ब्रेकिंग
पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख

बिहार: सैलरी मांगने पर भड़क गए उत्पाद अधीक्षक, ऑफिस में ही दारोगा को दमभर पीटा; होगा एक्शन?

JEHANABAD: खबर जहानाबाद से आ रही है, जहां उत्पाद विभाग में दो अधिकारियों के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। वेतन रोके जाने के बाद जब एएसआई उत्पाद अधीक्षक के कार्यालय पहुंचा और उत

बिहार: सैलरी मांगने पर भड़क गए उत्पाद अधीक्षक, ऑफिस में ही दारोगा को दमभर पीटा; होगा एक्शन?
Mukesh Srivastava
2 मिनट

JEHANABAD: खबर जहानाबाद से आ रही है, जहां उत्पाद विभाग में दो अधिकारियों के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। वेतन रोके जाने के बाद जब एएसआई उत्पाद अधीक्षक के कार्यालय पहुंचा और उत्पाद अधीक्षक से सैलरी रोकने का कारण पूछा तो उत्पाद अधीक्षक भड़क गए और ऑफिस में ही दारोगा की पिटाई शुरू कर दी।


दरअसल, उत्पाद विभाग में कार्यरत एक असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर नवल प्रसाद ने आरोप लगाया है कि वेतन की मांग किए जाने के बाद उत्पाद अधीक्षक नित्यानंद प्रसाद ने उसके साथ जमकर मारपीट की है। नवल प्रसाद के साथ मारपीट किए जाने की घटना की पुष्टि उत्पाद विभाग के दूसरे कर्मियों के द्वारा भी किया गया है। बाकी दूसरे स्टाफ ने भी बताया कि वेतन की मांग किए जाने पर मारपीट और गाली गलौज किया गया है।


वही इस मामले में पूछे जाने पर उत्पाद अधीक्षक नित्यानंद प्रसाद ने कहा कि यह बात सही है कि उन लोगों को डांट फटकार की गई है कि केस की संख्या बढ़ाई जाए और नित्यानंद प्रसाद ने मारपीट की घटना से इनकार किया है। मामला विभाग के सबसे बड़े अधिकारी और असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर का है। इसको लेकर आगे की कार्रवाई क्या होती है और फिर मामला कैसे निपटाया जाता है यह जांच के बाद ही पता चल पाएगा। फिलहाल विभाग में यह घटना चर्चा का विषय बन गई है।



रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

Ajit Kumar

FirstBihar संवाददाता