ब्रेकिंग
UCC पर NDA में खींचतान! अमित शाह के बयान के बाद JDU क्यों हुई एक्टिव? नीतीश-ललन की 2 राउंड बैठक से बढ़ा सस्पेंस, 5 पॉइंट में समझिए पूरा खेल8 फीट लंबे मगरमच्छ को रोड पर घूमता देख सहमे ग्रामीण, वन विभाग ने किया रेस्क्यूकटिहार इंजीनियरिंग कॉलेज के गर्ल्स हॉस्टल के बाथरूम में ताक-झांक करने का आरोप, पकड़ा गया कर्मचारी, छात्राओं ने किया भारी हंगामाबिहार के DGP विनय कुमार 21 दिन की छुट्टी पर गये, प्रीता वर्मा संभालेंगी DGP का अतिरिक्त प्रभार बिहार में ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप के विकास को मिलेगी रफ्तार, CEPT-CRDF के बीच हुआ समझौताUCC पर NDA में खींचतान! अमित शाह के बयान के बाद JDU क्यों हुई एक्टिव? नीतीश-ललन की 2 राउंड बैठक से बढ़ा सस्पेंस, 5 पॉइंट में समझिए पूरा खेल8 फीट लंबे मगरमच्छ को रोड पर घूमता देख सहमे ग्रामीण, वन विभाग ने किया रेस्क्यूकटिहार इंजीनियरिंग कॉलेज के गर्ल्स हॉस्टल के बाथरूम में ताक-झांक करने का आरोप, पकड़ा गया कर्मचारी, छात्राओं ने किया भारी हंगामाबिहार के DGP विनय कुमार 21 दिन की छुट्टी पर गये, प्रीता वर्मा संभालेंगी DGP का अतिरिक्त प्रभार बिहार में ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप के विकास को मिलेगी रफ्तार, CEPT-CRDF के बीच हुआ समझौता

12 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए मुखिया जी, मनरेगा भुगतान के बदले मांग रहे थे कमीशन

Bihar News: जहानाबाद में निगरानी विभाग ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक मुखिया को 12 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोप है कि मनरेगा भुगतान के बदले कमीशन की मांग की जा रही थी। मामले में निगरानी विभाग आगे की...

12 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए मुखिया जी, मनरेगा भुगतान के बदले मांग रहे थे कमीशन
Ramakant kumar
2 मिनट

Bihar News: जहानाबाद जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है. रतनी फरीदपुर प्रखंड की पंडौल पंचायत के मुखिया को 12 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए निगरानी की टीम ने रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. आरोप है कि मुखिया मनरेगा योजना के तहत कराए गए काम के भुगतान के बदले शिकायतकर्ता से कमीशन के तौर पर रुपये मांग रहे थे.


जानकारी के अनुसार, पोखमा निवासी प्रमोद कुमार ने मनरेगा योजना के तहत काम कराया था. काम पूरा होने के बाद उसके भुगतान की प्रक्रिया को लेकर कथित तौर पर मुखिया की ओर से 12 हजार रुपये की मांग की जा रही थी. बार-बार रुपये मांगे जाने से परेशान प्रमोद कुमार ने इसकी शिकायत निगरानी विभाग से की.


शिकायत मिलने के बाद निगरानी विभाग ने पहले मामले का सत्यापन कराया. शिकायत में लगाए गए आरोपों की पुष्टि होने के बाद निगरानी टीम ने कार्रवाई की योजना तैयार की. इसके बाद टीम ने शिकायतकर्ता को तय रकम के साथ मुखिया के पास भेजा.


नेहालपुर के समीप रिश्वत लेते पकड़े गए

योजनाबद्ध तरीके से की गई कार्रवाई के दौरान नेहालपुर के समीप निगरानी टीम ने पंडौल पंचायत के मुखिया को शिकायतकर्ता से 12 हजार रुपये लेते हुए पकड़ लिया. टीम ने मौके पर ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया और आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद अपने साथ ले गई.


निगरानी विभाग की कार्रवाई के बाद पंचायत स्तर पर हड़कंप

मनरेगा योजना के भुगतान के बदले रिश्वत लेने के आरोप में मुखिया की गिरफ्तारी के बाद जिले में पंचायत प्रतिनिधियों और संबंधित लोगों के बीच हड़कंप मचा हुआ है. निगरानी विभाग की टीम गिरफ्तार मुखिया से पूछताछ कर रही है. मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है.


जहानाबाद से अजीत कुमार की रिपोर्ट