ब्रेकिंग
NEET छात्रा की संदिग्ध मौत मामले में CBI को कोर्ट की फटकार, जांच पर उठाए सवाल, इस दिन होगी अगली सुनवाई✦अनंत सिंह की बेटी शिवांगी का तिलक, 500 गाड़ियों के काफिले के साथ पटना रवाना हुए मोकामा विधायक✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦NEET छात्रा की संदिग्ध मौत मामले में CBI को कोर्ट की फटकार, जांच पर उठाए सवाल, इस दिन होगी अगली सुनवाई✦अनंत सिंह की बेटी शिवांगी का तिलक, 500 गाड़ियों के काफिले के साथ पटना रवाना हुए मोकामा विधायक✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत

जहानाबाद के हॉस्टल में पंखे से लटका मिला शव, मामले की जांच में जुटी पुलिस

JEHANABAD : जहानाबाद जिले से सुबह-सुबह बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां छात्रावास में पंखे से लटका एक छात्र का शव मिला है. इससे छात्रावास में हड़कंप मच गया. घटना के बाद पुलिस को इसकी

जहानाबाद के हॉस्टल में पंखे से लटका मिला शव, मामले की जांच में जुटी पुलिस
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

JEHANABAD : जहानाबाद जिले से सुबह-सुबह बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां छात्रावास में पंखे से लटका एक छात्र का शव मिला है. इससे छात्रावास में हड़कंप मच गया. घटना के बाद पुलिस को इसकी सूचना दी गई. सूचना मिलते ही नगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है.  


जानकारी के मुताबिक, घटना नगर थाना क्षेत्र के शिक्षा विभाग कार्यालय स्थित जननायक कर्पूरी छात्रावास की है. मृतक छात्र की पहचान कुंदन कुमार के रूप में हुई है. इसका पिता का नाम सुरेश चौधरी है. कुंदन कुमार काको थाना क्षेत्र के पिंजौरा गांव का रहने वाला बताया जा रहा है. 


बताया जा रहा है कि बीते रात अपने दोस्त के साथ कमरे में सोने गया था. जब सुबह-सुबह छात्रावास के अन्य छात्रों ने देखा तो उसका शव पंखे से लटका मिला. इसकी सूचना अन्य छात्रों ने स्थानिए नगर थाना की पुलिस को दी. सूचना दी सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच का रही है. 

टैग्स