ब्रेकिंग
पटना से इस रूट पर चलेगी AC पिंक बस, महिलाओं और छात्राओं को मिलेगी सीधी कनेक्टिविटी; जानिए.. कितना होगा किराया?पटना के GPO ROB पर इस दिन से बदलेगा ट्रैफिक नियम, पीक आवर्स में मालवाहक वाहनों की एंट्री होगी बैनखाद माफियाओं और कृषि अफसरों में गजब की सेटिंग..भ्रष्टाचार रूपी गंगोत्री में जमकर डुबकी लगाया ! SDO-SDPO ने किया बेनकाब....मोतिहारी के एक और बड़े माफिया पर दर्ज हुआ केस हेडमास्टर साहब की घिनौनी करतूत: ऑफिस में ले जाकर बच्चियों से की गंदी हरकत, स्कूल में भारी बवाल के बाद अरेस्टसोशल मीडिया पर पीएम मोदी को लेकर आपत्तिजनक पोस्ट करना पड़ा भारी, RJD नेता को घर से उठा ले गई पुलिसपटना से इस रूट पर चलेगी AC पिंक बस, महिलाओं और छात्राओं को मिलेगी सीधी कनेक्टिविटी; जानिए.. कितना होगा किराया?पटना के GPO ROB पर इस दिन से बदलेगा ट्रैफिक नियम, पीक आवर्स में मालवाहक वाहनों की एंट्री होगी बैनखाद माफियाओं और कृषि अफसरों में गजब की सेटिंग..भ्रष्टाचार रूपी गंगोत्री में जमकर डुबकी लगाया ! SDO-SDPO ने किया बेनकाब....मोतिहारी के एक और बड़े माफिया पर दर्ज हुआ केस हेडमास्टर साहब की घिनौनी करतूत: ऑफिस में ले जाकर बच्चियों से की गंदी हरकत, स्कूल में भारी बवाल के बाद अरेस्टसोशल मीडिया पर पीएम मोदी को लेकर आपत्तिजनक पोस्ट करना पड़ा भारी, RJD नेता को घर से उठा ले गई पुलिस

Bihar News : जमीन पर खलिहान लगाने को लेकर हिंसक झड़प, दो की मौत; गांव में मातम का माहौल

AURANGABAD : बिहार के औरंगाबाद से एक सनसनीखेज खबर निकल कर सामने आई है। यहां ओबरा थाना क्षेत्र के घोड़दौड़ गांव में जमीनी विवाद ने खूनी रूप ले लिया। चार कट्ठा जमीन के लिए हुए विवाद

Bihar News :  जमीन पर खलिहान लगाने को लेकर हिंसक झड़प, दो की मौत; गांव में मातम का माहौल
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

AURANGABAD : बिहार के औरंगाबाद से एक सनसनीखेज खबर निकल कर सामने आई है। यहां ओबरा थाना क्षेत्र के घोड़दौड़ गांव में जमीनी विवाद ने खूनी रूप ले लिया। चार कट्ठा जमीन के लिए हुए विवाद में दोनों पक्षों के बीच हुई हिंसक झड़प में दो लोगों की जान चली गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल है। इस घटना में पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लिया है और प्राथमिकी दर्ज कर जांच कर रही है।


जानकारी के मुताबिक, दोनों पक्षों के बीच जमीन पर खलिहान लगाने को लेकर विवाद हुआ था। पहले तो सिर्फ बातचीत हुई और उसके बाद देखते ही देखते मामला हिंसक हो गया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से हमला कर दिया। इस घटना में राजू सिंह और पप्पू सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया जहां दोनों ने दम तोड़ दिया। जबकि एक शक्स को चोटें आई हैं और उनका इलाज चल रहा है। 


बताया जा रहा है कि मृतक में एक पक्ष से बिंदेश्वरी सिंह के 28 वर्षीय पुत्र राजू सिंह एवं रमता सिंह के पुत्र 45 वर्षीय पुत्र पप्पू सिंह शामिल हैं। वहीं बिंदेश्वरी सिंह घायल हो गए हैं। घटना के सूचना मिलते हैं दलबल के साथ प्रभारी थाना अध्यक्ष धनंजय कुमार ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच-पड़ताल में लग गए हैं। फिलहाल इस घटना को लेकर आसपास के लोगों से भी बातचीत की जा रही है। 


इधर, इस घटना से पूरे गांव में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि दोनों पक्षों के बीच जमीनी विवाद लंबे समय से चल रहा था और कई बार मामला बिगड़ने की नौबत आ चुकी थी। दूसरे पक्ष से अभी तक किसी तरह की कोई भी आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। दो लोगों को हिरासत में लिया गया है।दोनो परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।