ब्रेकिंग
खराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्ट

जेल से बाहर निकले अपराधियों की कुंडली तैयार करने में जुटी पुलिस, थाने में लगानी होगी हाजिरी

PATNA : हाल ही में जेल से बाहर आए हत्या, लूट डकैती, अपहरण, रेप जैसे मामलों के आरोपियों की कुंडली तैयार करने में पटना पुलिस जुट गई है. जल्द ही उनकी कुंडली तैयार कर ली जाएगी और पुलिस उनपर हर पल नजर र

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

PATNA : हाल ही में जेल से बाहर आए हत्या, लूट डकैती, अपहरण, रेप जैसे मामलों के आरोपियों की कुंडली तैयार करने में पटना पुलिस जुट गई है. जल्द ही उनकी कुंडली तैयार कर ली जाएगी और पुलिस उनपर हर पल नजर रखेगी. 

इसे लेकर पटना के एसएसपी उपेंद्र शर्मा ने सभी थानेदारों को सख्त निर्देश दिया है. हाल ही में जिले में हुए संगीन वारदातों में 75 फीसदी में ऐसे ही अपराधियों की संलिप्तता रही  है. जिसके बाद एसएसपी ने सभी थानेदारों  को निर्देश दिया है कि वे अपने इलाके के जेल से छूटे कुख्यातों की हाजिरी थाने में लगवाएं और हर दो-चार दिन पर थाने में उन्हें बुला कर उसकी जानकारी लेते रहें. 

अगर कोई अपराधी थाने पर आने में आनाकानी करे तो उसके पीछे पड़ जाएं. उनपर नजर रखी जाए. उसके मोबाइल को सर्विलांस पर लेकर रखें. इसके साथ ही सभी थानेदारों को कुख्यातों की लिस्ट अपडेट करने का आदेश दिया है. एसएसपी ने बताया कि जेल से छूटे अपराधियों पर नजर रहने से कुख्यात पकड़े जाएंगे. हाल ही में जेल से छूटे विक्की मोबाइल को आलमगंज थाने की पुलिस ने गिरफ्तार किया है. उसका मोबाइल पुलिस ने सर्विलांस पर ले रखा था, जिसके बाद पता चला  कि वह जेल से बाहर आकर तीन लोगों की हत्या का प्लान बना रहा है. जिसके वाद वारदात को अंजाम देने से पहले उसे गिरफ्तार कर लिया गया.  

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Anamika

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें