ब्रेकिंग
Bihar News: पुलिस दीदी से भिड़ गया युवक! बीच सड़क धक्का-मुक्की के बाद बरसाए थप्पड़, VIDEO वायरल✦Bihar Flood: गंडक का रौद्र रूप! कई गांव डूबे, टूटे बांध और बंद हुआ सड़क संपर्क; अब वायुसेना संभालेगी मोर्चा✦बिहार MLC चुनाव में महागठबंधन में दरार ! अब RJD के खिलाफ कांग्रेस ने 4 सीटों पर उतारे उम्मीदवार✦महाराष्ट्र के रायगढ़ में बड़ा हादसा, समुद्र में डूबे पुणे के 8 छात्र, पिकनिक मनाने बीच पर पहुंचा था 48 बच्चों का ग्रुप✦खाने का बकाया पैसे मांगने पर होटल मालिक की पिटाई, 20 लोगों को लेकर दुकान में पहुंचे ग्राहक, CCTV में कैद हुई घटना की तस्वीर✦Bihar News: पुलिस दीदी से भिड़ गया युवक! बीच सड़क धक्का-मुक्की के बाद बरसाए थप्पड़, VIDEO वायरल✦Bihar Flood: गंडक का रौद्र रूप! कई गांव डूबे, टूटे बांध और बंद हुआ सड़क संपर्क; अब वायुसेना संभालेगी मोर्चा✦बिहार MLC चुनाव में महागठबंधन में दरार ! अब RJD के खिलाफ कांग्रेस ने 4 सीटों पर उतारे उम्मीदवार✦महाराष्ट्र के रायगढ़ में बड़ा हादसा, समुद्र में डूबे पुणे के 8 छात्र, पिकनिक मनाने बीच पर पहुंचा था 48 बच्चों का ग्रुप✦खाने का बकाया पैसे मांगने पर होटल मालिक की पिटाई, 20 लोगों को लेकर दुकान में पहुंचे ग्राहक, CCTV में कैद हुई घटना की तस्वीर

बिहार में तेज रफ्तार ट्रक ने युवक को कुचला, इलाज के दौरान मौत; गुस्साए लोगों ने शव रोड़ पर रखकर किया हंगामा

Bihar Road Accident: जहानाबाद में तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने शव के साथ सड़क जाम कर दिया और ट्रक में तोड़फोड़ भी की। मौके पर पुलिस...

बिहार में तेज रफ्तार ट्रक ने युवक को कुचला, इलाज के दौरान मौत; गुस्साए लोगों ने शव रोड़ पर रखकर किया हंगामा
Ramakant kumar
2 मिनट

Bihar Road Accident: बिहार के जहानाबाद जिले में तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से एक युवक की मौत के बाद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा. ओकरी थाना क्षेत्र के चंधरिया पुल के समीप हुए इस हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. मौत की खबर मिलते ही परिजनों और ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया और आक्रोश में ट्रक में भी तोड़फोड़ कर दी. घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया.


मृतक की पहचान ओकरी थाना क्षेत्र के बनछिली गांव निवासी चंदन कुमार के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि वह जहानाबाद से अपने गांव बाइक से लौट रहे थे. इसी दौरान चंधरिया पुल के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने रॉन्ग साइड से आकर उनकी मोटरसाइकिल में जोरदार टक्कर मार दी.


टक्कर इतनी भीषण थी कि चंदन कुमार बाइक से उछलकर काफी दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए. स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उपचार के दौरान डॉक्टर उन्हें बचा नहीं सके.


युवक की मौत की सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण आक्रोशित हो गए. लोगों ने शव को चंधरिया पुल के समीप सड़क पर रखकर जाम लगा दिया. इस दौरान गुस्साए लोगों ने हादसे में शामिल ट्रक में तोड़फोड़ भी की. घटना के बाद ट्रक चालक मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया.


सड़क जाम के कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया. सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और लोगों को समझाकर जाम हटाने का प्रयास शुरू किया, लेकिन परिजन और ग्रामीण वरीय अधिकारियों को मौके पर बुलाने तथा उचित मुआवजा और कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे.