ब्रेकिंग
पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख

स्कूल में पुलिस को ग्रामीणों ने बनाया बंधक, स्कूल टीचर पर हुए केस को वापस लिए जाने की मांग की

JAHANABAD: स्कूल की छात्राओं के साथ अश्लील हरकत करने वाले आरोपी शिक्षक के समर्थन में आए लोगों ने आज स्कूल परिसर में जमकर हंगामा मचाया। इस दौरान आक्रोशित लोगों ने स्कूल के कार्

स्कूल में पुलिस को ग्रामीणों ने बनाया बंधक, स्कूल टीचर पर हुए केस को वापस लिए जाने की मांग की
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

JAHANABAD: स्कूल की छात्राओं के साथ अश्लील हरकत करने वाले आरोपी शिक्षक के समर्थन में आए लोगों ने आज स्कूल परिसर में जमकर हंगामा मचाया। इस दौरान आक्रोशित लोगों ने स्कूल के कार्यालय में पुलिस को बंधक बनाए रखा। टीचर के पक्ष में खड़े लोगों का कहना था कि शिक्षक को झूठे आरोप में फंसाया जा रहा है। यदि उनके ऊपर हुए मुकदमें को वापस नहीं लिया गया तो वे आगे भी प्रदर्शन करेंगे। जब शिक्षक को झूठे केस में फंसाया जाएगा तब वे पढ़ाने के बजाय केस लड़ने का ही काम करेंगे। इससे बच्चों का पठन पाठन पर खासा असर पड़ेगा। 


दरअसल जहानाबाद के काको स्थित मई राजकीयकृत मध्य विद्यालय की छात्राओं ने स्कूल के एक टीचर पर अश्लील हरकत करने का आरोप लगाया था और स्कूल में बुधवार को जमकर हंगामा मचाया था। जिसके बाद शिक्षक पर केस दर्ज किया गया था। इसी बात से गुस्साएं गांव के दूसरे पक्ष के लोगों ने आज स्कूल परिसर में जमकर हंगामा मचाया। यही नहीं पूरे मामले की निष्पक्ष जांच करने और शिक्षक के ऊपर चल रहे मुकदमे को वापस लेने की मांग की।


शिक्षक के समर्थन में उतरे ग्रामीणों का कहना था कि वे विद्यालय के सबसे अच्छे शिक्षक हैं जिन पर झूठा आरोप लगाकर फंसाया जा रहा है। लोगों ने यह मांग किया कि शिक्षक के ऊपर जो झूठा मुकदमा किया गया उसे वापस लिया जाए वरना गांव के लोग सड़क पर उतर जाएंगे और यातायात को बाधित कर देंगे। 


लोग केस को वापस लेने की मांग कर रहे थे और जिसने एफआईआर दर्ज  किया और जिस पर केस दर्ज हुआ दोनों को बुलाया जाए। क्योंकि शिक्षक जब केस लड़ेगा तब उनके बच्चों को कौन पढ़ाएंगा। मामले की पहले जांच होनी चाहिए थी लेकिन बिना जांच किए ही केस कोर्ट में चला गया है। 


ग्रामीणों के हंगामे की सूचना के बाद महिला थाना की पुलिस जब स्कूल में पहुंची तो ग्रामीणों ने उन्हें भी स्कूल के कार्यालय में बैठाए रखा और दोनों पक्ष के लोगों को स्कूल में बुलाकर दर्ज केस को वापस लेने की मांग पर अड़े रहे। 


काफी मशक्कत के बाद आक्रोशित ग्रामीणों को समझा बुझाकर शांत कराया गया। महिला थाना पुलिस के द्वारा दोनों पक्षों को बातचीत के लिए थाने पर बुलाया गया है। जहां दोनों की बातें सुनने के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी। 

टैग्स
रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

Ajit Kumar

FirstBihar संवाददाता