ब्रेकिंग
Bihar News : बिहार में महिला सिपाही को 5 साल की जेल! 16.25 लाख जुर्माना, 14 साल पुराने केस में बड़ा फैसला; जानिए क्या है मामला ✦मोतिहारी में EOU की बड़ी रेड, नगर पंचायत मुख्य पार्षद पति व BJP नेता के कई ठिकानों पर छापेमारी, जानिए क्या है पूरा मामला? ✦11 साल पुरानी दुश्मनी का हिसाब होगा पूरा ! निर्दलीय रहकर भी ‘छोटे सरकार’ ने NDA-जेडीयू को दिखाई थी अपनी ताकत; क्या इस बार नीरज लेंगे पुराना बदला?✦Samastipur News: दुकान बंद कर घर लौट रहे सोना कारोबारी की गोली मारकर हत्या, बाइक और सामान सुरक्षित मिलने से गहराया रहस्य✦Bihar MLC Election Result : अनंत सिंह के रसगुल्ले पर नीरज कुमार का पलटवार, बोले- जीत का दावा करने से पहले अपना राशिफल देख लें; मेरे खिलाफ रची गई साजिश माइनस में चली गई...✦Bihar News : बिहार में महिला सिपाही को 5 साल की जेल! 16.25 लाख जुर्माना, 14 साल पुराने केस में बड़ा फैसला; जानिए क्या है मामला ✦मोतिहारी में EOU की बड़ी रेड, नगर पंचायत मुख्य पार्षद पति व BJP नेता के कई ठिकानों पर छापेमारी, जानिए क्या है पूरा मामला? ✦11 साल पुरानी दुश्मनी का हिसाब होगा पूरा ! निर्दलीय रहकर भी ‘छोटे सरकार’ ने NDA-जेडीयू को दिखाई थी अपनी ताकत; क्या इस बार नीरज लेंगे पुराना बदला?✦Samastipur News: दुकान बंद कर घर लौट रहे सोना कारोबारी की गोली मारकर हत्या, बाइक और सामान सुरक्षित मिलने से गहराया रहस्य✦Bihar MLC Election Result : अनंत सिंह के रसगुल्ले पर नीरज कुमार का पलटवार, बोले- जीत का दावा करने से पहले अपना राशिफल देख लें; मेरे खिलाफ रची गई साजिश माइनस में चली गई...

रेलवे मालगोदाम में दर्दनाक हादसा: चावल अनलोडिंग के दौरान ट्रक से कुचलकर बच्चे की मौत, मुआवजे को लेकर हंगामा

Bihar News: जमालपुर रेलवे मालगोदाम में चावल अनलोडिंग के दौरान ट्रक की चपेट में आने से 12 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों ने मुआवजे व कार्रवाई की मांग को लेकर जमकर हंगामा किया।

Bihar News
© Reporter
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar News: बिहार के जमालपुर स्टेशन के रेलवे मालगोदाम में गुरुवार को एक दर्दनाक हादसे में 12 वर्षीय बच्चे की ट्रक से कुचलकर मौत हो गई। घटना चावल अनलोडिंग के दौरान हुई, जब मालगोदाम परिसर में ट्रक की आवाजाही चल रही थी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आक्रोशित परिजनों व स्थानीय लोगों ने जमकर हंगामा किया।


मृतक की पहचान नगर परिषद जमालपुर के सफाईकर्मी एवं ईस्ट कॉलोनी थाना क्षेत्र के बड़ी आशिकपुर निवासी सोनी हांड़ी के पुत्र आदित्य (12) के रूप में हुई है। बताया गया कि दोपहर करीब 12 बजे मार्शलिंग यार्ड स्थित रेलवे मालगोदाम में चावल की रैक से ट्रकों पर लोडिंग का काम चल रहा था। इसी दौरान चावल चुनने के लिए वहां मौजूद बच्चे ट्रकों के आसपास थे। ट्रक को आगे-पीछे करने के दौरान आदित्य उसकी चपेट में आ गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।


हादसे के तुरंत बाद ट्रक चालक वाहन लेकर फरार हो गया। आरोप है कि मौके पर मौजूद ठेकेदार, मुंशी और कुछ मजदूरों ने शव को छिपाने की कोशिश की और उसे यार्ड परिसर में एक झोपड़ी में रखकर बोरे से ढक दिया। हालांकि, घटना को अन्य बच्चों ने देख लिया और घर जाकर इसकी जानकारी दी। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और शव को झोपड़ी से निकालकर रेलवे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया।


घटना से आक्रोशित परिजनों और समर्थकों ने पहले आदर्श थाना पहुंचकर कार्रवाई और मुआवजे की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। इसके बाद रेलवे मालगोदाम परिसर में भी जमकर हंगामा हुआ। गुस्साए लोगों ने मुंशी हीरा को पकड़कर उसकी पिटाई कर दी और ऑफिस की कुर्सियों व खड़े ट्रकों के शीशे तोड़ दिए। सीमा विवाद को लेकर थानों के बीच भी काफी देर तक खींचतान चली।


सूचना मिलते ही आदर्श थाना जमालपुर, आरपीएफ और जीआरपी की टीम मौके पर पहुंची और लोगों को शांत कराने का प्रयास किया। पुलिस ने परिजनों को कार्रवाई और मुआवजा दिलाने का भरोसा दिया, हालांकि देर शाम तक परिजन ठेकेदार के आने का इंतजार करते हुए मालगोदाम परिसर में शव के साथ बैठे रहे।


इस मामले में आदर्श थाना जमालपुर के एसएचओ पंकज कुमार पासवान ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए मुंगेर भेजा गया है। सड़क हादसे से जुड़ा मामला होने के कारण जीरो एफआईआर दर्ज की जा रही है, ताकि संबंधित यातायात थाना में केस दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा सके। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता