझा रेफरल अस्पताल का औचक निरीक्षण करने पहुंच गये। जिसके बाद अस्पताल प्रशासन में खलबली मच गई।


देर शाम तक चला निरीक्षण, स्टाफ रहे सकते में

मंगलवार शाम लगभग 5:00 बजे, डीएम नवीन कुमार अचानक झाझा अस्पताल पहुंच गए और वहाँ की व्यवस्थाओं का सघन निरीक्षण शुरू कर दिया। यह औचक जांच करीब 7:00 बजे रात तक चली। डीएम ने अस्पताल परिसर की सफाई, ओपीडी की स्थिति, दवाओं की उपलब्धता, रोगियों की देखभाल और ड्यूटी पर तैनात चिकित्सकों की उपस्थिति की बारीकी से समीक्षा की।


डॉक्टर से तीखा सवाल: "आपको कहीं घर से तो नहीं बुलाया गया?"

निरीक्षण के दौरान जब एक डॉक्टर मौके पर मौजूद मिले, तो डीएम ने बेहद सीधा और स्पष्ट सवाल दागा। उन्होंने डॉक्टर से पूछा कि “आपको घर से बुलाया गया है या आप ड्यूटी पर थे?” डीएम का यह सवाल सुनकर स्टाफ असहज हो उठा, लेकिन यह स्पष्ट हो गया कि नवीन कुमार कार्य संस्कृति में सुधार और जवाबदेही तय करने के मूड में हैं।


जिले में चर्चा का विषय बना डीएम का एक्शन

डीएम के इस एक्शन ने पूरे जिले में सक्रिय प्रशासन का संदेश भेजा है। लोगों में उम्मीद जगी है कि अगर यह सतर्कता बनी रही, तो जमुई की अब तक उपेक्षित स्वास्थ्य व्यवस्था में भी बड़ा सुधार संभव हो सकता है।


लचर स्वास्थ्य सेवाओं पर कस सकती है लगाम

अब तक जिले में स्वास्थ्य सेवाएं अव्यवस्था और संसाधनों की कमी के कारण सुर्खियों में रही हैं। कई जगह डॉक्टरों की अनुपस्थिति, दवाओं की कमी और सफाई में लापरवाही की शिकायतें आम रही हैं। ऐसे में जिलाधिकारी का यह औचक निरीक्षण एक सशक्त संदेश है कि अब कोई भी कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।



टैग्स
रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

Dhiraj Kumar Singh

FirstBihar संवाददाता