ब्रेकिंग
पटना सिटी के लापता डेकोरेटर कारोबारी का शव नरैना नदी से बरामद, परिजनों के बीच मचा कोहराम मुजफ्फरपुर में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 20 हजार रुपये घूस लेते पंचायत रोजगार सेवक रंगेहाथ गिरफ्तारबिहार के गांवों में जमीन,मकान, दुकान से लेकर पानी-नाली पर लगेगा टैक्स, सम्राट सरकार ने दी मंजूरी, लोगों से मोटा कर वसूलेगी पंचायतBihar Police:थाने में लुंगी पहनकर ड्यूटी करने वाला दारोगा सस्पेंड, फर्स्ट बिहार की खबर का असरअब गांव में लगेगा होल्डिंग टैक्स: बढ़ेगी ग्राम पंचायतों की आय, सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसला पटना सिटी के लापता डेकोरेटर कारोबारी का शव नरैना नदी से बरामद, परिजनों के बीच मचा कोहराम मुजफ्फरपुर में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 20 हजार रुपये घूस लेते पंचायत रोजगार सेवक रंगेहाथ गिरफ्तारबिहार के गांवों में जमीन,मकान, दुकान से लेकर पानी-नाली पर लगेगा टैक्स, सम्राट सरकार ने दी मंजूरी, लोगों से मोटा कर वसूलेगी पंचायतBihar Police:थाने में लुंगी पहनकर ड्यूटी करने वाला दारोगा सस्पेंड, फर्स्ट बिहार की खबर का असरअब गांव में लगेगा होल्डिंग टैक्स: बढ़ेगी ग्राम पंचायतों की आय, सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसला

राज्य के कौशल विकास केंद्र जल्द खुलेंगे, कोर्स में भी बदलाव होगा

PATNA : कोरोना संकट के बीच बिहार में बंद कर दिए गए कौशल विकास केंद्रों को जल्दी खोला जाएगा। राज्य के 1741 कौशल विकास केंद्रों में प्रशिक्षण का काम फिलहाल बंद है लेकिन श्रम संसाधन व

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

PATNA : कोरोना संकट के बीच बिहार में बंद कर दिए गए कौशल विकास केंद्रों को जल्दी खोला जाएगा। राज्य के 1741 कौशल विकास केंद्रों में प्रशिक्षण का काम फिलहाल बंद है लेकिन श्रम संसाधन विभाग ने इसे जल्द खोलने का संकेत दिया है। विभागीय मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा है कि कौशल विकास केंद्रों को जल्द ही खोला जाएगा और इसमें नए कोर्स से जोड़े जाएंगे। 

सरकार कोरोना काल में प्रवासियों की वापसी को देखते हुए कौशल विकास केंद्र में नए कोर्स की शुरुआत करने वाली है। इसके लिए कई पुराने कोर्सेज में बदलाव भी किया जाएगा। युवाओं को रोजगार मुहैया कराने के उद्देश्य से नए तरह की ट्रेनिंग की व्यवस्था होगी। संभव है कि सरकार कौशल विकास केंद्र में लिए जाने वाले ट्रेनिंग शुल्क को माफ कर दे। फिलहाल कौशल विकास केंद्र में सिक्योरिटी मनी के तौर पर एक हजार की राशि ली जाती है। 

मंत्री विजय कुमार सिन्हा के मुताबिक के कौशल विकास केंद्रों के प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत अब बदली हुई परिस्थितियों को ध्यान में रखकर किया जाएगा। बिहार में कौशल विकास केंद्र के अंदर युवाओं ने अच्छी खासी तादाद में ट्रेनिंग ली है। अब तक 792188 आवेदकों ने कौशल विकास केंद्रों से अपना कोर्स पूरा किया है और लगभग 6 लाख से ज्यादा छात्रों को सर्टिफिकेट भी दिया गया है।